छठ ख़त्म , बैग में ठेकुआ रख लिए , शाम की गाड़ी , आने समय दिन गिन रहे थे , जाने समय बस यादें , मम्मी जो बैग पैक कर देती उसको भी खोलने की हिम्मत नहीं होता वहाँ जा कर , दोस्त दिवाली के बाद फ्लो में आ गए रहते है , हमे पूरा महीना लग जाएगा , घर से बाहर दिल तो लग जाता है , कभी कभी मन नहीं लगता.
महापर्ब ख़त्म होते एक सूनापन लाता है , जिसे भरने में महीनों लग जाते है 🙏🏻
छठ पर बिहारी ने एविएशन और रेलवे दोनों का "झंडू" बना दिया!
इस बार छठ पर बिहारी ने रोया नहीं, जुगाड़ लगा दिया।
एयरलाइन कंपनियां बैठी थीं -
"दिल्ली-पटना 18,000, मुंबई-पटना 26,000, बेंगलुरु-पटना 35,000"
सोच रही थीं, बिहारी मजबूर है, देगा ही देगा।
रेलवे बैठा था -
"वेटिंग 400, कंफर्म होगा ही नहीं"
और बिहारी ने क्या किया?
22,000 से ऊपर निजी गाड़ियां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद से निकल पड़ीं बिहार की तरफ!
कार, SUV, टेम्पो, और तो और ऑटो रिक्शा तक!
बेंगलुरु से 4 लड़के 2,200 KM ऑटो से मोतिहारी पहुंच गए। दिल्ली से 3 लड़के 1,200 KM ऑटो से 38 घंटे में मधुबनी पहुंच गए।
अखबारों में छपा, लोगों ने मजाक उड़ाया, पर बिहारी हंसा नहीं - घर पहुंच गया।
हिसाब समझिए, गणित बिहारी का है
1 आदमी का हवाई किराया = 18,000 रुपये
उसी 18,000 में -
पेट्रोल + टोल + खाना = 15,000-18,000
और गाड़ी में 4 लोग निकल लिए!
मतलब -
फ्लाइट में 1 आदमी = 18,000
कार में 4 आदमी = 18,000
प्रति व्यक्ति पड़ा 4,500 रुपये!
और ऊपर से -
- अपना सामान, ठेकुआ, नारियल, सूप, दउरा सब साथ में
- रास्ते में जहाँ मन किया रुके, चाय पी
- घर के दरवाजे तक गाड़ी गई, स्टेशन से ऑटो का झंझट नहीं
- वापसी में भी वही गाड़ी काम आएगी
एयरलाइन को लगा था बिहारी लूटेगा, बिहारी ने एयरलाइन को ही लूट से बचा लिया - अपनी जेब को!
रेलवे का भी वही हाल
रेलवे ने इस बार 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई, बिहार के लिए अकेले 106 स्पेशल ट्रेनें, वंदे भारत तक चला दी। फिर भी टिकट नहीं मिला।
क्यों? क्योंकि बिहारी को अब ट्रेन के भरोसे रहना ही नहीं है।
जिसको ट्रेन मिली वो ट्रेन से गया, जिसको नहीं मिली वो गाड़ी से गया, पर छठ पर घर न जाने का ऑप्शन बिहारी के पास है ही नहीं।
छठ बिहारी के लिए त्योहार नहीं, इमोशन है। माँ के हाथ का ठेकुआ, घाट पर अर्घ्य, 36 घंटे का निर्जला व्रत - ये फ्लाइट के 18,000 में नहीं मिलता।
इस बार बिहारी ने 3 इंडस्ट्री को सबक सिखा दिया
1. एविएशन को - डायनामिक प्राइसिंग के नाम पर लूटोगे तो कस्टमर गाड़ी ले लेगा। 3,000 की टिकट 35,000 में बेचोगे तो लोग ऑटो से ही चले जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में भी यही मामला चल रहा है।
2. रेलवे को - हर साल छठ पर वेटिंग का रोना रोते हो, पर 12,000 स्पेशल ट्रेन भी कम पड़ जाती है। मतलब डिमांड इतनी है, सिस्टम उतना नहीं है।
3. सरकार को - दिल्ली सरकार को 50+ AC बसें चलानी पड़ीं, बिहार सरकार को 155 स्पेशल बसें चलानी पड़ीं। मतलब बिहारी की ताकत देखकर सरकार को भी बसें चलानी पड़ गईं।
असली बात ये है
बिहारी गरीब नहीं है, बिहारी समर्थ है।
जिस बिहारी को लोग "मजदूर" कहकर चिढ़ाते थे, आज वही बिहारी दिल्ली में 20 लाख की गाड़ी रखता है, बेंगलुरु में IT में है, मुंबई में बिजनेस करता है।
और जब उसको घर जाना होता है, तो वो किसी एयरलाइन या रेलवे के रहम पर नहीं रहता।
वो स्टेयरिंग पकड़ता है, और निकल पड़ता है - 1,200 KM, 2,200 KM... घर तक!
इसलिए इस बार छठ पर -
एविएशन हारी,
रेलवे हारी,
जीता तो सिर्फ बिहारी - और उसका जज्बा!
जय छठी मैय्या! जय बिहार!
जय भारत!
"हम तब तक बीजेपी को वोट नहीं देंगे, जब तक हमारी मांगे पूरी ना हो जाएं"
"हम एक सीट भले ही जिता ना सके, पर 50 सीट हराने की क्षमता रखते हैं" 🔥✊🏻
— अजीत भारती
@RRohanSaini_ Naa chhupaya tu hain Madarjaat toh teri hi chud rahi hogai check kr dekh ... Chupaya tu hi hain na randi ke toh mera kyonn madarjaat randi ka bsdk aree sayad teri