Neeraj Chopra Undergoes Surgery: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने 14 सितंबर की देर रात अपना गजब का जज्बा दिखाया था. वो टूटे हाथ के साथ डायमंड लीग फाइनल में उतरे और दूसरे स्थान पर रहे थे. नीरज डायमंड ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे. अब उनकी चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. नीरज चोपड़ा ने सोमवार (16 सितंबर) को ही स्विट्जरलैंड में अपने हाथ की सर्जरी कराई है. सूत्र ने आजतक को बताया कि नीरज की सर्जरी सफल रही है. बता दें कि डायमंड लीग फाइनल के बाद 15 सितंबर को ही हाथ टूटने वाली बात का खुलासा खुद नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था. नीरज चोपड़ा को यह चोट 9 सितंबर को प्रैक्टिस के दौरान लगी थी. उन्होंने बताया था कि मेडिकल टीम की मदद से वो डायमंड लीग फाइनल खेलने में सक्षम हुए थे. हालांकि वो खिताब जीतने से चूक गए और दूसरे नंबर पर रहे थे. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो के साथ खिताब जीता था. यानी नीरज महज 1 सेंटीमीटर से पीछे रह गए.
#NeerajChopraUndergoesSurgery #NeerajChopra #Neeraj