सरकार युवाओं को रोज़गार नहीं दे पा रही, और जो परीक्षाएँ रोज़गार का रास्ता हैं, उनमें भी कथित धांधली! आखिर मेहनत करेगा युवा और नौकरी मिलेगी सिस्टम के खेल से? #SSCGD#ExamScam#YouthJustice#GovernmentJobs
SSC परीक्षा में नकल कराने के लिए सॉल्वर गैंग ने अपनाया साइबर ठगी जैसा हाईटेक तरीका!
रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग ने जैमर को चकमा देने के लिए खास Wi-Fi नेटवर्क तैयार किया था। आरोपियों ने कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ कर परीक्षा केंद्र के बाहर से सिस्टम तक पहुंच बनाने की व्यवस्था की थी।
इस नेटवर्क में Raspberry Pi जैसे छोटे कंप्यूटर और अलग-अलग नेटवर्क उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। सामान्य मॉनिटर की जगह खास TFT स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया, जिससे बाहरी नेटवर्क से संपर्क बनाए रखा जा सके।
इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी की नौकरी करने वाला एक व्यक्ति भी सॉल्वर गैंग से जुड़ा पाया गया। रिपोर्ट में 2024 के एक नकल मामले में उसकी गिरफ्तारी का भी जिक्र है।
सरकारी परीक्षाओं में नकल के लिए अब साइबर तकनीक का इस्तेमाल चिंता का विषय है।
[SSC Exam, Solver Gang, Exam Cheating, Cyber Crime, Wi-Fi Network, Government Jobs]
#ssc #sscexam #examnews #cybercrime #governmentjobs
SSC में कथित घोटालों, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर अब मौन रहने का समय नहीं है।
आख़िर कब तक नौजवान अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहेंगे? कब तक मेहनत करने वाले छात्रों को व्यवस्था की नाकामी की कीमत चुकानी पड़ेगी?
अब समय आ गया है कि इस भ्रष्ट व्यवस्था को जवाबदेह बनाया जाए। युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने, सिस्टम को झकझोरने और सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए एक बड़े, संगठित और शांतिपूर्ण जन-आंदोलन की आवश्यकता है।
यह लड़ाई किसी एक परीक्षा की नहीं, करोड़ों युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की है।
अब आश्वासन नहीं, जवाब चाहिए। अब चुप्पी नहीं, आंदोलन चाहिए!
#SSCSCAM #SSC #StudentsProtest #YouthJustice #भर्ती_दो_न्याय_दो @abhinaymaths@adityaranjan108@rojgarwithankit@GaganPratapMath
SSC GD परीक्षा में Remote Access के जरिए फर्जी अभ्यर्थियों के बैठने की खबर बेहद गंभीर है।
मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए। SSC तत्काल जांच करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
युवाओं को न्याय चाहिए, सिस्टम में पारदर्शिता चाहिए!
#SSCGD#SSC
परीक्षा कराने वाली एजेंसी Eduquity ने केंद्रों को खुली छूट दी, ₹45 लाख लिए और सुरक्षा जीरो रही! 22.69 लाख के बिल पर सिर्फ ₹4,127 पेमेंट?
सिर्फ नकलची छात्रों को बाहर करना काफी नहीं, भ्रष्ट एजेंसी पर भी सख्त एक्शन हो! #SSCScam#SSCGDPaperLeak#BlacklistEduquity
जितनी वैकेंसी नहीं हैं, उससे ज़्यादा तो सॉल्वर गैंग हैं। अब नौकरी पाने के लिए सॉल्वर गैंग आपस में ही मुकाबला करेंगे और असली अभ्यर्थी तो बस अपने मन को तसल्ली देने के लिए परीक्षा दे रहे हैं।
और इन सबके बीच #SSC मूकदर्शक बनी बैठी हैं।
ऑनलाइन परीक्षा को सबसे सुरक्षित बताने और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने के तमाम दावे करने वाली, AI सबमिट और डिजिटल इंडिया पर हजारों करोड़ खर्च करने वाली केंद्र और राज्य सरकारो के सारे दावों की पोल पट्टी खोल रही है यह रिपोर्ट।
SSC GD कॉन्स्टेबल जैसी बड़ी परीक्षा में 7 राज्यों के 30 सेंटरों का सिस्टम हैक कर 3,777 अभ्यर्थियों के पेपर सॉल्वर गैंग द्वारा हल करवाए जाने का खुलासा बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।
अकेले उत्तर प्रदेश के आगरा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, मेरठ, झांसी और प्रयागराज जैसे शहरों में 1,248 कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिए गए।
जरा उन 21 लाख से ज्यादा मेहनती युवा साथियों के बारे में सोचिए, जिन्होंने दिन-रात एक करके इस परीक्षा की तैयारी की थी।
एक तरफ गरीब किसान और मजदूर का बेटा लाइब्रेरी में पसीना बहा रहा है, तो दूसरी तरफ परीक्षा केंद्रों और दलालों की मिलीभगत से रिमोट एक्सेस और सॉफ्टवेयर के जरिए सीधे उसके भविष्य पर डाका डाला जा रहा है।
अगर पेपर लीक रोकने के लिए बने कड़े कानूनों का डर नकल माफियाओं और भ्रष्ट परीक्षा केंद्रों में नहीं है, तो फिर इन कानूनों का औचित्य क्या है? SSC जैसे इतने बड़े आयोग और सिस्टम का औचित्य क्या है।
केवल कुछ गिरफ्तारियों से बात नहीं बनेगी; इस पूरे नेक्सस, दोषी परीक्षा एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों पर ऐसी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
#SSC
SSC GD 2026 के एग्जाम में बच्चों के साथ जो हुआ है. उसके बाद Eduquity से सवाल होने चाहिए.
@ankurtiwarinbt की रिपोर्ट ने फिर से बड़े खुलासे किए है.
आख़िर केंद्र चुनने के नाम पर 45 लाख रुपये कैसे लिए गए?
7 राज्यों के 30 सेंटर्स पर जो नकल हुई. उसके लिए आख़िर कौन जिम्मेदार?
#ssc
🚨 SSC GD 2026 में बड़ा फर्जीवाड़ा!
यूपी STF की जांच में सामने आया 7 राज्यों के 30 केंद्रों पर सिस्टम हैक कर लगभग 3,777 अभ्यर्थियों के पेपर दूर बैठे सॉल्वर ने हल कराए।
ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है।
SSC को सख्त कदम उठाने चाहिए।
#SSCGD#SSCExam