एक इंटरव्यू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के बारे में कहा—
“ये लोग राजनीतिक तौर पर समझदार लोग हैं, तभी तो देश चला रहे हैं।”
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रतिद्वंद्वी की राजनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता को स्वीकार करना भी एक स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है।
#PrashantKishor #NarendraModi #AmitShah
मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अद्वितीय राष्ट्रभक्त "नेताजी सुभाष चंद्र बोस" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मेरे छोटे दामाद (जमाई राजा) इं० केशव को
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। 🎂💐❤️
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से सदैव भरा रहे।
आप यूँ ही हँसते-मुस्कुराते रहें और परिवार का नाम रोशन करते रहें।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद! 🎉💐❤️
करता करे न कर सके, शिव करे सो होय।
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय। 🙏🔱
हर हर महादेव!
श्रावण के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ।
महाकाल की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। 🙏🕉️
बहुत ही दुखद एवं हृदयविदारक खबर।
लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में आज हुए भयावह हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
इस दुःखद घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। 🙏
ॐ शांति।
ओजस्वी लेखनी की धनी, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं हिंदी की सुप्रसिद्ध कवयित्री वीरांगना सुभद्रा कुमारी चौहान जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनकी लेखनी में राष्ट्रप्रेम, साहस और स्वाभिमान की जो अद्भुत ज्वाला थी, वह सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। 🙏🇮🇳
“मैं जी भर जिया, मन से मरूँ”—
यह भाव अटल जी जैसा विराट व्यक्तित्व ही कह और जी सकता था। जीवन को पूरी शिद्दत से जिया और मृत्यु को भी सहजता से स्वीकार किया। यही अटल जी की अटलता थी। @BJP4India@BJP4Bihar@BJP4BGS
ऐसे थे हम सबके श्रद्धेय #अटल जी…
“पार्टी तोड़कर, सत्ता के लिए नया गठबंधन करके अगर सत्ता हाथ में आती है, तो मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा।”
और फिर #श्रीराम का स्मरण करते हुए कहा—
“मैं #मृत्यु से नहीं डरता, #बदनामी से डरता हूँ।”
सत्ता से बड़ा #सिद्धांत, पद से बड़ा #चरित्र और राजनीति से बड़ा #जनविश्वास—यही अटल जी की पहचान थी।
28 मई 1996 | लोकसभा
श्रद्धेय #अटल_बिहारी_वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन। 🙏
@BJP4India@BJP4Bihar
“जीवन की ढलने लगी साँझ,
उमर घट गई,
डगर कट गई,
जीवन की ढलने लगी साँझ।”
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्य स्मरण दिवस पर उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
अटल जी का व्यक्तित्व और विचार सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
#AtalBihariVajpayee #अटल_बिहारी_वाजपेयी #विनम्र_श्रद्धांजलि @BJP4India@BJP4Bihar
संगठन के शिल्पकार, कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज एवं @BJP4India के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपने जीवन से सिखाया कि—
“संगठन ही शक्ति है और कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा है।”
सादगी, समर्पण और संगठननिष्ठा की उनकी जीवनयात्रा भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
🙏 शत्-शत् नमन। 🙏
@BJP4Bihar@BJP4BGS
आज #80वें#स्वतंत्रता_दिवस के पावन अवसर पर बेगूसराय जिला भाजपा कार्यालय में राष्ट्रध्वज झंडोतोलन कार्यक्रम में बिहार के सहकारिता विभाग एवं बेगूसराय के प्रभारी मंत्री माननीय श्री @ramkripalmp जी एवं जिलाध्यक्ष श्री #RajeevKumarVerma जी के साथ शामिल होकर राष्ट्रध्वज को नमन किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
@BJP4India@BJP4Bihar
लालकिले के प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन एवं देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी का सारगर्भित/प्रेरणादायक संबोधन।
समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
यह पावन दिवस उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने असंख्य यातनाएँ सहकर और अपने प्राणों का उत्सर्ग कर हमें स्वतंत्रता दिलाई।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने तथा विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
#IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #जय_हिंद
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा! 🇮🇳
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा फहराकर अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन किया।
आइए, तिरंगा फहराकर एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव के संकल्प को मजबूत करें।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
#हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga
आज #हरघरतिरंगा अभियान में शामिल होने पर गर्व है!
4 करोड़ 83 लाख से अधिक लोग पहले ही https://t.co/ffFGVw0Q4L पर तिरंगा फहराते हुए अपनी सेल्फी अपलोड कर चुके हैं और मैंने भी अपनी सेल्फी अपलोड कर दी है।
अब जश्न में शामिल होने की आपकी बारी है!
हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा !
@BJP4India@BJP4Bihar
पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान से लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने वाले, पद्मभूषण से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कुलदीप नैयर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
उनकी लेखनी और विचार सदैव स्मरणीय रहेंगे। 🙏
14 अगस्त1947...
भारत विभाजन की त्रासदी में अपने मान-सम्मान, घर-परिवार और प्राणों की आहुति देने वाले सभी देशवासियों को विभाजन स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
आइए, उनकी पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लें।