आपसे एवं करबद्ध निवेदन है कि कृपया हम सभी अभ्यर्थियों की परिस्थितियों एवं समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए न्यायोचित राहत प्रदान करने की कृपा करें। जिस प्रकार आपने UPSI के चयनित अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की थी, उसी प्रकार हम सभी को भी अनुग्रहित करने की कृपा करें।
सरकार द्वारा कांस्टेबल से दरोगा बनने वाले अभ्यर्थियों का बॉन्ड माफ किया जा रहा है यह सरकार का योग्य कदम है।
लेकिन सिपाही से अन्य विभागों में चयनित पुलिसकर्मियों का बॉन्ड भी माफ किया जाना चाहिए।
न्याय सबके लिए समान होना चाहिए🙏
@CMOfficeUP@dgpup@myogiadityanath@yadavakhilesh
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयनित वर्ष 2025 बैच के 1,057 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ₹84.56 करोड़ की बांड राशि की रिकवरी माफ करने का निर्णय लिया है। इनमें पूर्व में आरक्षी पद पर कार्यरत 1,030 और कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत 27 अभ्यर्थी शामिल हैं।