जन जन का दल- राष्ट्रीय जनता दल !
राष्ट्रीय जनता दल नागरिकों के सम्मान, रोजगार, महिला सुरक्षा, सुख शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उन्नति के लिए कटिबद्ध है।
तानाशाह का डर देखिए!
युवा सिर्फ पेपर लीक पर रोक, परीक्षाओं में ईमानदारी और भाई-भतीजावाद का खात्मा मांग रहे हैं। लेकिन बदले में तानाशाह सिर्फ अपनी नाकामी छुपा रहा है।
युवाओं के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ अब बंद होना चाहिए!
#RJD#India#JantarMantar
मोकामा में 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वीभत्स घटना! सम्राट चौधरी जी की 'मुस्तैद' पुलिस अपराधियों के आगे पूरी तरह घुटने टेक चुकी है। जो भाजपा चुनाव में महिला सुरक्षा का बड़ा-बड़ा ढिंढोरा पीटती थी, उसके राज में मासूमों की चीखें और आंसू ही जमीनी हकीकत हैं! #Bihar#Crime
BJP राज में जनता गुंडों के भरोसे है और पुलिस सिर्फ वसूली के भरोसे! #बिहटा में हत्या के बाद आक्रोशित जनता ने @samrat4bjp की पुलिस को जो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है, वो इस सरकार के मुंह पर तमाचा है। शर्मनाक!
#Bihar#Crime#Patna
छपरा में 13 साल की मासूम से 5 दरिंदों ने किया दुष्कर्म।
मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी 'महिला सुरक्षा' का सिर्फ झूठा ढोल पीटने वाले! चुनाव में महिलाओं और बेटियों से बड़े-बड़े वादे करने वाले इन भाजपाइयों की जुमलेबाजी आज पूरी तरह नंगी हो चुकी है। इस घटिया सुशासन पर थू है! #Crime#Bihar
बिहार में अब स्वास्थ्य व्यवस्था सिर्फ भगवान भरोसे है! "सुशासन और विकास" का खोखला राग अलापने वाली NDA सरकार में मशीनें गोदामों की शोभा बढ़ा रही हैं और मरीज रेफर की भेंट चढ़ रहे हैं। इस झूठी सरकार की नकारा नीतियों पर पूरा बिहार थू-थू कर रहा है!
#Health#Bihar#Siwan#India#RJD
सारण (छपरा) जिला मुख्यालय में आगामी 05 जुलाई, 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस मनाया जाना तय हुआ है। सारण जिले की सभी संगठनात्मक इकाइयों के अध्यक्ष और सचिव इस जिला स्तरीय उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग जाएं। #Bihar#RJD
बिहार के ज्ञानी मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिनपर 7वीं है फेल होने के आरोप हैं, सुप्रसिद्ध मां तुतला भवानी मंदिर को "बाबा तुतली भवानी मंदिर" बता रहे हैं!
ये मुँह खोलते ही क्यों हैं?
जब मुँह खोलते हैं, गलत ही बोलते हैं! या फिर बिना सिर पैर का बड़बोला डायलॉगबाजी करते हैं!
सारण में "अरबपति सुशासनी" इंजीनियरों ने 7वीं पास CM की "AI टेक्नोलॉजी" और PM की "स्पेस टेक्नोलॉजी" से बनाया अजीमोशान 4 लेन सड़क जो हर मौसम में सिंचाई की सुविधा भी प्रदान करता है!
प्रकृति के भ्रष्टाचार को उजागर करने और पूरी भ्रष्ट व्यवस्था को नंगा करने के अपने ही तरीके हैं! #Bihar
बिहार में अपराधियों का ऐसा 'सम्राट' काल आया है कि स्वर्ण व्यवसायी सरेआम लूटे जा रहे हैं। #तरैया में गनपॉइंट पर ₹22 लाख की लूट सम्राट चौधरी की खोखली कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। जुमलेबाजी बंद कीजिए, सुरक्षा नहीं दे सकते तो चुल्लू भर पानी में डूब मारिये! #Bihar#Crime
गजब का 'सम्राट' राज है! 'पाताल से अपराधी ढूंढने' का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी, यहाँ अपराधी "बिहार सरकार" की लाल सायरन वाली गाड़ी से आकर ₹12 लाख के जेवर लूट ले गए। आपकी पुलिस सोती रही और अपराधी प्रशासनिक रौब दिखाकर रफूचक्कर हो गए। क्या खूब सुशासन है!
#Bihar#Crime
'पाताल' से अपराधी ढूंढने वाली सम्राट चौधरी की पुलिस को नया काम मुबारक हो! #तरैया में अब पेंट के डिब्बों से 'देसी शराब' बरामद हो रही है। NDA का सुशासन इतना रंगीन हो चुका है कि पेंटर भी अब पेग बना रहे हैं। गज़ब की शराबबंदी है भाई!
@yadavtejashwi#Crime#Bihar
बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा! #मढ़ौरा में घर में सोए एक युवक की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
सत्ता की मलाई चाटने में मस्त #भाजपा की यह सरकार जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। महाजंगलराज चरम पर है!
#Crime#Bihar#Trending
सम्राट जी, डूब मरिए! #सीवान सदर अस्पताल में आपकी लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक और नवजात की जान ले ली। समय पर ऑपरेशन नहीं हुआ क्योंकि डॉक्टर जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। कुर्सी की मलाई खाने में मस्त सरकार को इन मासूमों की मौत का कोई फर्क नहीं पड़ता! #Health#Siwan#Bihar
बिहार में सरकारी मशीनें भी 'सफेद हाथी' बन गई हैं! परसा CHC में लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन महीनों से धूल फांक रही है और गर्भवती महिलाएं निजी सेंटरों में लुटने को मजबूर हैं। @samrat4bjp जुमलेबाजी छोड़िए, ये है आपका खोखला सुशासन? भाजपा के आते ही व्यवस्था का 'पोस्टमार्टम' हो चुका है!
भाजपा सरकार के सुशासन में सरकारी अस्पताल खुद बीमार हैं! परसा सीएचसी की एक्स-रे मशीन 8 महीने से शोभा की वस्तु बनी है। जब से भाजपा आई है, बदहाली चौगुनी हो गई है। गरीबों को लूटने के लिए उन्हें निजी क्लिनिकों के हवाले कर दिया गया है। क्या यही है आपका विकास? #Health#Bihar
भाजपा राज में #बिहार की कानून-व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है! अमनौर में हुई 15 लाख की चोरी इनके 'सुशासन' के मुंह पर करारा तमाचा है। अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ऊपर ढीली सरकार बैठी है। जनता की मेहनत की कमाई लुट रही है और #भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी में व्यस्त है। #Crime
बिहार में सुशासन का जनाजा निकल चुका है! अपराधियों का दुस्साहस इतना कि सरेआम गला रेतकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। भाजपा सरकार की ढीली लगाम ने हत्यारों को शेर बना दिया है। अपराधियों को न कानून का खौफ है न पुलिस का। धिक्कार है ऐसी निकम्मी और बेशर्म सत्ता पर! #Crime#Bihar
शर्मनाक! गया के परैया में घर में अकेली पाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास। सम्राट चौधरी आपकी पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो चुका है। एक तरफ दिल्ली में मोदी जी के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ बिहार में अपराधियों का नंगा नाच। धिक्कार है ऐसी भाजपा सरकार पर! #Gaya#Crime#Bihar
भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, अब वही असली 'सम्राट' बने घूम रहे हैं। नौबतपुर में दीवार तोड़कर हुई भीषण चोरी प्रमाण है कि बिहार में कानून मर चुका है। @yadavtejashwi#Bihar#Crime