कुएं के मेंढकों ने यह फैसला कर लिया है कि समुद्र केवल एक अफवाह है!
अधिकांशतः हम अज्ञानवश अपनी भौतिक देह को ही अपना पूर्ण अस्तित्व मान बैठते हैं। हम कुएं के उस मेंढक के समान हैं जो सीमित जल को ही अनंत ब्रह्मांड समझ लेते हैं। कुण्डलिनी जागरण वह परम विज्ञान है जहाँ हमारी चेतना भौतिक बंधनों और देह अहंकार को भेदकर अपने सूक्ष्म स्वरूप में स्थापित होती है। अपनी देह से चेतना का यह पृथक्करण ही हमारे लिए अज्ञान के कुएं से बाहर निकलकर अनंत शिवस्वरूप/मूल तत्व के महासागर का वास्तविक बोध है।
स्थूल से सूक्ष्म के हमारे इस पृथक्करण और मूल तत्व के बोध को शिव सूत्र के इन सूत्रों द्वारा स्पष्ट किया गया है।
शिव सूत्र १.१/चैतन्यमात्मा/विशुद्ध चेतना ही हमारी वास्तविक आत्मा है, यह हमारी सीमित भौतिक देह नहीं।
शिव सूत्र १.२/ज्ञानं बन्ध/स्वयं को केवल स्थूल शरीर तक सीमित मानना और यह अधूरा ज्ञान ही हमारा सबसे बड़ा बंधन है, मेंढक जैसी अवस्था।
शिव सूत्र १.१४/दृश्यं शरीरम्/कुण्डलिनी जागरण के पश्चात हमारे लिए यह स्थूल शरीर केवल एक दृश्य मात्र रह जाता है। हम स्वयं को इस देह से सर्वथा पृथक एक विशुद्ध द्रष्टा और सूक्ष्म चेतना के रूप में अनुभव करते हैं।
शिव सूत्र ३.१४/स्वसंवित्ति/अपनी इस शुद्ध, सूक्ष्म चेतना का आत्म-बोध हो जाना ही हमारा परम जागरण और मूल तत्व की प्राप्ति है।
युवावस्था में जिन साधनों की, व्यक्तियों की, ऐश्वर्य की आवश्यकता एक पथिक को लगती है, जीवन के उत्तरार्द्ध में अथवा परिपक्वता में समझ आ जाता है कि उनके बिना भी सार्थक जीवन जिया जा सकता था। आवश्यकताओं का बोध सँसार करवाता है, अन्तर्रात्मा सदा से जानती है कि वे सब व्यर्थ ही हैं।
Someone forwarded me this clip from #RamayanaMovie.
A humble request to the producers: Please show what is actually written in the **Valmiki Ramayana**.
The Ramayana is not about glorifying someone as a cinematic hero; it is about narrating what happened.
I have loved and worshipped Hanuman Ji since childhood. But my devotion should never come at the cost of distorting our scriptures.
**What is written in Valmiki Ramayana is Itihasa. Everything else is cinema. Please know the difference.** 🙏
श्रीरामचरितमानस मेरा प्रिय ग्रन्थ है भक्तिरस और दर्शन से पूर्ण किन्तु इससे पूर्व मैं कहूँगा कि योगवासिष्ठ का गहराई से अध्ययन करो, उसके बाद श्रीबाल्मीकि रामायण का। तब आपको श्रीरामचन्द्र जी की पूरी यात्रा समझ आएगी। उससे पहले आप जो कहेंगे सुनेंगे वो आपकी अज्ञानता को ही बढ़ाएगा।
श्रीराम कथा में आज भी लोग लक्ष्मण जी को सही से समझ नहीं पाए, लक्ष्मण जी साहस, शौर्य, त्याग, सेवा, समर्पण, तपस्या और आवेश की मूर्ति हैं और ये सभी गुण परस्पर विरोधाभास भी रखते हैं ऐसा व्यक्तित्व होना ही दुर्लभतम है। उनका अभिनय कर पाना कठिन काम है।
यदि आप साधक हैं, ज्ञान मार्गी हैं, तो योगवासिष्ठ में आपको अपने श्रीरामचंद्र मिलेंगे। यदि आपकी यात्रा ज्ञान से भक्ति तक आ चुकी है तो निःसंदेह आपको तुलसी के श्रीरामचद्रं में ही रस मिलेगा, अन्यत्र कहीं नहीं - जहाँ ज्ञान हो जाता है ईश्वर का वहीं समर्पण होता है, वहीं निर्वाण मिलता।
श्रीरामचरितमानस के श्रीरामचंद्र जी, वहाँ से आते हैं जहाँ पर बाल्मीकि रामायण के श्रीरामचन्द्र जी हैं, जो यह जान गए हैं कि वे ही विष्णु जी के अवतार हैं अतः वे जीव मात्र पर करुणा करते हैं, शत्रुओं को भी क्षमा का अवसर देते हैं, वे त्यागे गए च्युत लोगों को भी अपना लेते हैं, ईश्वर हैं।
योगवासिष्ठ के श्रीराम वे हैं जिन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की है, वे जिज्ञासु हैं, द्वन्द में हैं, जिनके मन में वैराग्य है अभी विश्वामित्र जी ने उन्हें योद्धा नहीं बनाया। बाल्मीकि जी के श्रीराम वे हैं जो अभी मनुष्य हैं, नियति की कठोरता उन्हें उनकी वास्तविक क्षमता से परिचित करवाती।
श्रीरामचरितमानस मेरा प्रिय ग्रन्थ है भक्तिरस और दर्शन से पूर्ण किन्तु इससे पूर्व मैं कहूँगा कि योगवासिष्ठ का गहराई से अध्ययन करो, उसके बाद श्रीबाल्मीकि रामायण का। तब आपको श्रीरामचन्द्र जी की पूरी यात्रा समझ आएगी। उससे पहले आप जो कहेंगे सुनेंगे वो आपकी अज्ञानता को ही बढ़ाएगा।
नई रामायण देखी कुछ खट्टा मीठा अनुभव रहा दिव्यता,भक्ति भाव नहीं दिखा कई महात्वपूर्ण दृश्य नहीं है,कई सीनो में वर्तलाप गरिमापूर्ण जो इस तरह की फिल्म में होना चाहिए नहीं है रावण को काफी महिमामंडित किया गया है
Saw new Ramayan,it was a mixed experience,divinity was not visible