2. ताज़ा घटनाक्रम में राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुग़ल गार्डेन का नाम बदलने से क्या देश व यहाँ के करोड़ों लोगों के दिन-प्रतिदिन की ज्वलन्त समस्यायें दूर हो जाएंगी। वरना फिर आम जनता इसे भी सरकार द्वारा अपनी कमियों व विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास ही मानेगी।
1. कुछ मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की समस्त जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है, जिनके निदान पर ध्यान केन्द्रित करने क�� बजाय धर्मान्तरण, नामान्तरण, बायकाट व नफरती भाषणों आदि के जरिए लोगों का ध्यान बांटन��� का प्रयास घोर अनुचित व अति-दुःखद।
महान स्वतंत्रता संग्राम से��ानी,नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद से चैयरमैन रहे वालिद ए मोहतरम सुबहानुल्लाह अंसारी साहब और माँ राबिया बेग़म साहिबा की बरसी के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी यूसुफपुर फाटक पर सैकड़ों ज़रूरतमंद लोगों को खाना खिला कर उन्हें कंबल वितरित किया गया।
हमारे सब्र और तुम्हारे जब्र में एक जंग जारी है
ये तो वक़्त बताएगा पलड़ा किसका भारी है
जिसके हौसलों को तूफ़ान भी देते हैं सलामी
उसी शख़्सियत का नाम मुख़्तार अंसारी है।
बदले की भावना से दर्ज मनगढ़ंत मुक़दमे में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हमारी गिरफ्तारी पर रोक लगा कर संविधान के प्रति हमारे विश्वास को मज़बूत किया।
शुक्रिया माननीय कोर्ट,शुक्रिया आप सबकी अनमोल दुआओं,प्रार्थनाओं का।
ज़ुल्म,अन्याय के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई जारी थी,जारी है,जारी रहेगी।
मेरे वालिद जनाब मुख़्तार अंसारी साहब के अभिभावक परम आदरणीय मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' को श्रद्धांजलि देने आज सैफई पहुंचा।
पूर्व सीएम श्री अखिलेश यादव जी से मिल कर खिराज ए अक़ीदत पेश की।
नेता जी ने हमेशा अभिभावक के रूप में हर हालात में हमारा मार्गदर्शन किया,हमारा हाथ थामे रखा।
धार्मिक कर्मकांडों एवं आडम्बर पर आजीवन कुठाराघात तथा वंचितों एवं स्त्रियों के शोषण का विरोध करने वाले महान समाज सुधारक इरोड वेंकट रामास्वामी "पेरियार" जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन। #PeriyarForever
जिस दौर में बच्चे शिक्षा के लिए,नौजवान रोज़गार के लिए,महिलाएं सुरक्षा के लिए,किसान फसल के दाम के लिए और सेना के जवान अच्छे खाने के लिए तरस रहे हों ऐसे में चीता पर जश्न शोभा नही देता महोदय।