देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री #LalBahadurShastri जी की जयन्ती पर सादर श्रद्धांजलि।
उनका उद्घोष #JaiJawanJaiKisan देश की आत्मा से जुड़ा है और जोश का संचार करता है। शास्त्री जी की सरलता एवं विनम्रता अनुकरणीय है।
आज़ादी के महानायक राष्ट्रपिता #MahatmaGandhi जी की जयन्ती पर सादर नमन।
बापू, राम नाम की डोर से आखिरी पल तक बंधे रहे। उनके विचार- दृष्टिकोण, उनकी निर्भीकता, स्पष्टवादिता, सकारात्मकता, उनका जीवन हमेशा राह दिखाते हैं...
#GandhiJayanti
गहलोत जी गलती आपकी नहीं है.. आपकी फ़ितरत ही ऐसी है कि आप कभी एक बात पर नहीं टिकते.. आपने जीवनपर्यन्त आज तक दोगलेपन की राजनीति ही तो की है..
निकाय चुनाव से पहले आपने बोला कि 'भजनलाल जी को रोड शो करने की नौबत क्यों आई...मैंने तो कभी कैम्पेन भी नहीं किया, ये स्थानीय नेताओं का चुनाव होता है'
और चुनाव परिणामों के बाद बोल रहे हो कि हम भी रोड शो करते!
आपको किसने रोका था? आप जोधपुर में ही कर लेते रोड शो... लेकिन रोड शो करने के लिए सामान भी तो होना चाहिए, वो नहीं है ये आपको अच्छी तरह पता है, इसीलिए हर बार घंटाघर पे सभा करके ही अपने आपको प्रदेश का सबसे बड़ा नेता मान लेते हो...
स्वयं का वार्ड तक नहीं जिता पाए और अनर्गल बयानबाजी कर कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के नेताओं पर सवाल खड़ा कर रहे हो..
शर्म आनी चाहिए आपको जहां एक तरफ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए तथ्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं वहीं दूसरी तरफ़ आप प्रदर्शन को ख़राब बताने के लिए और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हो...
हाशिये पर पड़े रहने की आपकी छटपटाहट और तड़फड़ाहट बुरी तरह नज़र आ रही है...😊😊
आज आए शहरी निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है…शहरों में एकतरफा मजबूती का दंभ भरने वाली भाजपा की हवा निकल गई है… परिसीमन का खुला खेल खेलने के बावजूद भाजपा की यह स्थिति होगी, शायद उसने भी नहीं सोचा होगा..
भाजपा विकास के दावे करती रही, लेकिन इन परिणामों ने कलई खोल कर रख दी है… यह भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता की स्पष्ट नाराजगी है। पहले चुनावों में और अब बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़ में पूरी मशीनरी झोंकी जा रही है…
लोकसभा और विधानसभा के वोट प्रतिशत से तुलना करें तो निकाय चुनावों में भाजपा के वोट में भारी गिरावट दिखाई देती है। वहीं, इन शहरी चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के वोट प्रतिशत का अंतर महज लगभग 1% तक सिमट गया है।
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक मैदान में आगे, लेकिन ये परिणाम जनता के बदलते रुख को साफ दिखा रहे हैं।
शहरों में भाजपा की यह हालत हो गई है, और आगे पंचायत पंचायत चुनावों में इससे बड़ा सबक मिलने वाला है…
#RajasthanNikayChunav2026 #NikayChunav2026 #ElectionResult #LocalbodyElection
#NagarNigamChunav
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
#गणेश_चतुर्थी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मंगलकर्ता, विघ्नहरता भगवान #श्रीगणेश सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
#गणपती_बाप्पा_मोरया
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
@VinodJakharIN
सोचिए, ऐसा क्या गुनाह किया था इन बच्चों ने कि इन्हें गोली मार दी गई?
इन्होंने सरकार से सिर्फ़ तीन चीज़ें माँगी थीं - शिक्षा, रोज़गार, और जवाबदेही।
एक छात्र के पैर की हड्डी AK 47 की गोली से टूट गई। सेना में जाकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो और छात्रों के कंधों को गोली चीरती हुई निकल गई।
ये अपराधी नहीं थे। ये ग़रीब घरों के वो बच्चे थे जो अपने परिवार के सपने लेकर पढ़ने निकले थे - किसी को अच्छी नौकरी चाहिए थी, किसी को अपने घर के हालात बदलने थे।
गोली के घाव भर जाएंगे - पर जो डर इन बच्चों के भीतर बैठ गया है, उसका इलाज किस अस्पताल में होता है?
प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी - इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं?
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज़ादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है।
यह ज़िम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की।
मुझे गर्व है कि हमारे देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं।
जय हिंद! 🇮🇳
सभी देशवासियों को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के बाद देश को आज़ादी मिली। हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपनी एकता को बनाए रखें एवं देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
#IndependenceDayIndia
सदियों से प्रकृति के समीप रहकर प्रकृति, परम्परा और संस्कृति के संरक्षक एवं संवाहक हमारे आदिवासी समाज को #विश्व_आदिवासी_दिवस पर शुभकामनाएं।स्वाधीनता आंदोलन में भी उनका अहम योगदान रहा है और आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता व योग्यता का भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। #IndigenousDay
युवाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए उनके मुद्दे बेहद प्रभावी रूप से उठाने वाले और तमाम परिस्थितियों में समर्पण के साथ कार्य करने वाले ऊर्जावान संगठन भारतीय युवा कांग्रेस के सभी साथियों को #IYCFoundationDay पर हार्दिक शुभकामनाएं...
जय युवा✊
जय भारत🇮🇳
@IYC@Rajasthan_PYC