तहसील सदर के मेघाखेड़ी में उप जिलाधिकारी महोदय सदर श्री परमानंद झा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोका गया और ध्वस्त किया गया। @ChiefSecyUP@DmMuzaffarnagar@MuzaffarnagarDm
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जायें।
तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करा कि फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण जल्द से जल्द कराया जायें। भ्रष्टाचार से सम्बन्धित किसी भी मामलें में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। @ChiefSecyUP
आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ तहसील सदर के पुरकाजी क्षेत्र में स्थित लाइफकेयर अल्ट्रासाउण्ड पुरकाजी का निरीक्षण किया गया।उक्त क्षेत्र के क्षेत्रवासियों द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक मानकों की जांच कर शिकायत का निस्तारण कराया गया।
शासन के निर्धारित कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता मे सडक सुरक्षा अभियान पर आयोजित समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए। @ChiefSecyUP@AbhishekYadIPS@EMuzaffarnagar
उप जिलाधिकारी महोदय बुढाना श्री अरूण कुमार के नेतृत्व में ग्राम सराय एवं फतेहपुर खेड़ी में स्थित तालाब का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया।ग्राम सराय में स्थित तालाब की आंशिक भाग पर फसल बो कर अवैध अतिक्रमण किया गया थाlअवैध अतिक्रमण को ट्रैक्टर द्वारा हटा दिया गया है @ChiefSecyUP
माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के साथ आर्यपुरी स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) एवं आदर्श बाल गृह शिशु गांधी कालोनी का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के समय मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा संस्था में निवासरत संवासियों से शिक्षा, भोजन, इत्यादि के विषय में जानकारी ली गयी।
उप जिलाधिकारी महोदय खतौली श्री जीत सिंह राय के कुशल निर्देशन में ग्राम फुलत के आंशिक भाग तालाब भूमि खसरा नंबर 722म रकबा .2250 से टीन शेड व पशुशाला बनाकर किये गये अवैध कब्जे को राजस्व टीम द्वारा को हटवाया गया। @ChiefSecyUP@CMOfficeUP
श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा रक्तदान किया गया।तदोपरांत श्री राम कॉलेज के प्रबंधक डॉ एस. सी. कुलश्रेष्ठ द्वारा अपर जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान एवं आभार प्रकट किया गया।