अविद्या और अज्ञान के गहन अंधकार रूपी कुएँ से बाहर निकलिए और ज्ञान रूपी सूर्य की जगमगाती ज्योति में स्नान करिए । इस ज्ञान में दूसरों को भी साथी बनाइये। 🙏 🇮🇳
****नमस्ते माननीय प्रधान मंत्री जी 🙏*******
भारत सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और delimitation द्वारा उसको अंतिम स्वरूप में ले जाना जाना भारतीय समाज और भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महान एवं ऐतिहासिक घटना है।
नारी के साथ न्याय की दृ���्टि से भारतीय इतिहास में शायद ही दोबारा ऐसी युगांतकारी घटना देखने को मिले।
यह किसी को अधिकार देने की बात नहीं है, बल्कि यह न्याय की बात है।
जो कार्य आज़ादी के तुरंत बाद होना चाहिए था, वह आज हो रहा है।
यह कार्य स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ही हो जाना चाहिए था। ऐसा नहीं था कि हमारी मातृशक्ति में वह क्षमता, योग्यता या सामर्थ्य नहीं था।
हमारी न जाने कितनी माताओं और बहनों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने अदम्य साहस, शौर्य और शक्ति का परिचय दिया था।
यही नहीं, हमारी मातृशक्ति में महारानी कर्मावती जैसी वीर नारियाँ भी हुईं, जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध लोहा लिया और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिचय दिया।
संपूर्ण विश्व की जनसंख्या में स्त्री और पुरुष की भागीद��री लगभग समान है। कुछ विशेष देशों और कालखंडों को छोड़ दें, तो विश्व में स्त्री और पुरुष का अनुपात लगभग 50:50 के आसपास रहता है।
प्रकृति स्वयं इस संतुलन को बनाए रखने का प्रयास करती है, क्योंकि परिवार, समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व का कल्याण इसी संतुलन में निहित है।
जिस राष्ट्र में नारी शक्ति का सम्मान होता है और उसे उचित प्रतिनिधित्व प्राप्त होता है, वह राष्ट्र शांति, प्र��ति, समृद्धि और स्वर्ग जैसे वातावरण की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ता है।
इसीलिए हमारे ऋषियों एवं महापुरुषों ने कहा था—
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।”
हमारे ऋषियों ने प्रकृति और मानव समाज की अत्यंत सूक्ष्म अवस्थाओं का अवलोकन एवं गहन चिंतन करके इस शाश्वत सत्य को एक सूत्र में सूत्रबद्ध कर दिया था।
इतिहास इस बात का प्रमाण है कि जब-जब नारी को समाज में उचित स्थान, सम्मान और न्���ाय नहीं मिला है, तब-तब उस समाज और राष्ट्र की शांति, समृद्धि एवं प्रगति बाधित हुई है।
नारी के साथ न्याय केवल नारी का कल्याण नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव सभ्यता के कल्याण का आधार है।
विश्व की आधी जनसंख्या नारी है। आधी जनसंख्या व बच्चे नारी के ही साथ है। यदि उनकी स्थिति गई गुजरी रही, तो समाज अपंग जैसी स्थिति में रह जाएगा। समाज को अपंगता की स्थिति से बचाने हेतु नारी जागरण आवश्यक है।
नर रत्न की आवश्यकता- नवयुग के अवतरण में विश्व में नररत्नों क��� उत्पादन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह कार्य नारी का ही है। माता अपने शरीर से शिशु का निर्माण तथा गर्भस्थ शिशु में प्रसुप्त चेतना को जागृत विकसित करने का कार्य स्वयं के चिन्तन तथा संस्कारों से करती रहती है। प्रसवोपरान्त अपने सूक्ष्म संस्कारों से ओतप्रोत दुग्ध रूपी रसायन से बालक के चिन्तन एवं दृष्टिकोण को भी बनाती जाती है।
मदालसा ने ब्रह्मज्ञानी संतान व जीजाबाई ने वीर शिवाजी जैसे नर���त्न बनाया तो दूसरी ओर नेपोलियन बोनापार्ट की माता का प्रभाव उसे क्रूर, दुस्साहसी व घोर अत्याचारी बनाया।
नारी अपनी पुरातन गौरवशाली अतीत को जाने। अपनी शक्ति को पहचाने। अपनी क्षमता व दिव्यता को पहचानकर उसे पाने व बढ़ाने हेतु प्रयासरत हो एवं उसमें पुनः प्रतिष्ठित हो।
नारी के स्वयं परिष्कार व निर्माण हो, उसका उसे तो मिले ही उसकी क्षमताओं से पावन संवेदना से परिवार, समाज और राष्ट्र लाभान्वित हो।
नारी जागरण के चार आधार- शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन (सामजिक, राजनैतिक और आर्थिक ,धार्मिक)और संस्कार।
नारी शिक्षित हो साथ ही संस्कारवान हो।
स्वस्थ हो तथा स्वावलम्बी हो। इसके साथ वह दूसरों को भी शिक्षित, स्वस्थ और स्वावलम्बी बनाने हेतु सक्षम बनें।
मध्यकाल के उस अंधकारमय युग में अनेक ऐतिहासिक गलतियाँ की गईं। हमारी मातृशक्ति को धार्मिक क्षेत्र में उचित सम्मान न देकर उसे गायत्री मंत्र के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि मातृशक्ति के आध्यात्मिक एवं सांस्कारिक विकास में अवरोध उत्पन्न हुआ और आने वाली पीढ़ियाँ भी उन दिव्य संस्कारों से वंचित होती चली गईं।
जिस गायत्री मंत्र की उपासना स्वयं मातृशक्ति के स्वरूप में की जाती है, उसी गायत्री मंत्र के अधिकार से जाति को वंचित कर दिया। कितना दुर्भाग्यपूर्ण था वह कालखंड!
इसी प्रकार मातृशक्ति को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में भी उसके अधिकारों और अवसरों से वंचित कर दिया गया।
आज मध्यकाल के उस अंधकारमय युग में हुई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने और मातृशक्ति को उसका उचित सम्मान एवं स्थान पुनः प्रदान करने का एक स्वर्णिम ऐतिहासिक अवसर हमारे समक्ष उपस्थित है।
नारी केवल संतान को जन्म ही नहीं देती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी गढ़ती है।
जय मातृशक्ति! जय भारतमाता! 🙏
-------Arya The Spy
@AmitShah@PMOIndia @narendramodi @NitinNabin @nitin_gadkari @RSSorg @DrMohanBhagwat @gupta_rekha @smritiirani @HarsimratBadal_ @KanganaTeam @rajnathsingh @myogiadityanath @BansuriSwaraj @AnupriyaSPatel @dreamgirlhema @nsitharaman @JPNadda @ChouhanShivraj @MSJEGOI @ombirlakota@
@bharti12000
@rashtrapatibhvn@VPIndia
@MEAIndia@JPNadda
@DrSJaishankar
@MIB_India
@PIB_India
@PIBHomeAffairs
@PiyushGoyal
@gssjodhpur
...
Note : कृपया संज्ञान ले और higher authority को प्रेषित करने का कष्ट करें।
धन्यवाद 🙏
क्या बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की उपलब्धियाँ, भारतमाता के प्रति उनका त्याग, समर्पण और भारत को महान बनाने की उनकी तपस्या केवल दलित, शोषित और वंचित ��माज तक ही सीमित करके देखी जाएँगी?
क्या आज भी हिंदू समाज का एक हिस्सा उन्हें अपने हृदय में उचित स्थान दे पाया है?
कल, जब 26 नवंबर को पूरा देश संविधान दिवस मना रहा था, तब सोशल मीडिया पर कुछ तथाकथित अतिराष्ट्रवादी, कट्टर राष्ट्रवादी और कट्टर ब्राह्मणवादी कहलाने वाले लोग बाबासाहेब को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।
ये उसी देशद्रोही मानसिकता वाले लोग हैं, जिन्होंने भारतमाता के सपूत वीर सावरकर को भी नहीं छोड़ा। उन्हें भी अंग्रेजों का गुलाम और एजेंट साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस प्रकार की मानसिकता के लिए किसी भी सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
इससे यह बात स्पष्ट होती है कि आज भी हिंदू समाज का एक छोटा-सा हिस्सा, जो संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित है, बाबासाहेब की उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पित जीवन को अपने हृदय में समाहित नहीं कर पा रहा है।
21वीं स��ी में यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हिंदू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के लिए उचित नहीं है।
ऐसा नहीं है कि सभी लोग इसमें सम्मिलित हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग अवश्य हैं, जो स्वयं को हिंदू समाज और सनातन धर्म का एकमात्र ठेकेदार समझते हैं।
यदि हम बाबासाहेब के जीवन और उनके दृष्टिकोण का निष्पक्ष रूप से अवलोकन करें, तो पाएँगे कि उनका समर्पण केवल दलित समाज तक ही केंद्रित नहीं था, बल्कि उनकी दृष्टि में संपूर्ण भारत को महान बनाने का विराट स्वप्न भी था।
निःसंदेह, उन्होंने दलितों और अस्पृश्यता से पीड़ित समाज के लिए जितना संघर्ष किया, वैसा उदाहरण मिलना कठिन है। क्योंकि वे स्वयं उन परिस्थितियों के भुक्तभोगी थे। उनका संपूर्ण बचपन उन्हीं संघर्षों और सामाजिक यातनाओं के बीच व्यतीत हुआ था।
लेकिन उनका योगदान संपूर्ण भारत को महान बनाने के लिए था।
अपने पुरुषार्थ के बल पर उन विकट परिस्थितियों में, जब समाज का एक हिस्सा उन्हें नकार रहा था, भारतमाता और समाज के लि�� निरंतर कार्य करते रहना, यह दर्शाता है कि राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण कितना गहरा था।
विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी उन्होंने भारतमाता क��� साथ नहीं छोड़ा। वे चाहते तो विदेश में ही रहकर अत्यंत सुख-सुविधाओं और शानो-शौकत से परिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
इतना जातिवाद, सामाजिक बहिष्कार, अपमान और तिरस्कार सहने के बावजूद उन्होंने भारत छोड़कर विदेश में बसने का मार्ग नहीं चुना।
इस संदर्भ में मुझे अल्बर्ट आइंस्टीन का उदाहरण याद आता है।
अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) को 1933 में नाजी जर्मनी छोड़ना पड़ा था, क��योंकि वे यहूदी थे और एडोल्फ हिटलर की सरकार यहूदियों के विरुद्ध नस्लीय भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और उत्पीड़न की नीति अपना रही थी।
इतिहास की विडंबना देखिए—जिस महान वैज्ञानिक को जर्मनी ने नस्लीय भेदभाव के कारण खो दिया, उसी वैज्ञानिक की प्रतिभा से अमेरिका के वैज्ञानिक जगत को लाभ मिला।
यह घटना हमें बताती है कि सामाजिक और नस्लीय भेदभाव किसी राष्ट्र की अपनी बौद्धिक संपदा और प्रतिभा को भी नष्ट कर सकता है।
बाबासाहेब आंबेडकर की राष्ट्र और समाज के प्रति अटूट निष्ठा यह दर्शाती है कि वे एक सच्चे देशभक्त और भारतमाता के सच्चे सपूत थे।
यही कारण था कि वे देश के लगभग प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखते थे। उनका साहित्य भी अत्यंत विशाल और विविध विषयों पर आधारित है।
अमेरिकी पत्रकार एवं लेखक जॉन गुंथर (John Gunther) ने अपनी पुस्तक Inside Asia में बाबासाहेब आंबेडकर के व्यक्तित्व, विद्वत्ता, जातिगत संघर्ष और राजनीतिक विचारों का विस्तृत वर्णन किया था।
इसके 1942 के संशोधित संस्करण में पृष्ठ 488–490 पर Leader of the Untouchables शीर्षक के अंतर्गत आंबेडकर का वर्णन है।
आंबेडकर के व्यक्तित्व के विषय में उन्होंने लिखा-
“One of the most interesting men in India.”
अर्थात् भारत के सबसे दिलचस्प व्यक्तित्वों में से एक।
पृष्ठ 489 पर जॉन गुंथर ने उनके अध्ययन और पुस्तकालय के विषय में लिखा-
“He is studious, and has a library of 8,000 books.”
अर्थात् वे अत्यंत अध्ययनशील हैं और उनके पुस्तकालय में 8,000 पुस्तकें हैं।
यही नहीं, बाबासाहेब ने उस समय ब्रिटि�� सरकार द्वारा अपनाई जा रही अन्यायपूर्ण आर्थिक नीतियों को भी अपनी एक प्रसिद्ध शोध पुस्तक में उजागर किया था।
उनकी आर्थिक शोध पुस्तक थी—
The Problem of the Rupee: Its Origin and Its Solution (1923)
इस पुस्तक में उन्होंने ब्रिटिश भारत की मुद्रा व्यवस्था, रुपये और ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग के विनिमय संबंध, ब्रिटिश सरकार की मुद्रा नीतियों तथा भारतीय रुपये की वास्तविक क्रयशक्ति का विस्तृत आर्थिक विश्लेषण किया था।
बाद में महा��्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी रुपये–स्टर्लिंग विनिमय दर को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दा बनाया था।
### ऐतिहासिक घटनाक्रम
| 1923 | डॉ. आंबेडकर ने The Problem of the Rupee प्रकाशित की। |
| 1 अप्रैल 1925 | आंबेडकर का लेख The Present Problem in Indian Currencyप्रकाशित हुआ। |
| 15 दिसंबर 1925 | आंबेडकर ने हिल्टन यंग आयोग के समक्ष भारतीय मुद्रा व्यवस्था पर साक्ष्य प्रस्तुत किया। |
| 1926 | आयोग ने रुपये की विनिमय दर 1 शिलिंग 6 पेंस रखने की सिफारिश की। |
| 1927 | केंद्रीय विधान सभा और ब्रिटिश संसद में रुपये की विनिमय दर पर बहस हुई। |
| 1920 के दशक के अंत में | कांग्रेस ने विनिमय दर घटाकर 1 शिलिंग 4 पेंस करने की मांग उठाई। |
30 जनवरी 1930 | गांधीजी ने Young India में अपनी 11 मांगों में रुपये–स्टर्लिंग विनिमय दर घटाने की मांग सम्मिलित की। |
बाबासाहेब ने अपनी पुस्तक में लिखा था-
रुपये के सिक्के बनाने से प्राप्त होने वाला लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि रुपये की न��र्माण लागत और उसके विनिमय मूल्य के बीच कितना अंतर है।
ऊँची विनिमय दर इसके लिए एक सुविधाजनक साधन प्रतीत हुई, क्योंकि इससे इंग्लैंड में किए जाने वाले सरकारी भुगतानों पर बड़ी बचत होने का अनुमान था।
दो वर्षों तक रुपये की विनिमय दर के साथ इस प्रकार खिलवाड़ किया गया, मानो इन परिवर्तनों का कोई सामाजिक परिणाम ही न हो।
आज जब हम अमेरिकी डॉलर के वैश्विक वर्चस्व और डी-डॉलराइजेशन (De-dollarisation) की चर्चा करते हैं, तब हम यह भी समझने का प्रयास करते हैं कि किस प्रकार अमेरिका को डॉलर की वैश्विक प्रधानता से आर्थिक और साम��िक लाभ प्राप्त होते हैं।
लगभग एक शताब्दी पहले बाबासाहेब ने ब्रिटिश साम्राज्य के मुद्रा संबंधी वर्चस्व और उसके आर्थिक लाभों को भारतीय रुपये के संदर्भ में उजागर किया था।
यह उनकी असाधारण विद्वत्ता और आर्थिक दूरदर्शिता का प्रमाण है।
हमें दादाभाई नौरोजी के आर्थिक योगदान के विषय में पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया जाता है, लेकिन बाबासाहेब के आर्थिक योगदान को भी उतनी ही प्रमुखता से पढ़ाया जाना ���ाहिए।
उनके व्यक्तित्व को केवल सामाजिक संघर्षों तक सीमित करके देखना हमारी संकीर्णता का परिचायक है।
सामाजिक उत्थान के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
वे समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के समर्थक थे। यह दर्शाता है कि उनकी चिंता समाज के सभी वर्गों और समुदायों के उत्थान के लिए थी, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान।
लेकिन दुर्भाग्यवश, तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों और विरोध के का���ण समान नागरिक संहिता को कानूनी स्वरूप नहीं दिया जा सका।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति भी इसमें एक बाधा थी।
इसके बाद बाबासाहेब ने हिंदू माताओं और बहनों के सम्मान, अधिकारों, गरिमा और समानता के लिए ह��ंदू कोड बिल को पारित कराने का प्रयास किया।
यह दर्शाता है कि बाबासाहेब केवल दलित महिलाओं के अधिकारों के लिए ही नहीं सोचते थे, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की महिलाओं के अधिकारों के लिए चिंतित थे, चाहे वे ब्राह्मण परिवार से हों या दलित परिवार से।
इतना भेदभाव, अस्पृश्यता का दंश और सामाजिक बहिष्कार झेलने के बाद भी उन्होंने उसी हिंदू समाज की महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, जिसके एक हिस्से ने उन्हें अपमानित और बहिष्कृत किया था।
हिंदू माताओं और बहनों की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने कानून मंत्री के पद पर रहते हुए हिंदू कोड बिल को आगे बढ़ाया, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वह अपने मूल स्वरूप में पारित नहीं हो सका।
यह देश और समाज के लिए कितना दुर्भाग्यपूर्ण था!
जिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने संपूर्ण जीवन में माता जानकी के प्रति एकपत्नीव्रत का आदर्श प्रस्तुत किया और अपने पिता की बहुपत्नी प्रथा के विपरीत आचरण करके एक मर्यादित वैवाहिक जीवन का उदाहरण स्थापित किया, कालांतर में वही समाज उनके उस आदर्श और प्रेरणा को भूल गया।
माताओं और बहनों की उस पीड़ा को वे महिलाएँ भली-भाँति समझ सकती थीं, जो तीन तलाक जैसी प्रथा की भुक्तभोगी रही थीं।
माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने उस पीड़ा को समझते हुए तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाया।
एक सच्चा देशभक्त और समाज सुधारक कभी संकीर्ण मानसिकता नहीं रखता। उसकी सेवा और सामाजिक उत्थान की भावना किसी विशेष वर्ग, जाति या समुदाय की महिलाओं तक सीमित नहीं होती।
उसकी दृष्टि में संपूर्ण विश्व एक परिवार के समान होता है।
यही कारण था कि बाबासाहेब संपूर्ण हिंदू समाज की माताओं और बहनों को न्याय दिलाना चाहते थे। वे ��न्हें वर्षों से चली आ रही पीड़ा, अन्याय और सामाजिक असमानता से मुक्ति दिलाना चाहते थे।
लेकिन क्या हुआ?
राजनीति की चपेट में आकर हिंदू कोड बिल अपने मूल स्वरूप में संसद से पारित नहीं हो सका। तत्कालीन कांग्रेस सरकार इसे पारित कराने में विफल रही।
जब कोई विधेयक किसी महान उद्देश्य और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लाया जाता है, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ और तुच्छ राजनीति के कारण वह कानून का स्वरू�� नहीं ले पाता, तो उस व्यक्ति को कितनी पीड़ा होती होगी, जिसने उसे तैयार करने और पारित कराने के लिए इतना परिश्रम किया हो!
यह पीड़ा भी बाबासाहेब के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने का एक प्रमुख कारण बनी।
27 सितंबर 1951 को बाबासाहेब ने केंद्रीय कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
वे अपनी पीड़ा और इस्तीफे के कारणों को संसद में भी व्यक्त करना चाहते थे। सामान्यतः किसी मंत्री को इस्तीफा देने के पश्चात् सदन के पटल पर अपने इस्तीफे के कारणों को स्पष्ट करने का अवसर मिलता है।
लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में बाबासाहेब अपना पूरा वक्तव्य सदन में प्रस्तुत नहीं कर सके। उपाध्यक्ष के साथ प्रक्रियागत विवाद के बाद उन्हें सदन से बाहर जाकर अपना लिखित वक्तव्य सार्वजनिक करना पड़ा।
आज जब कांग्रेस संसद में यह शिकायत करती है कि उसे बोलने नहीं दिया जाता, तब इतिहास के इस प्रसंग का स्मरण भी आवश्यक है।
मेरी दृष्टि में तत्कालीन नेहरू सरकार के कार्यकाल की यह एक ऐतिहासिक भूल थी।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद 10 अक्टूबर 1951 को एक विस्तृत वक्तव्य तैयार किया था, जिसका शीर्षक था—
*Statement by Dr. B. R. Ambedkar in Explanation of His Resignation from the Cabinet.*
जब वे बड़ौदा सिविल सर्विस के उच्च पदाधिकारी थे, तब भी उन्हें जातिगत अपमान और तिरस्कार का सामना करन��� पड़ा।
उनके जीवन से संबंधित एक हिंदी लेख में वर्णन मिलता है कि उनके अधीन कार्य करने वाला एक चपरासी उनके द्वारा छुई गई फाइलों को चिमटे से पकड़कर रखा करता था। जातिगत भेदभाव के कारण उन्हें किराये पर मकान प्राप्त करने में भी अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
अब उनकी सहनशक्ति की सीमा का उल्लंघन हो चुका था। उन्होंने ‘शठे शाठ्यं’ की नीति अपनाई।
महाराष्ट्र के कोलाबा जिले के महाड़ में इसका उग्र रूप देखने को मिला। उन्होंने इन मिथ्याभिमानियों के साथ कड़ा संघर्ष करने की नीति अपनाई।
उन्होंने दलित वर्ग का आह्वान किया कि उन��हें अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर संघर्ष करते हुए उन्हें प्राप्त करना चाहिए।
उनके इस आह्वान पर अनेक स्थानों पर दलितों ने संगठित होकर समानता के मानवीय अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया, जिसमें उन्हें आंशिक सफलता भी मिली।
सच पूछा जाए तो अपने अधिकारों के प्रति सजग होना वंचित वर्गों के लोगों ने उन्हीं की प्रेरणा से सीखा।
यों दलितोद्धार का शंखनाद स्वामी दयानंद के भगीरथ प्रयास���ं से ही हो गया था, फिर भी वह अनेक स्थानों पर सवर्णों द्वारा दलितों के प्रति प्रदर्शित दया तक ही सीमित रह गया था।
महात्मा गांधी तथा ठक्कर बापा आदि ने भी इस दिशा में बहुत कुछ किया। किंतु अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्षरत होने की जो अग्नि डॉ. आंबेडकर ने जलाई, वह अपने ढंग की एक अनूठी मिसाल है।
उनके सशक्त व्यक्तित्व से अस्पृश्यता के शिकार लोगों को बड़ा बल मिला।
उन्होंने स्थान-स्थान पर सार्वजनिक स्थलों के समान उपयोग के लिए आंदोलन किए। नासिक के मंदिर में प्रवेश करने तथा महाड़ के तालाब से पानी लेने के आंदोलन इतिहास में प्रसिद्ध हो चुके हैं।
बहुत स�� लोग उन्हें आज भी केवल दलित समाज का नेता मानते हैं। यह वास्तव में हमारी संकीर्णता का ही परिचय है।
उस विराट व्यक्तित्व पर प्रत्येक भारतवासी गर्व कर सकता है।
कितने ही विदेशी विद्वानों और लेखकों ने उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
उनकी विद्वत्ता, अध्ययनशीलता और विशाल बौद्धिक व्यक्तित्व उनके जीवन की असाधारण उपलब्धियों के प्रमाण हैं।
अपने शोध प्रबंधों के कारण उन्होंने विश्व स्तर पर ख्य��ति अर्जित की ही थी, साथ ही वे एक उत्कृष्ट लेखक भी थे।
उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति, दलितोद्धार, कानून तथा सामयिक विषयों पर उत्तमोत्तम पुस्तकें लिखीं, जिनमें उन���ी विद्वत्ता सर्वत्र परिलक्षित होती है।
वे पक्के राष्ट्रवादी थे। यह नहीं चाहते हुए भी कि वे अछूत ‘स्थान पृथक’ लें। विभाजन के पूर्व यह बात कही थी
‘अगर मुस्लिम लीग की देश विभाजन की माँग स्वीकार की जाती है तो भारत की अखण्ड बने रहने की सम्भावना बिल्कुल नहीं रहेगी। और ऐसी स्थिति में अछूत वर्ग नया मोर्चा बन ले तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पर रहेगी।’
उनके इस कथन से स्पष्ट हो जाता है कि भारत के टुकड़े नहीं होने देना चाहते थे। अछूत स्थान पृथक लेने का उनका इरादा नहीं था वे तो पाकिस्तान बनने का विरोध कर रहे थे।
और विभाजन का कारण congress को बतायी थी।
6 दिसंबर 1956 को वे सदा के लिए प्रयाण कर गए।
उनका व्यक्तित्व सामान्यजन के लिए कम प्रेरक नहीं है। एक साधारण परिस्थिति में जन्म लेने वाला बालक, जो पग-पग पर अपमान और तिरस्कार सहता रहा, अपने पुरुषार्थ, ज्ञान, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर महानता की ऊँचाइयों क��� छूता रहा।
समाज सुधारक और दलित बंधु के रूप में तो उन्हें जाना ही जाता है, लेकिन वे भारतीय संस्कृति और भारत देश के महान सपूत के रूप में भी सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
बाबासाहेब को किसी एक जाति, वर्ग अथवा समुदाय तक सीमित करना उनके विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के साथ न्याय नहीं होगा।
बाबासाहेब केवल दलित समाज के नहीं, संपूर्ण भारत के गौरव हैं।
वे भारतमाता के सच्चे सपूत थे, हैं और सदैव रहेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं उनकी सरकार को कोटि-कोटि बधाई, जो भारतमाता के इस वीर एवं सच्चे सपूत को उचित सम्मान दिलाने तथा राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान, त्याग और समर्पण को संपूर्ण भारत के समक्ष लाने का सराहनीय प्रयास कर रही है।
References:
1. Akhand Jyoti Patrika ,Gayatri pariwar
2.Statement by Dr. B. R. Ambedkar in Explanation of His Resignation from the Cabinet.
3.The Problem of the Rupee: Its Origin and Its Solution (1923) by baba sahab ambedkar
4.Inside Asia by John Gunther
5. Official site MEA
6. Public records of proceedings of Lokasbha and Rajyasabha.
7. Waiting for a visa by baba sahab ambedkar
8. Pujya Param Pujya Shri Mohan Bhagwat ji uddbhodhan RSS
-------------- Researched and written by Arya The Spy ��
@AmitShah@AmitShahOffice
@PMOIndia
@narendramodi
@RSSorg
@DrMohanBhagwat
@DrChinmayP
@awgp
@awgpofficial
@rajnathsingh
@nitin_gadkari
@NitinNabin@smritiirani
@gupta_rekha
@sambitswaraj
@SudhanshuTrived
@PIBHomeAffairs
@PIBFactCheck@arjunrammeghwal
@MSJEGOI
@EduMinOfIndia@JPNadda
@OfficeofJPNadda
@myogiadityanath@myogioffice@nsitharaman
@PiyushGoyal
@Dev_Fadnavis@byadavbjp
@Bhupendrapbjp
@KirenRijiju
@RijijuOffice
@ChouhanShivraj
@gssjodhpur
@BansuriSwaraj
@KapilMishra_IND
......
@Tushar14520 बहुत ही अद्भुत अवलोकन 🙏
बाबा साहब निस्संदेह एक महान और वीर सपूत हैं भारत माता की.
उनका शोषित, वंचित और भारत के लिए समर्पण सदा अमर रहेगा 🙏🙏🙏
@ajeetbharti देखो तुम जो कुछ भी हो, लेकिन तुम्हारे कार्य और सोच जातिवादी है. तुम्हारे अंदर जातिवाद का विष भरा हुआ है,
ये तस्वीर सबसे खूबसूरत तस्वीर है.
तुम समाज को बांट रहे हो जो देश हित में नहीं है.
मैं गायत्री उपासक होने के नाते तुम्हें श्राप देता हूं, तुम बर्बाद हो जाओगे.
ओम.
@Tushar14520 बहुत शानदार आलेख महोदय 🙏
दक्षिण भारत में रावण द्वारा अना��्य संस्कृति और sponsored terrorism बहुत ज्यादा फैल चुका था. छोटी छोटी जातियां, वनवासी पर अनार्य संस्कृति का प्रभाव ज्यादा हो गया था.
यही कारण था श्री राम जी ने उत्तर भारत की जगह दक्षिण भारत में ज्यादा रहे..
सेवा में
यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी
आपका कोटि कोटि आभार 🙏🙏🙏
जब हिंदू समाज एकजुट होता है, तब संसार की कोई भी शक्ति उसे पराज��त नहीं कर सकती।
इतिहास साक्षी है कि जब-जब हिंदू समाज जातिगत अहंकार, आपसी द्वेष और व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण विभाजित हुआ, तब-तब भारतवर्ष ने पराधीनता का दंश झेला है।
इतिहास आज भी हमें झकझोरकर चेतावनी देता है— बँटोगे तो कटोगे!
जिस प्रकार सोशल मीडिया पर कुछ तथाकथित राष्ट्रवादी इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इनमें कई संदिग्ध अकाउंट और बॉट्स भी प्रतीत होते हैं।
इस विरोध से एक बात स्पष्ट होती है कि सामान्य वर्ग के कुछ मुट्ठीभर असामाजिक तत्व आज भी हमारे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के भाइयों और बहनों को भावनात्मक स्तर पर पूर्णतः स्वीकार नहीं कर पाए हैं।
यह मानसिकता न केवल दुःखद है, बल्कि एक सभ्य, सुसंस्कृत एवं समरस समाज के आदर्शों के भी विरुद्ध है।
मुट्ठीभर लोगों के जातिगत अहंकार और व्यक्तिगत स्वार्थों की बलि संपूर्ण हिंदू समाज को नहीं चढ���ाया जा सकता।
हिंदू एकता कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति और भारतवर्ष के भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है।
रही बात किसी स्थान को तीर्थस्थल घोषित करने की, तो इसमें आपत्ति का कोई औचित्य नहीं है।
एक सच्चा सनातनी, जो सनातन की जीवन-पद्धति को समझता और जीता है, वह भली-भाँति जानता है कि 'तीर्थ' का अर्थ केवल धार्मिक कर्मकांडों और अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है।
तीर्थ का अर्थ है— तर जाना, पार होना, जीवन में उच्चतर चेतना एवं प्रेरणा प्राप्त करना।
किसी स्थान को तीर्थ घोषित करने का उद्देश्य वहाँ जाकर महान व्यक्तित्वों के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त करना और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना भी है।
निःसंदेह, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हिंदू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष ��िया। उन्होंने वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
अपने इन महान कार्यों के लिए वे भारतवर्ष के इतिहास में सदैव अमर रहेंगे।
यदि हमारे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हिंदू भाई-बहन अथवा समाज का कोई भी व्यक्ति उस तीर्थस्थल पर जाकर उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा प्राप्त करता है, तो इसमें आपत्ति क्यों होनी चाहिए?
सनातन की शक्ति विभाजन में नहीं, समन्वय में ह��; जातिगत अहंकार में नहीं, समरसता में है।
हिंदू समाज के चारों स्तंभ जब समान गरिमा, पारस्परिक सम्मान एवं समरसता के साथ सुदृढ़ होंगे, तभी सामाजिक संतुलन स्थापित होगा और भारतवर्ष एक अजेय राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा।
स्मरण रहे, कोई भी जाति संपूर्ण हिंदू समाज से बड़ी नहीं है और कोई भी व्यक्तिगत स्वार्थ राष्ट्रहित से ऊपर नहीं हो सकता।
हिंदू एकता सर्वोपरि है।
सामाजिक समरसता सर्वोपरि है।
भारत���र्ष सर्वोपरि है।
एक बार पुनः, भारत सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक, मंगलकारी एवं सराहनीय कार्य का हृदय से अभिनंदन।
भगवान श्रीराम ने माता सीता को रावण के बंधन से मुक्त कराने, आर्य संस्कृति के आदर्शों का प्रसार करने तथा रावण के अधर्म का अंत करने के लिए वनवासी समाज, वानर एवं रीछ समुदायों को अपनी अद्भुत कूटनीति, विवेक, प्रेम और अपनेपन से संगठित कर एक विशाल सेना का निर्���ाण किया। यह सामाजिक समरसता, संगठन शक्ति और नेतृत्व क्षमता का एक अद्वितीय उदाहरण था।
श्रीराम अपने पुरुषार्थ, पराक्रम और कर्म पर विश्वास करने वाले महानायक थे। यही कारण था कि माता सीता के हरण के पश्चात् उन्होंने कोसल और मिथिला से सेना बुलाने के बजाय वनवासी समुदायों को संगठित कर उनके सामर्थ्य के आधार पर रावण को परास्त किया।
उनके अभियान के अनेक उद्देश्य थे-माता सीता को मुक्त कराना, रावण का व��� करना, अधर्म का अंत करना तथा दक्षिण भारत में आर्य संस्कृति के आदर्शों और धर्म की प्रतिष्ठा करना।
श्रीराम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है कि सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर, समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेम, सम्मान और अपनेपन के साथ संगठित करके असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
भविष्य में जब भारत का विराट एवं वैभवशाली स्वरूप पुनः प्रतिष्ठित होगा, तब उसकी आधारशिला हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक पुरुषार्थ ही होगी।
और रामायण में शक्तिशाली रावण के साम्राज्य को खत्म करना और रावण का वध करना एक ऐसा अनुपम और अद्वितीय उदाहरण है जिसमें हरिजन, वनवासी कबीले, छोटी छोटी जातियों को पुरुषार्थ के बल पर एकत्र कर इतने बड़े सामंज्य का अंत ,आर्य संस्कृति की स्थापना और माता जानकी को वापस छुड़ाकर वापस लाना एक ऐतिहासिक घटना थी ।
आज जब modern warfare का ज़माना है जिसमें कूटनीति, information warfare ना जाने क्��ा क्या है, रामायण के मर्म से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।
बहुत जल्द बाबा साहब की उन 22 प्रतिज्ञा लेने का कारण और श्री राम जी को भगवान ना मनाने का कारण का सत्य, तार्किक और प्रमाण के आधार पर विवेचन करेंगे। जिसपर आज कुछ तथाकथित धर्म के ठेकेदार उनको हिन्दू धर्म को अपमानित करने का दोष दे रहे हैं.
सारांश में यही की बाबा साहब ने श्री राम जी को अपनी आस्था के आधार पर भगवान मनाने से इंकार किया था ना कि अस्तित्व को.
अम्बेडकर सहाब ने उसी जगह श्री राम को भगवान ना मानकर एक ऐतिहासिक महापुरुष माना है इसी लिए उन्होंने कहा था
“The Riddle of Rama and Krishna” (राम और कृष्ण की पहेली) में उन्होंने लिखा है
"वह केवल एक कर्तव्यनिष्ठ पुत्र है।"
किसी माता पिता को एक कर्तव्य निष्ठ पुत्र मिल जाये इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा!
भगवान मानना या ना मानना यह आस्था का विषय है,
जैसे हमारे यशस्वी ��्रधान मंत्री जी ने गरीबी रेखा से लगभग 50 crore लोगो को गरीबी के चंगुल से बाहर निकाला है,
हो सकता है वो 50 crore लोग मोदी जी को अपना भगवान मनानेलगे, लेकिन और लोग देश में जो है वो तो नहीं मान सकते है.
भगवान मानना ना मानना बिल्कुल personal और विस्वास का विषय है।
बाबा साहब ने दर्शन, अलोचना व विवेचन के आधार पर उस परिस्थिति और उस समय चरम पर रही जातिवाद, छुआछूत, बहिष्कृत समाज किए जाने के खिलाफ अपना अवलोकन कर विवेचन ���र रहे थे ताकि अब तो समाज समझ जाये.
हमें नहीं भूलना चाहिए कि बाबा साहब और उनका समाज उस विकट परिस्थिति से उत्पन्न जातिवाद, छुआछूत का भुक्त भोगी थे।
जब तथाकथित उस समय के कुछ स्वार्थी ,जातिवादी, अहंकारी धर्म के ठेकेदार अपने वर्चस्व के लिए हिन्दू के ही अंश शूद्रों को छुआछूत, बहिष्कृत कर दिया जाय तो उस व्यक्ति और उस समाज के पास ऐसा कौन सा विकल्प बचेगा ? कहाँ जाएगा?
इसीलिए बाबा साहब ने सनातन धर्म से निकली और परिमार्जित शाखा बौद्ध धर्म अपनाया ना कि इस्लाम और क्रिश्चियन religion.
उनका बौद्ध धर्म में दीक्षित होना और 22 प्रतिज्ञा लेना ये उन तथाकथित धर्म के बन रहे ठेकेदार, जातिवादी, स्वार्थी ब्राह्मण से था जो धर्म के नाम पर छुआछूत जैसी अमानवीय कृत्य का समर्थन कर रहे थे और दलित समाज को बहिष्कृत कर दिये थे ।
-------- Arya The Spy
@AmitShah
@AmitShahOffice
@RSSorg
@DrMohanBhagwat
@PIB_India
@PIBHomeAffairs
@BJP4India@rajnathsingh
@nitin_gadkari
@NitinNabin
@myogiadityanath
@myogioffice
@ChouhanShivraj
@arjunrammeghwal
@KirenRijiju
@SudhanshuTrived@sambitswaraj
@gupta_rekha
@dpradhanbjp
@DrMohanYadav51@Dev_Fadnavis
@smritiirani
@SmritiIraniOffc
@JPNadda
@OfficeofJPNadda@PIBFactCheck@pushkardhami
@DrJitendraSingh
@MSJEGOI
@EduMinOfIndia
@SuvenduWB
.....
**** कोसल और मिथिला का मिलन *****
यह बात हमारे भारत के प्���धानमंत्री ने उस समय कही थी, जब नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रचंड भारत आए थे
"भारत और नेपाल का रिश्ता हिमालय की ऊचाईयों जितना ऊंचे हैं। "
वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के कई पड़ोसी देश के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे.
जिनमें कुछ प्रमुख थे. उनमें से 2 प्रमुख थे जिसका कुछ विशेष महत्व है.
1.नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पुष्पकमल दहल ‘प्र���ंड’
2.बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना
दुर्भाग्यवश, उस शपथ ग्रहण समारोह के कुछ समय बाद ही दोनों नेताओं की सरकारें गिर गईं।
यह भारत के लिए एक परोक्ष संदेश था“जो उखाड़ना है, उखाड़ लो!”
मेरा मानना है कि उनकी सरकारें केवल राजनीतिक परिस्थितियों के कारण नहीं गिरीं, बल्कि उन्हें कुछ ऐसी कई विदेशी शक्तियों द्वारा गिराया गया, जो भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को दोबारा भार��� के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती थीं।जिनके अपने स्वार्थ थे। और अपने अथक कोशिश करने के बाद भी मोदी जी को प्रधान मंत्री बनने से ना रोक सकीं.
आज नेपाल में प्रचंड बहुमत से वहां के लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार है।
आज जब भारत और नेपाल एक बार फिर अपने ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए साथ-साथ चल पड़े हैं,
तो यह भारत की एक बड़ी विजय है।
समझदार को इशारा ही काफ�� है ।
भारत और नेपाल को दुनिया की कोई भी शक्ति एक-दूसरे से अलग-थलग नहीं कर सकती। दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध इतने गहरे हैं कि उन्हें किसी भी बाहरी शक्ति द्वारा समाप्त नहीं किया जा सकता।
यह युग भारतीय उपमहाद्वीप के पुनरुत्थान का युग है।
इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में भारत-विरोधी शक्तियाँ बाधाएँ उत्पन्न करने के लिए हरसंभव प्रयास कर सकती हैं, लेकिन वे इसे रोक नहीं सकतीं���
उनके सारे प्रयास अंततः विफल होंगे।
अब भारत अपनी बाँहें संसार में शांति ,व्यवस्था और समृद्धि स्थापित के लिए फैला रहा है ना कि कुछ देशों की तरह कब्जा के लिए नहीं।
इसे फ़ैलाने दो।
सारे कूटनीतिज्ञ के पितामह भारत में पैदा हुए हैं। भारत से पंगा लेना महंगा होता है।
कोसल और मिथिला का एक बार फिर से त्रेता युग के बाद मिलन हो गया है इसको ऐसे भी कहा जा सकता है, माता जानकी और श्री राम भारतीय संस्कृत��, आदर्श और मर्यादा के पितामह हैं।
आध्यात्मिक रूप से कोसल (श्री राम) शिव और मिथिला (माता जानकी) शक्ति का मिलन है।
आर्य ,भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कृति की एक नयी शुरूवात है।
जय हिंद 🇮🇳
-------Arya The Spy
@AmitShah
@AmitShahOffice
@PMOIndia
@narendramodi
@MEAIndia
@DrSJaishankar
@PIBHomeAffairs
@PIBFactCheck
@RSSorg
@DrMohanBhagwat
@NIA_India
@rajnathsingh
@VikramMisri
@SudhanshuTrived
@NitinNabin
@nitin_gadkari
@KirenRijiju
@smritiirani
@GeneralBakshi
@Vikram_Sood
@DrJitendraSingh
@ChouhanShivraj
@PIB_India
@myogiadityanath
@myogioffice@JPNadda
@sambitswaraj
@PiyushGoyal
@MinOfCultureGoI
@EduMinOfIndia
@IKS_Media
@adgpi
@gssjodhpur
....
महर्षि दयानन्द कहा करते थे “हिन्दू धर्म यहाँ की स्त्रियों के कारण जीवित है। यहाँ की नारियाँ शील और सद्धर्म पालन में अग्रणी न रही होतीं तो आर्य जाति का गौरव कभी का विलुप्त हो गया होता।”
***** Cultural and Civilisational relationship between Bharat and Russia ****
The Russian language is abundant in Sanskrit words. Until the tenth century CE, the Russian people worshipped deities who were also worshipped in Bharat.
The languages of Lithuania and Latvia are closer to Sanskrit than other European languages. The book “Walhas and Aryans” has established that the inhabitants of this region belonged to the ancient Aryan lineage.
There is considerable interest in Indian culture in Russia. Leningrad University has excellent facilities for the study of Oriental studies.
The eminent scholar of Sanskrit, Pali, and Prakrit languages, I. P. Minayev, initiated this tradition.
S. Oldenburg and Shcherbatskoy made significant contributions to research and studies on Indian philosophy. Shcherbatskoy could deliver fluent speeches in Sanskrit. He undertook extensive journeys to collect Buddhist literature preserved in that country.
A Hindi-Russian dictionary was compiled under the editorship of L. P. Barannikov. He also translated the Ramcharitmanas into Russian verse. The following couplet by Tulsidas is inscribed on his tomb:
भलो भलाई पै लहहिं, लहै निचाई नीच ।।
सुधा सराही अमरता, गरल सराही मीच ॥
"The virtuous embrace goodness, while the wicked incline towards wickedness. Nectar is praised for granting immortality, while poison is praised for bringing death."
Russia is not far from Bharat. In ancient times, Indian relegious Teacher and tarde, driven by their unwavering enthusiasm, travelled to that region and influenced and enlightened it with the divine benefits of Indian culture.
Lake Baikal, is covered with snow-capped peaks and is rich in abundant natural resources.
Russian newspapers published detailed reports about a discovery in which statues found during excavations near the Mais Sanatorium on the Black Sea coast in the Caucasus region provided evidence that a tribe called the “Adavrois” lived in that region and that its members were of Indian origin.
Having settled in Russia for generations, they are now Russians. Nevertheless, their cultural inclinations resemble those of Indians. Among the folk tales prevalent among them, three are from the Indian Puranas.
They wear ornaments similar to those worn by Indians. Even while living in Russia, they consider themselves to be of Indian origin.he archaeological explorations conducted by the Russian Archaeological Department have uncovered and collected numerous monuments, temples, educational institutions, murals, inscriptions, manuscripts, sculptures, and ruins that provide evidence of the spread of ancient Buddhist culture in that country. Stone statues of Buddha have been discovered near the city of Termez, and remains of a Buddhist temple, including bronze and clay artefacts, have also been found at the same site.
-------Arya The Spy
@AmitShah@AmitShahOffice@MinOfCultureGoI@RSSorg@DrMohanBhagwat@DrSJaishankar@MEAIndia@PMOIndia@narendramodi@IndEmbMoscow@RusEmbIndia@VikramMisri@PIBHomeAffairs@PIB_India@PIBFactCheck@gssjodhpur@nitin_gadkari@NitinNabin@rajnathsingh@EduMinOfIndia@SudhanshuTrived@JPNadda@smritiirani@KanwalSibal@Vikram_Sood@IKS_Media@KirenRijiju
...
जब तक माँ होती है, तब तक मनुष्य को स्वर्ग की आकांक्षा नहीं होती। लेकिन जैसे ही माँ इस भौतिक संसार से विदा लेती है, वैसे ही मनुष्य के हृदय में स्वर्ग की आकांक्षा जागृत होने लगती है।
माँ स्वयं ही स्वर���ग होती है। जहाँ माँ होती है, वहीं स्वर्ग होता है।
माँ इस संसार में स्नेह, प्रेम, करुणा, ममता, दुलार और खुशियों का शाश्वत एवं सार्वभौमिक स्पंदन होती है।
चाहे संन्यासी हों, योगी हों अथवा स्वयं भगवान के अवतार-कोई भी माँ के इस शाश्वत, अलौकिक और दिव्य स्पंदन से अछूता नहीं रह सकता।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।🙏🙏🙏🙏
@myogiadityanath
@myogioffice
.
@Tushar14520 पूर्ण भौतिकतावादी होने का स���से बड़ा दण्ड यह हैकि ईश्वर के प्रति मनुष्य की आस्था शिथिल हो जाती हैभौतिकवादी और ईश्वरवादी में परस्पर विरोध है। निश्चित हैकि जो भौतिकवादी होगा उसको दृष्टि संसार तक ही सीमित रहेगीऔर जो ईश्वरवादी है उसकी दृष्टि संसार तक ही सीमित न रहकर लोक-परलोक तक होगी
@sidhant Giraffe vs. Lion — The Ultimate Showdown! 🦒🦁🔥
Please don't take this too seriously. I'm just having a little fun! 😂
No offence intended, just pure humour!
NOTE 🙏🙏🙏🙏 I have devoted hours of deep thought, reflection, and unwavering dedication to writing this post. Every word carries the strength of my conviction and the depth of my respect for Bharat.
This message deserves to transcend geographical boundaries, cross continents, and resonate in every corner of the world.
Let its light illuminate minds across nations, so that the world may truly understand the extraordinary strength, resilience, and unshakable foundations of Bharat as a राष्ट्र and the enduring spirit of its democracy.
The world must recognize that Bharat's national foundation is not merely a product of political institutions or constitutional arrangements. It is deeply rooted in an ancient civilizational consciousness, cultural continuity, and an enduring sense of national identity.
Bharat is not merely a nation on the world map; it is a living civilization whose roots run deep through the centuries and whose democratic spirit continues to shape its destiny.
Yesterday, when the Honourable Prime Minister of Bharat respectfully picked up a printed image of the Indian map lying on the ground, he demonstrated an extraordinary expression of reverence, devotion, and unwavering dedication to the motherland.
It was not merely a gesture of respect towards a geographical map. It was a profound manifestation of the civilizational consciousness that defines the very soul of Bharat.
The world, including the three other leaders present on that occasion, may require centuries to fully comprehend the philosophical depth of राष्ट्र, the spiritual significance of भारतमाता, and the extraordinary relationship between the Indian people and their motherland.
Bharat's conception of the motherland represents one of humanity's most profound civilizational and cultural philosophies.
भारतीय civilization did not merely recognize the land as a geographical territory. It elevated the motherland to the sacred status of माता the Mother.
More importantly, this philosophy recognized the dignity, existence, nurturing power, affection, and spiritual supremacy of मातृशक्ति the Divine Feminine in the form of भारतमाता.
The motherland was not conceived merely as soil, mountains, rivers, forests, or territorial boundaries. She was envisioned as a living embodiment of collective consciousness, cultural continuity, spiritual inheritance, and civilizational existence.
The philosophical depth of this conception is extraordinary.
भारतमाता is not merely a national personification. She represents an enduring relationship between the land, its civilization, culturre its people, and the sacred consciousness that binds them together.
BHARAT IS NOT MERELY A POLITICAL STATE
If we examine the political map of the world, we discover that modern states are generally defined by political sovereignty, territorial jurisdiction, constitutional authority, and governmental institutions.
That is why the term State represents a political and legal entity.
But can the existence of Bharat be confined to such a narrow political definition?
Certainly not.
Bharat is a sovereign state in the modern constitutional sense, but its civilizational identity extends far beyond the boundaries of political statehood.
Thats why Framers of constitution had put Ram Darbar and other its civilizational and cultural photo in original constitution.
Bharat is not merely a State. Bharat is a राष्ट्र.
A political state may emerge, expand, fragment, or disappear.
Governments may rise and fall. Dynasties may flourish and perish. Political boundaries may be redrawn.
But a राष्ट्र, rooted in civilizational consciousness, collective memory, cultural continuity, and spiritual inheritance, cannot be reduced to the lifespan of a political administration.
This distinction is fundamental to understanding Bharat.
From the Mughal period to British colonial rule, successive imperial powers attempted to consolidate their political authority over vast parts of the Indian subcontinent.
Yet political domination never completely extinguished the underlying civilizational identity of Bharat.
The British East India Company's political expansion, the Regulating Act of 1773, the successive administrative reforms, and ultimately the Cabinet Mission of 1946 reflect the long and complex history of colonial attempts to establish and maintain political authority.
Despite extensive colonial control, the British Empire could not permanently suppress India's aspiration for freedom or erase its civilizational consciousness.
Eventually, colonial rule came to an end.
This is why Bharat's existence cannot be traced merely to August 15, 1947.
It does not mark the birth of भारतीय civilization.
Modern India achieved independence in 1947. Bharat's civilizational existence is far older.
BHARAT IS MORE THAN A GEOGRAPHICAL (देश)
In its geographical sense, देश refers to a land, region, or territorial space.
Ancient भारतीय philosophical literature frequently employs the concepts of देश and काल—space and time—to examine the conditions of existence and the relationship between phenomena.
But Bharat cannot be understood merely as a geographical space.
Bharat is not simply a piece of land enclosed within political boundaries.
In the civilizational understanding of राष्ट्र, Bharat represents a profound unity of geography, culture, collective memory, philosophical traditions, spiritual consciousness, and shared historical experience.
It is a civilization that has continuously renewed itself across countless generations.
Bharat is not merely a land inhabited by people; it is a civilizational consciousness sustained by its people.
Within the spiritual vision of सनातन धर्म, Bharat is revered as a sacred land where even the देवता are described as longing to take birth.
Such descriptions express the extraordinary sanctity attributed to this land in the भारतीय spiritual imagination.
From this philosophical perspective, Bharat is not merely a passive geographical entity.
It is understood as a living civilizational consciousness, capable of preserving, regulating, renewing, and transmitting its cultural and spiritual inheritance across generations.
THE PSYCHOLOGY AND PHILOSOPHY OF NATIONAL SYMBOLS
To understand the significance of the Prime Minister's gesture, we must first understand the deeper psychological and philosophical functions of symbols.
Symbols are not merely physical objects or visual representations.
They serve as powerful mediums through which deeply embedded emotions, beliefs, memories, aspirations, and collective identities find expression.
A symbol can awaken feelings residing within both the conscious and subconscious dimensions of the human mind.
It can transform abstract ideals into emotionally meaningful experiences.
It can connect individuals with something far greater than their immediate personal existence.
This is precisely why the National Flag, राष्ट्रगीत, राष्ट्र-गान, and other national symbols possess such extraordinary emotional significance.
For millions of Indians, these symbols are not merely ceremonial representations of a political state.
They embody sacrifice, freedom, civilizational continuity, collective dignity, national unity, and devotion to the motherland.
A national symbol may be physical in its form, but the emotions, ideals, and collective memories associated with it extend far beyond its material existence.
The spiritual philosophy underlying मूर्ति पूजा, or idol worship, also offers an important perspective on the relationship between symbols, human consciousness, devotion, and the experience of the sacred.
I intend to explore this fascinating philosophical and psychological subject in greater detail in a separate article.
WHY THE NATIONAL FLAG OF BHARAT HOLDS SUCH SACRED SIGNIFICANCE
Now, returning to the central issue, let us consider the legal and philosophical treatment of national flags.
In the USA anyone can Burn the National Flag of USA and there would be no punishment.
She the hollowness concept of there , there is no concept of such sacrosanct entity.
They will teach us democracy and concept of statecraft etc ???
Certainly Not at All.
बच्चे हैं वो ,उन्हें सीखना होगा भारत की शरण में आकर.
Bharat follows a different legal approach.
Under the Prevention of Insults to National Honour Act strictly punishable not for national flags but other national symbols.
The distinction is not merely legal. It also invites a deeper discussion about the philosophical relationship between national symbols, collective identity, and freedom of expression.
For countless Indians, the तिरंगा represents far more than the sovereignty of a modern political state.
It represents the honour, dignity, sacrifice, faith, ideals, and aspirations associated with the राष्ट्र.
It carries the emotional inheritance of generations who struggled, suffered, and sacrificed for the freedom of Bharat.
Its significance is inseparable from the reverence that millions of Indians feel.
And that is why the Prime Minister's gesture carried such profound symbolic significance.
THE तिरंगा: THE HONOUR, PRIDE, AND SOUL OF BHARAT
How many patriots, freedom fighters, revolutionaries, and courageous sons and daughters of भारतमाता sacrificed their lives so that the तिरंगा could fly freely over an independent nation?
How many endured imprisonment, torture, persecution, exile, and death while dreaming of a free Bharat?
How many mothers sacrificed their children?
How many families surrendered their happiness?
How many unnamed heroes disappeared into the pages of history after giving everything for the freedom of their motherland?
Their sacrifices are woven into the moral and emotional significance of our National Flag.
The तिरंगा is not merely a combination of three colours. It is a living reminder of the courage of our freedom fighters, the sacrifices of our martyrs, and the unfulfilled aspirations of generations who dreamed of a free and dignified Bharat.
Empires may rise and fall.
Political powers may emerge and disappear.
Governments may change, and geographical boundaries may undergo transformation.
But the deeper civilizational consciousness of Bharat continues to connect its people across generations.
According to Maharshi Aurobindo,
""the spirit of self-sacrifice is not commonly found among all nations or individuals.
This spirit is exceedingly rare and belongs to the highest order of human virtues.
It represents the blossoming of humanity’s moral evolution, marking the transformation from the selfish instincts of animal nature toward the selfless and divine qualities of human existence.
A person who possesses the capacity for self-sacrifice has already transcended the animalistic tendencies within himself.
Such an individual carries within himself the seeds of a future, higher, and more evolved humanity.
A nation that possesses the collective strength and capacity for self-sacrifice in the service of its national ideals has secured the foundations of its future.""
इस तिरंगे की आन, बान और शान के लिए न जाने कितने देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता के सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया है।
तिरंगा हमारी साँस है। हर भारतीय इसे मुक्त आकाश में लहराता हुआ शान से देखना चाहता है। कोई भी सच्चा भारतीय इसे ज़मीन पर पड़ा हुआ नहीं देखना चाहता, चाहे वह तिरंगा झंडा हो या तिरंगे झंडे का कोई अन्य स्वरूप।
🇮🇳
------------- Arya The Spy (Faithfully citizen of Bharat)
@AmitShah@AmitShahOffice@PMOIndia@narendramodi@MEAIndia@DrSJaishankar@VikramMisri@PIB_India@PIBHomeAffairs@PIBFactCheck@myogiadityanath@RSSorg@DrMohanBhagwat@rajnathsingh@IKS_Media@NitinNabin@nitin_gadkari@MinOfCultureGoI@gssjodhpur@DrJitendraSingh@gupta_rekha@smritiirani@sambitswaraj@SudhanshuTrived@dpradhanbjp@JPNadda@OfficeofJPNadda@rashtrapatibhvn@VPIndia@Vikram_Sood@KirenRijiju@PiyushGoyal@PiyushGoyalOffc@nsitharaman@AshwiniVaishnaw@byadavbjp@arjunrammeghwal@gssjodhpur@HardeepSPuri@sanjeevsanyal@OfficeofSSC
...