VIDEO | Hyderabad, Telangana: NSUI National President Vinod Jakhar demands the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over NEET paper leak case and calls for a ban on the National Testing Agency (NTA).
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
आज NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में नीट के पेपर लीक में जिस तरह का प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है, उस तरह की एकजुटता निकट अतीत में ऐसी नहीं रही है। विनोद के भीतर एक नया नेता आकार ले रहा है और विनोद ने राजधानी से पहले पूरे प्रदेश को पिछले साल लू में झकझोरा था और अब राष्ट्रीय स्तर पर ज़बरदस्त प्रदर्शन करके और उसे देशव्यापी बनाकर एक बड़ा काम किया है। विनोद ने एक बड़ी लाइन खींच दी है। यह राजस्थान की जेन जी पॉलिटिक्स की नई जमीन तैयार होने की कवायद है। विनोद ने गांधीवादी मूल्यों को अपना कर अच्छा किया है और आज का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यह शुरुआत अच्छा हासिल देगी।
@nsui@VinodJakharIN
NEET अभ्यर्थियों के समर्थन में NSUI ने जयपुर में एक बड़ा आंदोलन और पैदल मार्च निकाला। 20 मई को हुए इस विशाल प्रदर्शन में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। छात्रों के हक की आवाज उठाते हुए संगठन ने इस मार्च के जरिए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया |
#SachBedhadak #NSUI #NEETStudents #JaipurProtest #VinodJakhar #JusticeForNEET #NSUIMarch #JaipurNews
NEET पेपर लीक घोटाला, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे लगातार खिलवाड़ के खिलाफ आज NSUI ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में जयपुर में विशाल छात्र विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में हजारों छात्रों, युवाओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर केंद्र सरकार, NTA और शिक्षा मंत्रालय की विफलताओं के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। NSUI छात्रों की आवाज बनकर हर संघर्ष में मजबूती से खड़ी है और शिक्षा में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
यह सिर्फ एक मार्च नहीं, देश के लाखों युवाओं के हक और वजूद की लड़ाई है!
तानाशाह सरकार कान खोलकर सुन ले, जिन युवाओं को तुम 'कॉकरोच' समझ रहे हो, वही इस खोखले सिस्टम को उखाड़ फेंकेंगे। जब तक पेपर लीक माफिया का खात्मा नहीं होता, यह जंग थमेगी नहीं!
#BANNTA#JusticeForNEETStudents
जब तक 22 लाख NEET अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, NTA की जवाबदेही तय नहीं होती,उसको भंग नही किया जाता और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते ,तब तक यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।
आज जयपुर में लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में हज़ारों छात्रों के साथ गुर्जर की थड़ी से त्रिवेणी चौराहे तक विशाल छात्र विरोध मार्च निकाला गया।
यह विरोध मार्च उन लाखों युवाओं की आवाज़ है, जिनका भविष्य लगातार पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और छात्रों पर थोपे जा रहे फैसलों के कारण प्रभावित हो रहा है।
हमारी मांग है कि NTA को तुरंत बैन किया जाए,देश के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और जिन परिवारो ने अपनें बच्चे खोये हैं उनको 5 करोड़ आर्थिक मुआवज़ा व उनके भाई-बहनो को सरकारी नौकरी व मुफ्त शिक्षा दी जाए। CJI द्वारा देश के युवाओं को कॉकरोच और परजीवी बोला जा रहा हैं । यह कॉकरोच इस तानाशाह और भ्रष्ट सरकार को निगल जाएगा ।
NSUI छात्रों के हक, न्याय और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।
#BANNTA #JusticeForNeetStudents #Cockroach #NEET
NEET पेपर लीक घोटाले, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में हज़ारों छात्रों व कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में छात्र विरोध मार्च का आयोजन किया गया।
यह विरोध मार्च उन लाखों छात्रों की आवाज़ है, जिनका भविष्य लगातार लापरवाही, पेपर लीक और छात्रों पर थोपे जा रहे फैसलों के कारण प्रभावित हो रहा है।
शिक्षा किसी राजनीतिक एजेंडे का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। देश के करोड़ों छात्रों के सपनों से खिलवाड़ करने वाली NTA की विफलता के खिलाफ NSUI ने साफ मांग की है कि NTA को बैन किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें ।
#BANNTA #JusticeForNeetStudents
NEET Scam in Short
22 lakh students' future at stake.
1⃣The key accused? A BJP Yuva Morcha leader.
2⃣NTA chief from 2024 scam? Rewarded with a govt posting.
3⃣Education Minister Dharmendra Pradhan? Walked out without answering a single question.
4⃣This government doesn't fight the paper mafia. It shelters them.
#NTABan
14 अप्रैल - एक सोच, एक दिशा
डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें ना सिर्फ़ संविधान दिया, बल्कि बराबरी और न्याय का रास्ता दिखाया। उनका संदेश आज भी उतना ही ज़रूरी है - जब तक हर व्यक्ति को समान अवसर नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
NSUI इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में अंबेडकर जयंती पर “सामाजिक न्याय सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।
📍 शंकर लाल हॉल ऑडिटोरियम, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
🗓 14 अप्रैल | ⏰ सुबह 10: 30 बजे
आइए, विचार से जुड़ें - बदलाव का हिस्सा बनें।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनके विचारों और संघर्ष को नमन..!!
संविधान, समानता और न्याय की जो नींव उन्होंने रखी, वही आज हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उनका जीवन हमें याद दिलाता है कि समाज में बराबरी सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि ठोस बदलाव और संवैधानिक मूल्यों के पालन से आती है।
एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मेरा विश्वास है कि NSUI हमेशा विद्यार्थियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उठने वाली एनएसयूआई की निडर आवाज सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करती रहेगी।
राजस्थान एनएसयूआई का प्रथम अध्यक्ष रहने के नाते इस संगठन से मेरा विशेष भावनात्मक जुड़ाव रहा है। एनएसयूआई के झंडे और लोगो को डिजाइन करने में मैंने भी अपनी भूमिका निभाई थी।
आज जब उच्च शिक्षण संस्थानों में नफरत की राजनीति का वातावरण बनाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में उसके विरुद्ध एनएसयूआई का संघर्ष सराहनीय है।
छात्र हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के 56वें स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मेरी NSUI की यात्रा कॉलेज यूनिट स्तर से शुरू होकर महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष, विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और अंततः राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँची। मुझे गर्व है कि मुझे इस महान संगठन में सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।
NSUI ने देशभर में असंख्य प्रथम पीढ़ी के नेताओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। आज कई साथी सांसद, विधायक और यहाँ तक कि मुख्यमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। राजनीति के अलावा, NSUI ने लाखों छात्रों को उनके शैक्षणिक जीवन में मार्गदर्शन और सहयोग दिया है, जो आज राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
NSUI हमेशा छात्रों की आवाज़ उठाने और देश की सामाजिक एकता को मजबूत करने में अग्रणी रहा है।
मेरे लिए NSUI केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक भावना, एक परिवार और मेरी यात्रा की नींव है। यह हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
NSUI ज़िंदाबाद 👍
#56thNSUIFoundationDay #NSUIFoundationDay