आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री समाजवादी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित श्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के पावन अवसर पर कोटि-कोटि नमन।
@OfficialBKU@samajwadiparty
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी से सुखद मुलाक़ात हुई।
विचारों का आदान-प्रदान हुआ और कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सुपुत्री के विवाह कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
MLC चुनाव अपडेट
4 राज्यों की सभी 28 सीटों का अपडेट
28 में से 16 सीटों के नतीजे आए
➡️बिहार
👉🏻पटना शिक्षक - राजद जीती
👉🏻दरभंगा शिक्षक - जन सुराज जीती
👉🏻तिरहुत शिक्षक - बीजेपी जीती
👉🏻सारण शिक्षक - निर्दलीय जीता
👉🏻पटना स्नातक - जेडीयू जीती
👉🏻तिरहुत स्नातक - निर्दलीय आगे
👉🏻दरभंगा स्नातक - बीजेपी आगे
👉🏻कोसी स्नातक - बीजेपी आगे
➡️यूपी
👉🏻वाराणसी शिक्षक - सपा जीती
👉🏻मेरठ-सहारनपुर शिक्षक - बीजेपी जीती
👉🏻मेरठ स्नातक - बीजेपी जीती
👉🏻बरेली-मुरादाबाद शिक्षक - बीजेपी जीती
👉🏻लखनऊ शिक्षक- बीजेपी जीती
👉🏻आगरा स्नातक - बीजेपी जीती
👉🏻आगरा शिक्षक - सपा जीती
👉🏻इलाहाबाद-झांसी स्नातक - सपा आगे
👉🏻वाराणसी स्नातक - सपा आगे
👉🏻लखनऊ स्नातक - सपा आगे
👉🏻गोरखपुर शिक्षक सीट - बीजेपी आगे
➡️कर्नाटक
👉🏻बेंगलुरु शिक्षक - JDS जीती
👉🏻उत्तर-पूर्व शिक्षक - बीजेपी जीती
👉🏻दक्षिण-पूर्व स्नातक - बीजेपी जीती
👉🏻पश्चिम स्नातक - बीजेपी जीती
➡️महाराष्ट्र
👉🏻छत्रपति संभाजीनगर - शरद गुट आगे
👉🏻पुणे शिक्षक - बीजेपी आगे
👉🏻पुणे स्नातक - शरद गुट आगे
👉🏻नागपुर स्नातक - बीजेपी आगे
👉🏻अमरावती शिक्षक - शिंदे गुट आगे
एक छोटे से चुनाव के नतीजे जानने के लिए 48 घंटे से ज्यादा हो गये और अभी और समय लगेगा क्यूंकि गिनती जारी है और चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे।
उसी तरह लोकसभा चुनाव भारत की 110 करोड़ वोटों की गिनती में कितने दिन लगेंगे यदि चुनाव बैलेट पेपर है होते हैं तो
@grok कैलकुलेशन करके बता बेटे
लखनऊ
➡️यूपी MLC चुनाव में मतगणना जारी
➡️बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर
➡️बीजेपी को 5, सपा को 3 सीट पर जीत
➡️बाकी 3 सीटों पर मुकाबला अभी जारी
➡️लखनऊ शिक्षक सीट पर बीजेपी की जीत
➡️बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट BJP ने जीती
➡️मेरठ स्नातक सीट भी बीजेपी ने जीती
➡️मेरठ शिक्षक सीट पर भी BJP प्रत्याशी की जीत
➡️आगरा स्नातक सीट पर BJP प्रत्याशी की जीत
➡️वाराणसी शिक्षक सीट सपा के खाते में आई
➡️इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट सपा के खाते में
➡️सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की
➡️समाजवादी पार्टी बाकी 2 सीटों पर आगे चल रही
➡️वाराणसी स्नातक सीट पर सपा आगे चल रही
➡️लखनऊ स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी आगे
➡️गोरखपुर शिक्षक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आगे
➡️11 सीटों में बीजेपी 5 सीटें जीत चुकी 1 पर आगे
➡️सपा 3 सीट जीत चुकी 2 पर बढ़त बनाए है
#UPMLCElection #BJP #SamajwadiParty
सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव जी ने गोरखपुर शिक्षक MLC चुनाव का बहिष्कार किया क्योंकि खुलेआम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ठाकुर हार की हताशा में बेईमानी करवा रहे, चुनाव लूट रहे और जनमत तथा संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं
@ceoup एवं @ECISVEEP मुख्यमंत्री आदित्यनाथ एवं भाजपाई लूटमार के साथ खड़ा है, निष्पक्षता चूल्हे भाड़ में झोंक दी गई है और खुलेआम बेईमानी की गई है
समाजवादी पार्टी एवं प्रत्यासीगण ने बेईमान अधिकारियों को चिन्हित किया है और न्यायालय द्वारा सबको कार्यवाही की जद में लाया जाएगा
MLC चुनाव में अखिलेश यादव की शानदार रणनीति ने भाजपा को घुटनों पर ला दिया है...11 में 5 तो जीतेंगे ही ..बेईमानी की इतनी खबरों के बीच सुबह हो गई.. बनारस की दोनों सीटें भाजपा हार की कगार पर है... गोरखपुर की सीट पर ये नहीं देखा जाना चाहिए कि कौन जीता... ये देखा जाना चाहिए कितनी बेईमानी करके जीता.. थोड़ी बेईमानी या निक्खा बेईमानी...
‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है। डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आँखों में आँसू लाने व कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है।
आज जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताक़त कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से, हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5% भाजपाई बनाम 95% पीडीए की हो गई है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।
#जो_पीड़ित_वो_पीडीए
ये बहुत सकारात्मक बात है कि हर एक सजग-सतर्क-सचेत-सक्रिय ‘पीडीए प्रहरी’ के प्रयास रंग ला रहे हैं और हवा का रुख़ समझनेवाले अधिकारी भी अब अपने स्तर पर जाँच-सुधार में सहयोग दे रहे हैं। ये लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।
अधिकारी भी सब समझ रहे हैं कि किसी भी भाजपाई घपले की सीमा तब तक ही सुरक्षित है, जब तक उनकी अपनी क़लम और नौकरी नहीं फँस रही है। वो नहीं चाहते हैं कि कल को जब भाजपा के ये सारे चुनावी-अपराध खुलें तो उनमें अधिकारियों की संलिप्तता का मामला भी बने और उन्हें निलंबन-बर्खास्तगी के अपमान का घूंट पीना पड़े, इसीलिए अधिकारीगण अब न केवल चुनावी गलतियाँ स्वीकार भी कर रहे हैं बल्कि साज़िशन की गई उन तथाकथित गलतियों को सुधार भी रहे हैं।
सच की सबसे बड़ी सकारात्मक ताक़त भी यही होती है कि उसका नैतिक बल किसी भी धनबल-बाहुबल से अधिक शक्तिशाली होता है और अच्छे लोग उससे जुड़ते चले जाते हैं, इसीलिए अंत में जीत सत्य की ही होती है।
उप्र के सभी अच्छे-सच्चे अधिकारी जिस तरह अप्रत्यक्ष रूप से लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांति से सक्रिय हैं, उसके लिए प्रदेश के हर नागरिक के साथ-साथ हम भी उन्हें हार्दिक धन्यवाद देते हैं। लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में उनकी कर्तव्यनिष्ठता सदैव याद रखी जाएगी।
लोकतंत्र की रक्षा में दिन-रात लगा हर एक ‘पीडीए प्रहरी’ इतिहास में एक ‘जनतंत्र सेनानी’ के रूप में दर्ज़ हो रहा है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सक्रिय सभी ‘पीडीए प्रहरी’ इस लोककल्याणकारी सद्कर्म के लिए बधाई के पात्र हैं!