आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत श्री सुनील गौतम जी,श्री संजय तिवारी जी,श्री रवि विश्वकर्मा जी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री अक्षय राजभर जी, श्री रामदेव वर्मा जी समाज सेवी,समाज सेवी श्रीमती विजय लक्ष्मी जी के सैकड़ों की तादात में लोगों ने सपा,बसपा,आम आदमी पार्टी को छोड़कर माननीय श्री @oprajbhar जी के विचारो,उनके संघर्षो से प्रभावित होकर तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में अपना विश्वाश जताते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. @arvindrajbhar07 जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की गई। उन्होंने नव-सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता, पिछड़ों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नव-सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश में
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी सोच के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। यह सदस्यता अभियान संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
@narendramodi@AmitShah@myogiadityanath@PMOIndia
.@yadavakhilesh जी और उनके ट्रोलरों से कहना चाहते हैं कि हम मेहनतकश और संघर्षशील समाज से आते हैं।
ऑटो चलाना हमारे लिए अपमान नहीं, गर्व की बात है।
हम उन लोगों में से हैं जिन्होंने जमीन पर संघर्ष किया है, मेहनत की है और लोगों के दर्द को करीब से महसूस किया है।
गरीब, मजदूर, पिछड़े और मेहनतकश समाज की तकलीफ वही समझ सकता है, जिसने खुद संघर्ष देखा हो।
एसी और पीसी की राजनीति करने वालों को शायद पसीने की कीमत नहीं पता,
लेकिन जनता जानती है कि असली नेता वही होता है जो जनता के बीच से निकलकर आता है, न कि सिर्फ आलीशान कमरों में राजनीति करता है।
#राजभर_जी_है_ऑटो_वाले
आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्व. मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके आवास पहुँचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
@aparnabisht7
आज लखनऊ स्थित आवास पर @BJP4UP के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री @mppchaudhary जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश के विकास व जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र श्री प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
#OmShanti
#PrateekYadav
मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री @oprajbhar जी ने ग्राम-बारूपुर, पोस्ट-सगरांव-मगरांव, जनपद-बक्सर में @SBSP4INDIA के प्रदेश अध्यक्ष श्री उदय नारायण राय जी के भाई के बहुभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शशि भूषण प्रसाद जी ने सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. @arvindrajbhar07 जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
मा. मंत्री श्री @oprajbhar जी एवं मा. राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ @arvindrajbhar07 जी ने स्वीमिंग पूल एरिया बांकीपुर क्लब पटना में श्री शशि भूषण प्रसाद जी के सुपौत्र के द्वितीय जन्मदिन के स्नेहिल समारोह में सम्मिलित होकर नन्हें बालक को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आज गोरखपुर में देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल #UPTak द्वारा आयोजित कार्यक्रम "विकसित UP बैठक" में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री @oprajbhar जी ने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से पूर्वांचल क्षेत्र की बदलती तस्वीर और विकास की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर वीरों—भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु—को बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
#bhagatsingh#sukhdev#Rajguru
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की नगरी राजघाट अयोध्या में श्रीराम-नवमी के पावन अवसर पर भारत के महान मनीषी संत परम पूज्य श्रीत्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्रीजीयर स्वामी जी महाराज "बक्सर' के पावन उपस्थिति में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह
श्रीहनुमत्-श्रीराम महायज्ञ इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी से प्रदेश के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री@dayashankar4bjp जी उपस्थित रहें।
@myogiadityanath@uppanchayatiraj
आज सुल्तानपुर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “संकल्प से सिद्धि: सुरक्षा, सुशासन एवं समृद्धि” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्षों पर आधारित इस आयोजन में विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी पूरे प्रदेश में आधारभूत संरचना, सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में जनहित की योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
#Sultanpur #9YearsOfUPGovt #SankalpSeSiddhi #NewUP #Vikas
@narendramodi@AmitShah@uppanchayatiraj
आज सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ. @arvindrajbhar07 जी ने
जनपद बक्सर के ग्राम बारुपुर, विकासखंड राजपुर में चक्रवर्ती सम्राट, राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1017वीं जयंती कार्यक्रम में सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @oprajbhar जी ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश के जनहितकारी कार्यों, विकास योजनाओं तथा सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास और वंचित-शोषित समाज के हितों को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
#जनहित
#विकास_उत्तर_प्रदेश
#योगी_सरकार
#ओमप्रकाश_राजभर
#सुभासपा
🇮🇳 “सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दुस्तान हमारा...” 🇮🇳
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा किया!
साउथ अफ्रीका को हराकर बनी विश्व विजेता! 🏆
#INDWvsSAW#TeamIndia#WomenInBlue#WorldChampions