नंद घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की.!
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.!!
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव #जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें, श्रीमद्भगवदगीतामें बताए गए निष्काम कर्म के मंत्र को आत्मसात करते हुए राष्ट्र हित में कार्य करते रहें।
#Janmashtmi
आज माँ नर्मदा जयन्ती का पावन पर्व मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ दिन है। दोपहर से ही मीडिया पत्रकारों और मित्रों के बधाई सन्देश आने लगे । शाम होते ही भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कारों अधिकृत घोषणा सूची में अपना नाम देखकर मन गर्व और गौरव से भर गया।
@rashtrapatibhvn@narendramodi
सभी को 77’वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
इस अवसर पर हम अपनी स्वतंत्रता व गणतंत्र की अक्षुण्णता के प्रति निरंतर सजग रहते हुए ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जिसमें प्रत्येक देशवासी अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो।
#RepublicDay#गणतंत्र_दिवस
आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
26 जनवरी का यह पावन दिवस हमें अपने संविधान की शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता अखंडता का स्मरण कराता है। गणतंत्र दिवस समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के उन आदर्शों का प्रतीक है, जिन पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हुआ है।
आइए, एक समृद्ध, सशक्त एवं विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लेकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं।
#गणतंत्र_दिवस #RepublicDay
भारत के गौरवशाली लोकतन्त्र के 77वें गणतन्त्र दिवस के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
यह दिवस हमें अपने संविधान में वर्णित नागरिकों के लिए मौलिक अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है ।
त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे !!!
अलौकिक और पुण्यदायिनी माँ नर्मदा की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
नर्मदे हर🚩
#नर्मदा_जयंती#NarmadaJayanti
"लोकतंत्र की प्रबलता का आधार मत के उत्कृष्ट दान की पराकाष्ठा है"
देश को समृद्ध एवं यशस्वी मार्ग प्रशस्त करने हेतु कटिबद्ध सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#NatonalVotersDay
पुण्यसलिला, मोक्षदायिनी माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, अपितु कोटि-कोटि भक्तों की आस्था और हमारी अटूट संस्कृति का जीवंत प्रतीक हैं। जिनके दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण होता है, ऐसी मैया रेवा के अवतरण दिवस 'नर्मदा जयंती' की आप सभी को आत्मीय शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी और पुरातत्वविद श्री नारायण व्यास जी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश की इन गौरवशाली हस्तियों सहित देशभर में पद्मश्री से सम्मानित होने वाली सभी सम्माननीय विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा हुई है।
भोपाल के सुविख्यात लेखक श्री कैलाश चंद्र पंत जी, सागर के समर्पित मार्शल आर्ट कलाकार श्री भगवानदास रैकवार जी,
पुण्या कनखले गंगा, कुरुक्षेत्रे सरस्वती।
ग्रामे वा यदि वारण्ये, पुण्या सर्वत्र नर्मदा।।
जीवनदायिनी, पुण्यसलिला पतित पावनी मां नर्मदा जी के जन्मोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं।
मां नर्मदा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली लाए सुख समृद्धि प्रदान करें।
मतदाता बनना उत्सव मनाने का एक गौरवशाली अवसर है!
आज #NationalVotersDay पर मैंने MY-Bharat के वॉलंटियर्स को एक पत्र लिखा है। इसमें मैंने उनसे आग्रह किया है कि जब हमारे आसपास का कोई युवा साथी पहली बार मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हो, तो हमें उस खुशी के मौके को मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए।
मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी, पुण्य सलिला माँ नर्मदा जी की पावन जयन्ती पर हार्दिक शुभकामनाएँ ।
माँ नर्मदा सनातन संस्कृति का जीवन्त प्रवाह है । मैया की पावन धारा ने युगों-युगों से मानव सभ्यता को जीवन का आधार दिया । माँ की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे ।
#नर्मदा_जयन्ती#नर्मदे_हर
भारतीय संस्कृति के गौरव और आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
हिंदवी स्वराज्य के संकल्प को चरितार्थ करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की जननी, साहस और संस्कार की प्रतिमूर्ति राजमाता जीजाबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का शाश्वत संदेश है।