ख़बरों की दुनिया में TV9 भारतवर्ष की सत्ता
BARC रेटिंग्स में नंबर वन... TV9 भारतवर्ष
प्यार और भरोसे के लिए दर्शकों का आभार
हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे हर बार
#TV9Bharatvarsh | #TV9Network | #TV9BharatvarshNo1
Atletico Madrid beats Real Madrid 5-2 as 20-year-old Arda Guler scores, assists, and concedes controversial penalty dividing opinion in Spain
https://t.co/Xu47kCxgpJ
@washingtonpost ने TV9 भारतवर्ष से माफ़ी मांगी है और स्वीकार किया है कि उनकी रिपोर्ट में @TV9Bharatvarsh को लेकर जो दावा किया गया था, वो ग़लत था.
7 जून 2025 को द वॉशिंगटन पोस्ट ने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान भारतीय न्यूज़ चैनलों की रिपोर्टिंग की आलोचना करते हुए एक आर्टिकल छापा. इसमें TV9 भारतवर्ष का नाम लेकर ये दावा किया गया कि चैनल ने तथ्यों से भटककर गैर ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग की. TV9 ने साक्ष्यों-तथ्यों के साथ इसे चुनौती दी और वॉशिंगटन पोस्ट को कानूनी नोटिस भेजा गया.
नतीजा यह है कि @washingtonpost को सच के सामने झुकना पड़ा. उन्होंने अपनी गलती मानी और माफ़ी मांगी. उन्होंने बाकायदा आधिकारिक ईमेल में लिखा: “We regret the error” और TV9 भारतवर्ष का जिक्र रिपोर्ट से हटा दिया गया.
इसलिए @TV9Bharatvarsh में जब हम कहते हैं कि फिक्र आपकी, परवाह देश की… तो फिक्र होती है साक्ष्यों की, तथ्यों की, सच की. और परवाह होती है देश की, छवि की, सोच और धारणा की. यह हमारे काम की तथ्यपरकता और सच्चाई ही है कि हम लोगों के सामने और विश्वपटल पर डटकर, मजबूती से और ईमानदारी से अपना काम करते हैं.
सत्य को उजागर करना हमारी प्रतिज्ञा भी है और प्रतिबद्धता भी.
An extensive interview in an interesting format! Do watch the interview with TV9 Network starting 8 PM this evening. You can watch it in 7 languages too.
प्रधानमंत्री @narendramodi ने पहली बार चुनाव बाद की राजनीति के पत्ते खोले।@tv9Network के इन्टरव्यू में कहा “ आज मैं पत्ते खोल ही देता हूँ।” देश के सबसे बडे न्यूज़ नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा इंटरव्यू।
देखिए आज रात 8 बजे से लगातार। @TV9Bharatvarsh सहित@Tv9Network की सभी सात भाषाओं में।
धन्यवाद @narendramodi जी इन्टरव्यू के लिए और टीवी 9 समूह को देश सबसे बड़ा नेटवर्क मानने के लिए।
#PMModiOnTV9 | #LokSabhaElections2024
टीवी 9 What India Thinks Today सम्मेलन के ऊर्जा केंद्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थे।ये तस्वीरें उसी ऊर्जा की चश्मदीद है।कार्यक्रम स्थल पर आते ही हमने प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया और मैनें अपनी पुस्तक ‘राम फिर लौटे’ उन्हें भेंट की।फिर क्या बात हुई वो क़िस्सा इसी हंसी में छिपा है ।वैसे भी जब तस्वीर बोलती हो तो शब्दों का क्या काम ?
#TV9WhatIndiaThinksToday #TV9BharatvarshSattaSammelan #WITT2024 #NarendraModi
आज शाम साढ़े चार बजे दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेन्टर ,15 जनपथ नई दिल्ली में इस किताब का लोकार्पण है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले द्वारा आप भी पधारें।
कोई नहीं है टक्कर में। गॉंवो में आगे,शहरों में भी अव्वल।रात आठ बजे खबर देखने वाला हर चौथा आदमी @TV9Bharatvarsh के साथ। सबसे ज़्यादा देखा जाना वाला चैनल, सबसे बड़ा नेटवर्क। दर्शकों का आभार।
अमित आर्या इंडिया न्यूज़ परिवार का हिस्सा रहे हैं. इंडिया न्यूज़ हरियाणा के संपादक थे और वहीं से हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बने. अब अमित को I&B मिनिस्ट्री में सलाहकार नियुक्त किया गया है. अमित की लगन, कर्मठता और सज्जनता उनकी ताक़त है. नयी ज़िम्मेदारी के लिए बधाई.
चरैवेती चरैवेती चलना ही तेरी नियति…
@TV9Bharatvarsh को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिये दर्शकों का फिर से आभार. ‘भारतवर्ष’ की टीम दर्शकहित में अपनी मेहनत निरंतर जारी रखेगी.
शक्ति’ को साधने का ही उत्सव है दुर्गापूजा। हम सबमें ऊर्जा की इकलौती स्रोत है शक्ति। हर किसी को शक्ति चाहिए।भगवान राम की आस्था और जनपक्षधरता को देखते हुए शक्ति ने उन्हें भरोसा दिया—‘होगी जय, होगी जय, हे पुरुषोत्तम नवीन।’ शक्ति असुर भाव को नष्ट करती है। चाहे वह भीतर हो या बाहर। नवरात्र में शक्तिपूजा का मतलब भी यही है कि अपनी समस्त ऊर्जा का समर्पण और सभी ऊर्जा का स्रोत एक शक्ति को मानना।
आप भी शक्ति को साधने के लिए दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम आईए।@tv9bharatwarsh के भव्य दुर्गा पूजा समारोह में।
ये सफलता 'टीम TV9 भारतवर्ष' की लगन और मेहनत का नतीजा है, जिसने दर्शकों के विश्वास और भरोसे को अपनी जिम्मेदारी माना और उसे निभाया. @TV9Bharatvarsh के हर सदस्य की ओर से दर्शकों का आभार. ये भरोसा कायम रहे.
साठ का तो पिछले साल ही हो गया था पर मित्रों के संस्मरणों की किताब छपने में एक साल लग गए।इसके पीछे मंशा शायद यही रही होगी कि मैं सठिया गया हूँ।इस बात पर मुहर एक किताब छाप कर लगवा दी जाय।संगीत की भाषा में कहूँ तो यह मेरे जीवन का उत्तर राग है।उत्तर राग यानी दिन के उत्तरार्ध में गाए जाने वाले राग।उत्तर राग में पके हुए स्वर लगते हैं। संगीत में इसकी शुद्धता सिद्ध है। हमारे ललित संगीत में सबसे लोकप्रिय राग ‘भैरवी’, ‘मालकोश’,वसंत’ और
‘आसावरी’इसी उत्तर राग परिवार से आते हैं।
तो मित्रों में साठ साल का जवान हो गया हूँ। बिलकुल परिपक्व और पके हुए राग की तरह।
अपनी बात को आसान बनाने के लिए मैं आपको एक छोटी कहानी सुनाता हूँ। अमेरिकन लेखक स्कॉट फिट्जगेराल्ड का मशहूर उपन्यास है “The Great Gatsby”। इस पर फिल्म भी बनी है। यह कहानी बुढ़ापा, वार्धक्य, एजिंग की धारणा और मानकों को उलट कर उसे एक अनोखे विचार लोक तक ले जाती है। कथा बेहद प्रभावी और प्रतीकात्मक है। कथा का नायक ‘बेंजामिन’ एक विचित्र रोग के साथ जन्म लेता है। उस रोग के कारण वह बूढ़ा ही पैदा होता है। मगर जैसे-जैसे समय बीतता है।उसकी उम्र कम होने लगती है।उम्र की घड़ी की सुई उलटी चलती है। यानि पहले उसकी युवावस्था और फिर बचपन लौटता है।
कथा प्रभावशाली है। उम्र को लेकर समाज की ठहरी समझ पर गहरी चोट करती है। जब-जब मैं इस कहानी को पढ़ता हूँ।तो बेंजामिन में खुद को देखता हूँ ।यानी उम्र के साथ नौजवानी की ओर लौटना। इस कहानी के हिसाब से यह मेरी युवा अवस्था है।और आगे की अवस्था बचपन की होगी।
इस किताब में जिन एक सौ ग्यारह लोगों के संस्मरण छपे है।उनका आभार।उन्होंने जो शुभेच्छा प्रकट की है।मैं अपने को उस कसौटी पर खरा नहीं पाता।बनने में समय लगेगा।जो महानुभाव @yogrishiramdev ji @dpradhanbjp ji @DrKumarVishwas ji @proframgopalya1 ji @maheshsharmaBJP ji @PushpeshPant ji @prabhatbooks और मित्र इस समारोह में आए उनका अंतर्मन से आभार।