राज्य मंत्रिपरिषद ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये टैबलेट पात्र युवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। टैलबेट खरीद पर चालू वित्तीय वर्ष में 2,374.60 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
UPSSSC के अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- UPSSSC के अभ्यर्थी हमसे मिले हैं। हमने सभी छात्रों की समस्याओं को सुना है और UPSSSC के चेयरमैन से बात की है। इन सभी छात्रों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए...हमारी सरकार युवाओं के साथ खड़ी है..."
जौनपुर: चीनी की कीमत पर की गई टिप्पणी लेखपाल को भारी पड़ गई।
शाहगंज तहसील के लेखपाल अशोक कुमार यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया – “चाय खतरे में मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर”।
इस पोस्ट को भ्रामक बताते हुए एसडीएम ने लेखपाल अशोक कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।
लखनऊ में UPSSSC की अनियमितताओं के खिलाफ सैकड़ों छात्र-छात्राएं जुटे हैं। छात्रों में व्यापक नाराजगी है। वे आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग रखेंगे।
#lucknow#upsssc
प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में रूचिका सिंह पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है।
#ruchikasingh#pmmodi
Aligarh Muslim University में एक अफ्रीकी छात्र का भाषण वायरल हो रहा है. छात्र दावा कर रहा है कि अगर वह सेक्रेटरी का चुनाव जीत गया, तो हॉस्टल में एसी लगवाएगा, स्विमिंग पूल बनवाएगा और दिन में 3 बार फ्री चाय भी दिलवाएगा.
#amu
मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया।
दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी को पकड़कर चौकी ले आए। युवकों के गुस्से को देखते हुए चौकी के हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने ई-रिक्शा चालक को एक कमरे में बंद कर दिया।
इसी दौरान आरोपियों ने फोन कर गांव से करीब 20 लोगों को बुला लिया, जो चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच, एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसका मोबाइल सिपाही ने छीन लिया। इसी बात से नाराज होकर भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।
पुलिस ने वकील समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
लखनऊ
➡UP में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत AI की शुरुआत
➡कक्षा 9-12 के कोर्स में AI को किया गया शामिल
➡2 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
➡AI for All’ का 4 घंटे का विशेष कोर्स लागू
➡2026-27 सत्र से छात्रों, प्रशिक्षकों के लिए अनिवार्य
➡210 घंटे के कोर्स में AI मॉड्यूल भी जोड़ा गया
पीएम मोदी कल शाम 6:30 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम हाई लेवल बैठक करेंगे
यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की जाएगी
#pmmodi#Iran
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं एल0पी0जी0 की पर्याप्त उपलब्धता है।
अनाधिकृत रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एल0पी0जी0 का भण्डारण, होलडिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० गैस की बिक्री पर शतत् निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एल०पी०जी० एवं पेट्रोल / डीजल की उपलब्धता बनाये रखने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसका मोबाइल नम्बर-8299632748, 7388036037,8126271301, 8853522200, 9956591463, 8299033086 है। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी द्वारा अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
यूपी सरकार ने रामनवमी की दो दिन छुट्टी की घोषणा की है
यूपी में अब 26 और 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा
सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह अवकाश स्वीकृत किया है।