#PMOnGuruNanakJayanti
ऐसे में, दुनिया के हर हिस्से में शांति हो, हर परिवार सुरक्षित हो, हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले...इसके लिए ‘सरबत दा भला’ की भावना और भी अहम हो जाती है: PM Modi
via Namo App
#PMOnGuruNanakJayanti
आज दुनिया में कितने ही स्थानों पर संघर्ष चल रहे हैं। कितने ही निर्दोष लोग, कितने परिवार हिंसा और अशांति का सामना कर रहे हैं: PM Modi
via Namo App
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं माननीय लोकसभा सांसद श्री बिप्लब कुमार देब जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ। आप इसी प्रकार जनसेवा, संगठन सशक्तिकरण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर अपना योगदान देते रहें।
@BjpBiplab
#PMOnGuruNanakJayanti
हमारी संगत, हमारे गुरुद्वारे, हमारी सामाजिक संस्थाएं, सब मिलकर नौजवानों को दिशा दे सकते हैं, उन्हें सही रास्ता चुनने का हौसला दे सकते हैं: PM Modi
via Namo App
#PMOnGuruNanakJayanti
देश का हर युवा नशे से आज़ाद हो। वो अपने सपनों को पूरा करे। खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, अपने परिवार और देश का गौरव बढ़ाए। इस प्रयास में परिवारों की भूमिका बहुत बड़ी है: PM Modi
via Namo App
सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस सरकार ने 1975 में संविधान की मर्यादाओं को ताक पर रखकर 39वें संशोधन के जरिए न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित करने का प्रयास किया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए बाबा साहेब के संविधान की भावना का भी अपमान किया। यही है कांग्रेस का असली 'संविधान प्रेम'!
जनता भूली नहीं है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संविधान का क्या हश्र किया था। संविधान की प्रति हाथ में लहराने से इतिहास नहीं बदल जाता, शहजादे!
#SamvidhanGauravDiwas
बाबा साहेब का सम्मान शब्दों से नहीं, कर्मों से होता है!
जन्मभूमि से लेकर शिक्षाभूमि, दीक्षाभूमि, महापरिनिर्वाण भूमि और अंतिम संस्कार स्थल तक, बाबा साहेब से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों को मोदी सरकार ने राष्ट्रीय तीर्थ का सम्मान दिया।
किसी ने उनके नाम पर सिर्फ राजनीति की... वहीं मोदी सरकार ने उनकी विरासत को सच्चा सम्मान दिया।
#SamvidhanGauravDiwas
वैश्विक पटल पर भारत का बढ़ता प्रभाव, सशक्त नेतृत्व और नए भारत का आत्मविश्वास! 🇮🇳
ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट के Asia Power Index 2026 में भारत लगातार तीसरे वर्ष एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना है। वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है।
कूटनीति, रक्षा, निवेश आकर्षण और सांस्कृतिक प्रभाव के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत दुनिया के सामने नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक सामर्थ्य एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है।
आज भारत केवल संभावनाओं का देश नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। 🇮🇳
#AsiaPowerIndex2026 #NewIndia #ModiHaiToMumkinHai
"हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आज एक बैठक हुई। उसमें अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने निर्णय लिया है कि पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे"
-माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी
भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल के ऐतिहासिक पुनर्मिलन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह गठबंधन केवल दो राजनीतिक दलों का साथ आना नहीं, बल्कि पुराने सहयोग, आपसी विश्वास और साझा संकल्प को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा और अकाली दल की संयुक्त भागीदारी से एनडीए गठबंधन नशमुक्त पंजाब, पंजाब के विकास, सुशासन, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ेगा।
पूर्ण विश्वास है कि आपसी तालमेल, संगठन की शक्ति और जनसेवा के संकल्प के साथ एनडीए गठबंधन पंजाब की जनता का विश्वास अर्जित करेगा और 2027 में पंजाब में एनडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा।
साथ आए हैं, साथ बढ़ेंगे, पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पबद्ध रहेंगे।
@NitinNabin@AmitShah@officeofssbadal@BJP4India@Akali_Dal_
#BJP #ShiromaniAkaliDal #NDA #Punjab #PunjabElections2027
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
गुरु नानक देव जी ने अपने महान समाज सुधार कार्यों और आदर्श विचारों के माध्यम से मानवता को सत्य, प्रेम, समानता, सेवा एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलकर हम सभी एक समरस, शांतिपूर्ण एवं बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏
#GuruNanakDevJi #PrakashParv
आस्था, श्रद्धा और प्रकाश के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
दीपों की दिव्य आभा से आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित हो। माँ गंगा की कृपा और ईश्वर का आशीर्वाद सभी के जीवन में खुशहाली एवं मंगल लेकर आए।
शुभ कार्तिक पूर्णिमा! शुभ देव दीपावली! 🙏🪔
#DevDeepawali #KartikPurnima
किसानों के मसीहा, रहबर-ए-आज़म एवं महान समाज सुधारक दीनबंधु सर छोटूराम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
सर छोटूराम जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसान, मजदूर एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने अपने दूरदर्शी विचारों, संघर्ष और जनकल्याणकारी कार्यों से किसानों को नई दिशा और सामाजिक चेतना प्रदान की।
उनका संघर्ष, विचार और किसान हितों के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
आज गाँव ठरवी में गुरु नानक देव जी की जयंती (गुरु पर्व) के पावन अवसर पर आयोजित अखंड पाठ के भोग में सम्मिलित होकर मत्था टेका एवं वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर समस्त जगत के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि एवं मानवता की खुशहाली के लिए अरदास की।
गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें प्रेम, सेवा, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
वाहेगुरु जी सब पर अपनी मेहर बनाए रखें।
#गुरुपर्व
🚩🚩 जय श्री राम 🚩 🚩
एकता ही शक्ति है, संगठन ही पहचान है। #टीम_महापंचायत का शुद्ध सनातनी फॉलोअर्स स्पेस लाइव है। आइए जुड़ें, Follow करें और प्रेम से Follow Back पाकर सनातनी परिवार को आगे बढ़ाएँ।
https://t.co/r8rpD7mUXN
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियाँ की गई हैं।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विश्वास है कि आप सभी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनके हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
सियावर रामचंद्र की जय! 🙏🚩
भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर धाम को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक संबंधों को एक नई दिशा प्रदान करेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री @ShahBalen जी द्वारा अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा का शुभारंभ दोनों देशों के बीच संपर्क और सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
यह रेल सेवा श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत-नेपाल की मैत्रीपूर्ण विरासत को भी नई गति प्रदान करेगी।
जय श्रीराम! 🇮🇳🙏🇳🇵
#SaryuKamlaExpress #Ayodhya #JanakpurDham
मैं इस पवित्र वातावरण में गुरु नानक देव जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। मैं सभी देशवासियों को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां देता हूं। गुरु पर्व के इस पावन अवसर पर मुझे शब्द कीर्तन में शामिल होने का अवसर देने के लिए मैं तरनजीत सिंह संधू जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
गुरु वाणी का एक-एक शब्द, कीर्तन की एक-एक धुन, ये केवल संगीत नहीं हैं। ये अपने आप में एक साधना हैं। ये ज्ञान के सागर में गोता लगाने जैसा है। इसलिए जब मुझे आयोजन के लिए बुलावा आता है, जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं संगत और कीर्तन में जरूर उपस्थित होता हूं।
इस वर्ष का प्रकाश पर्व एक और पवित्र स्मृति के साथ आया है। इस साल श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 वर्ष पूरे हुए हैं। दिल्ली की इसी धरती पर इस देश की पहचान की रक्षा के लिए, आस्था, विश्वास और मूल्यों के लिए गुरु साहिब ने अपनी शहादत दी थी। उस घटना को 350 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन भारत की मिट्टी में, देश के कण-कण में उस शहादत की प्रेरणा आज भी रची-बसी है। देश का जन-जन हमेशा उसके लिए, उनका कृतज्ञ रहेगा।
राष्ट्र और उसकी संस्कृति के लिए सब कुछ न्यौछावर करने का जज्बा, पूरी सिख परंपरा इसका पर्याय रही है।
भारत ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी सही है। इतिहास का जो कालखंड भारत के लिए सबसे मुश्किल था, उस दौर में भी हमारे गुरुओं ने देश की रक्षा की ज्योति जलाए रखी। आज जब राष्ट्र के बड़े संकल्प हमारे सामने हैं, विकसित भारत का लक्ष्य हमारे आगे है, तो ये यात्रा हमारे गुरुओं की प्रेरणा और उनके आदर्शों की ताकत से ही पूरी हो सकती है। इसलिए सिख परंपराओं को, सिखी की विरासत को प्रकाश पुंज बनाकर आगे रखना, हम सभी का दायित्व है।
बीते 12 वर्षों में हम पूरी आस्था से इसी दायित्व को निभाने का प्रयास करते रहे हैं।
- आदरणीय पीएम श्री @narendramodi जी