रादौर से पूर्व MLA बिशन लाल सैनी 15 फरवरी को कांग्रेस छोड़कर BJP में होंगे शामिल...
देखिए कौन है कांग्रेस की भगदड़ के लिए ज़िम्मेदार...
Video- https://t.co/d7KFRxwX5S
धर्म के बारे में ज़्यादा ज्ञान नहीं है, इसलिए अक्सर धार्मिक चर्चा और बहसों से दूर ही रहता हूं... लेकिन कुंभ में VIP कल्चर से परेशान श्रद्धालुओं की कुछ Video सामने आईं तो ये सवाल मन में उठ रहे हैं-
1. क्या भगवान के आगे भी कोई VIP होता है?
2. क्या मंदिर, तीर्थ, धाम और किसी भी धार्मिक स्थल पर अलग VIP लेन का कल्चर सही है?
3. क्या भक्तजनों में भेदभाव के लिए बनाई गई VIP व्यवस्थाएं धर्म को नुक़सान नही पहुंचाती?
4. क्या हम हिन्दुओं को इसके ख़िलाफ़ आवाज़ नहीं उठानी चाहिए?
देश की संसद में ये सब चल रहा है...
ये BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा हैं। इन्होंने महिलाओं और नर्सों के ख़िलाफ़ देश की संसद में खड़े होकर ऐसा घटिया चुटकुला सुनाया।
श्रीमान मोदी की तारीफ करने के लिए देश की संसद में खड़े होकर महिलाओं के ख़िलाफ़ घटिया मानसिकता को प्रमोट कर रहे हैं...
लेकिन मीडिया में इसकी कहीं कोई ज़िक्र चर्चा नहीं... सोचिए अगर ऐसी कोई बात किसी विपक्षी सांसद ने कह दी होती तो अबतक राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर नेहरू तक से माफ़ी मंगवाने का अभियान शुरू हो चुका होता...
नोट- बीजेपी वालों! इनका पक्ष लेने की ग़लती मत करना, क्यूंकि इनके पुराने बयान भी हैं। हिन्दू मान्यताओं के ख़िलाफ़ ऐसे बयान, जिनको सुनकर आप ख़ुद इनके ख़िलाफ़ हो जाओगे...