देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो, यही कामना है।
भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के अवसर पर पूंडरी हलके के गांव फरल में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी ने भगवान परशुराम के चरणों में नमन किया।
साथ में पुंडरी से विधायक श्री @SATPALJAMBA जी उपस्थित रहे।
भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के परम ज्ञाता, समता एवं न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मेरी कामना है कि भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से आलोकित हो।
@MPNaveenJindal
सेवा ही संकल्प, जनसेवा की ओर एक और बढ़ता कदम।
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत
नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा हल्का रादौर के 14 जरूरतमंद लोगों की आंखों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया गया। माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी की इस पहल से लाभार्थियों को नई रोशनी मिली और उनके अंदर दुनिया देख पाने की क्षमता जगी।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन का यह प्रयास जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत, प्रख्यात उद्योगपति एवं हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री आदरणीय बाऊ जी स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल जी की पुण्यतिथि पर,आज कुरुक्षेत्र स्थित जिंदल पार्क में कार्यकर्ता साथियों एवं भाजपा परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनके द्वारा दिखाए गए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर चलने का संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Today, on Bauji’s Punyatithi, I remember him with deep love and gratitude. 🙏
He was not just a guiding force in my life, but a visionary who taught us the true meaning of hard work, humility and serving the nation. His values continue to shape our thoughts and actions every day.
Miss you always, Bauji. 🙏
विकास पुरुष, ऊर्जा मंत्री हरियाणा सरकार(2005), प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी हमारे आदरणीय बाउजी
श्री ओ पी जिंदल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏🙏
#RememberingOPJ
आज अग्रवाल धर्मशाला, रेलवे रोड, कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित श्री अग्र भागवत कथा में माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी ने शिरकत की व संत जनो के मुखारबिंद से कथा अमृत का रस पान किया।
इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान श्री विशाल सिंगला जी व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कैथल में दि सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 11वां स्थापना दिवस समारोह में कुरुक्षेत्र लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के कैथल जिंदल हाउस के इंचार्ज रविंदर धीमन जी शामिल हुए।
माननीय सांसद जी की तरफ से संस्था को ₹1,00,000 की सहायता राशि प्रदान की।
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी ने #कुरुक्षेत्र में जूडो सेंटर को पुनः शुरू करने और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) स्थापित करने के संबंध में @Media_SAI को पत्र लिखा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ मिल सकेंगी।
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के 56 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया।
कुरुक्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों की ओर से जिंदल हाऊस में केक काटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रमेश गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारियों एवं स्टाफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Happy Birthday, @MPNaveenJindal Ji.
Walking beside you through the years has been one of my greatest blessings. Your strength in conviction, quiet resilience, and deep sense of responsibility continue to inspire me every single day.
May the year ahead bring you joy in the little moments, fulfillment in your purpose, and abundant grace in all that you do. Always proud of you. 🤍
Well done, champions. The tricolour flies higher today! 🇮🇳 🏆
Heartiest congratulations to #TeamIndia on winning the ICC T20 World Cup! A spectacular performance, full of skill, determination and team spirit.
Team Blue have once again shown the world the power of talent, discipline and the never-give-up spirit of India.
पिछले एक महीने से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में निरंतर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आज कैथल में मेगा हेल्थ कैंप के साथ संपन्न हुई। 🙏
इस अभियान का उद्देश्य एक ही रहा है, अधिक से अधिक लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा पहुँचाना।
मेरा विश्वास है कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और विकसित भारत की नींव होते हैं। इसी संकल्प के साथ सेवा का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।