आस्था जब संकल्प बन जाए तो शरीर की सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं।
गिरिराज जी महाराज की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पर निकले इस श्रद्धालु का दृश्य हर किसी को भावुक कर रहा है। जिनके पास हाथ नहीं, पैर नहीं… लेकिन विश्वास इतना अटूट कि हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गए।
जहां कई लोग छोटी परेशानियों के सामने हार मान लेते हैं, वहीं यह श्रद्धालु बता रहा है कि भक्ति केवल शरीर से नहीं, मन और आत्मा से होती है।
यह सिर्फ एक परिक्रमा नहीं है, यह इच्छाशक्ति, समर्पण और सनातन आस्था की जीवंत मिसाल है।
ऐसे दृश्यों को देखकर एहसास होता है कि चमत्कार मंदिरों में नहीं, श्रद्धा में बसते हैं।
इस अद्भुत श्रद्धा और साहस को शत-शत नमन। 🙏
#GirirajJi #GovardhanParikrama #SanatanDharma #Faith #Inspiration #ViralVideo #Bhakti #India
KSRTC स्कीम लॉन्च के दौरान मंत्री के सिर पर गिरी खीर, वीडियो हुआ वायरल
केरल में KSRTC की फ्री ट्रैवल स्कीम के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक आयोजन चल रहा था और अतिथियों का स्वागत किया जा रहा था। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से खीर मंत्री के सिर पर गिर गई। कुछ क्षणों के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत मंत्री की सहायता के लिए आगे आते हैं।
हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बेहद शांत और सहज तरीके से लिया। किसी तरह की नाराजगी दिखाने के बजाय उन्होंने स्थिति को सामान्य बनाए रखा।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#Kerala #KSRTC #ViralVideo #IndiaNews #BreakingNews
असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम के निधन की सूचना है। वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
#IndianAirForce #JorhatAirbase #AN32Crash #TributeToHeroes #Assam
@elonmusk
बिल्कुल सही कहा श्रीमान मस्क,
भारत की TFR अब 1.9 हो गई है और दिल्ली जैसे शहर 1.2 पर पहुँच गए हैं। यह चिंता का विषय है। लेकिन हमारे पास अभी भी अगले 15-20 साल तक युवा जनसंख्या का बहुत बड़ा वर्चस्व है। भारतीय युवा पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं और अगले दो दशक तक ऐसा ही होता रहेगा। और भारत का डंका आगे भी बजता रहेगा।
जय हिंद!
धूलभरी आंधी से भी ज्यादा असरदार निकली इंसानियत...
राजस्थान में आई भीषण धूलभरी आंधी के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सिर्फ मौसम की नहीं, मानवता की कहानी कहता है।
तेज हवाओं और धूल के बीच एक मोटरसाइकिल पर दूधमुंहे बच्चे के साथ सफर कर रहा परिवार रास्ते में फंस गया। हालात ऐसे थे कि बाइक चलाना मुश्किल हो गया और बच्चा लगातार रो रहा था।
तभी वहां से गुजर रहे एक दंपती ने अपनी कार रोकी।
उन्होंने बिना किसी परिचय, बिना किसी प्रचार और बिना किसी स्वार्थ के मदद की पेशकश की। महिला, बच्चे और एक परिजन को अपनी कार में बैठाकर सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
वीडियो में सबसे खूबसूरत बात यह नहीं कि मदद की गई...
बल्कि यह है कि मदद करने वालों ने न अपना चेहरा दिखाया, न नाम बताया और न ही किसी पहचान की इच्छा जताई।
यही है असली इंसानियत।
#Jaipur #RajasthanNews #JaipurNews #Rajasthan #BreakingNews
आपकी एक छोटी सी मदद किसी के लिए कितनी राहत भरी हो सकती है, देखिए
इस केस में मदद करने वालों ने न अपना चेहरा दिखाया है, न अपना नाम बताया है। यही इस वीडियो की खूबसूरती भी है। बाकी ऐसे मदद के वीडियो नेता लोग अपने प्रचार के लिए खूब बनाते हैं।
आज रात 12:05 बजे जयपुर के अजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास Torrent Gas CNG रिफिल सेंटर (Heera Service Station) पर CNG भरवाने पहुंचा, लेकिन स्टाफ और मैनेजर ने यह कहकर गैस देने से मना कर दिया कि रात 12 बजे के बाद सिस्टम बंद हो जाता है और सुबह 5 बजे तक CNG नहीं दी जाती।
@gas_torrent
कृपया स्पष्ट करें कि क्या यह Torrent Gas की आधिकारिक नीति है? यदि हां, तो इसकी सार्वजनिक सूचना स्टेशन पर स्पष्ट रूप से क्यों नहीं लगाई गई है?
@BPCLLPG@PNGRB_
#Jaipur #CNG #TorrentGas #Rajasthan
यही वीडियो देखकर ही शायद @realDonaldTrump की बेटी दामाद जैसलमेर आ पहुंचे थे... 😂🤣. लेकिन ये राजस्थान है... जाने कब क्या दिख जाए... दो दिन से बवंडर ही दिख रहा है यहां #Jaisalmer
राजनीति की भाषा गिरती ही जा रही है
पूरा जीवन राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के बाद आप कॉमरेड अमराराम जी की भाषा देखिए। आखिर ये बयानबाजी की लड़ाइयां कहां तक जाएंगी?
#Baran#केलवाड़ा: सीताबाड़ी मेले में साथ छूटने से गुम हुए दो मासूम
दोनों बच्चों के माता-पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना, सूचना के बाद ASI मौसम सिंह ने शुरू किया सर्च अभियान....
#RajasthanWithFirstIndia@BaranPolice