बारिश बहुत ज्यादा हो रही है कृपया आज स्कूल बंद कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।। , सम्बन्धित संज्ञान ले @DMKanpur@myogioffice@CMOfficeUP
आज दिनांक 08-08-2026 को थाना गुरसहायगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज दिनांक 05-07-2026 को विकास खण्ड कन्नौज की ग्राम पंचायत सैयदपुर सकरी, गुखरू एवं जलालपुर सरवन का औचक निरीक्षण कर ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी तथा कॉमन सर्विस सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य एवं अन्य विषयों की पुस्तकों को श्रेणीवार व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt