बहस तथ्यों पर होनी चाहिए, गढ़े गए नैरेटिव पर नहीं।
यूपीए शासन के दौरान 22 से अधिक पेपर लीक हुए, लेकिन तब विपक्ष की संवेदनशीलता और नैतिकता कहाँ थी?आज वही लोग ‘Selective Outrage’ कर ‘Political Opportunism’ का प्रयाय बन रहे है ।
यदि विपक्ष वास्तव में युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है, तो पंजाब में पेपर लीक के मामलों पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग क्यों नहीं करता? क्या जवाबदेही केवल उन राज्यों में लागू होती है जहाँ भाजपा की सरकार है?
एक देश, एक मुद्दा, लेकिन विपक्ष के दोहरे मापदंड।
युवा भारत को राजनीति नहीं, पारदर्शिता चाहिए; शोर नहीं, समाधान चाहिए; नैरेटिव नहीं, तथ्य चाहिए। यही मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है।
Watch Full Speech at
https://t.co/lUIjXWo9tW
@BJP4India@BJP4Delhi
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। आइए, तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव बनाए रखें।
#NationalFlagAdoptionDay
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक दायित्व सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के विजन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में संगठन निरंतर जनविश्वास का विस्तार कर रहा है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी के नेतृत्व में गठित यह टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए विकसित दिल्ली और विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त करेगी।
@hdmalhotra@BJP4Delhi
#ViksitDelhi
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अनुमति एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श उपरांत भाजपा दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन की विचारधारा, सेवा और सुशासन के संकल्प को और सशक्त बनाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
@PMOIndia@narendramodi@BJP4Delhi@BJP4India@AmitShah
भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा आदरणीय बड़े भाई श्री @shubhendubjp जी को भाजपा दिल्ली प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख बनाये जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें
#bjp4delhi#bjp4india
एक नानी का नाम लेकर राम मंदिर का विरोध करता था, दूसरा के लिए मंदिर जरूरी नहीं था!
देखिए, चुनाव आते ही कैसे दोनों मंदिर में हाज़िरी लगाने पहुंच गए हैं… ⬇️
“कपट बेष धरि बचन सुनाए।
भयउ मरम मन कपि मुसुकाए॥”
अर्थ: कालनेमि ने साधु का कपटी वेश धारण कर हनुमानजी को भ्रमित करने वाली बातें कहीं, लेकिन हनुमानजी उसका भेद समझ गए।
कपटी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लोग जो हमेशा राम मंदिर, सनातन परंपराओं और हिंदू आस्था पर सवाल उठाते रहे, आज वही स्वयं को सबसे बड़ा रामभक्त दिखाने में जुटे हैं। दिल्ली और देश की जनता AAP की इस राजनीतिक वेश बदलने और आस्था के नाम पर किए जा रहे दिखावे को भली-भांति पहचानती है।
#चुनावी_हिंदू_केजरीवाल
केजरीवाल एंड कंपनी हर रोज 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना जी में डालती थी। अब दिल्ली सरकार NDDB से समझौता कर उसी गोबर से गैस और प्राकृतिक खाद बनाएगी। एक किलो गोबर भी यमुना जी में नहीं जाएगा।
The warmth and affection of the Indian diaspora in Indonesia are truly heartwarming. Speaking at a community programme in Jakarta.
https://t.co/HKnd0RPuEb
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश द्वारा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित युवा विचार गोष्ठी में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
“एक देश में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान” का उनका संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के हृदय में जीवंत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का हटना डॉ. मुखर्जी जी के उसी अखंड भारत के संकल्प की ऐतिहासिक सिद्धि है।
इस अवसर पर देश के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @hdmalhotra जी, सांसद श्री @yogenderchando1 जी, सांसद श्री @RamvirBidhuri जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @PavanRanaRSS जी, प्रदेश महामंत्री श्री @visshnumittal जी, महापौर श्री @praveshwahi जी, उप-महापौर डॉ. @drmonikapant जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, BJYM के ऊर्जावान साथियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@BJP4Delhi@BJYM4DL@BJP4India
#DrSyamaPrasadMukherjee #NationFirst #125thJayanti
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत कर हरित दिल्ली के संकल्प को नई मजबूती दी। साथ ही 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ परिवहन और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।
#MissionGreenDelhi
#GreenDelhi
#EkPedMaaKeNaam