*ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।*
यह मुबारक पर्व त्याग, इंसानियत, भाईचारे और समर्पण का संदेश देता है।
दुआ है कि यह पाक त्योहार आपके जीवन मेंखुशहाली, सेहत और बरकत लेकर आए।
*ईद मुबारक 🌙*
सादर
* समसुद्दीन ख़ान महासचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
राजस्थान में जब से सरकार नहीं पर्ची की सरकार बनी है
तब से हर अधिकारी अपनी अपनी एक नई सरकारी पर्ची निकाल कर मजबूर किसान को आत्म हत्या के लिए मजबूर कर रहा है
अब @PoliceRajasthan के हाकिम का यह आदेश..
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी क्या ऐसे ही प्रदेश का खजाना भरेंगे..?
#पर्ची_सरकार में ऐसे आदेशों की परंपरा नहीं डाले जिससे की इच्छा मृत्यु मांगने वालो की तादाद बढ़ जाये ।
जयपुर टैंकर दुर्घटना महज़ हादसा नहीं हत्याकांड है, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए।
भाजपा सरकार के भ्रष्ट सिस्टम एवं अधिकारियों की लापरवाही और अकर्मण्यता ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए। ये लोग अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
आज हाईकोर्ट ने भी सरकार को उचित मुआवजे के साथ दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही फैक्ट्रियों, कैमिकल एवं ज्वलनशील कारख़ानों को आबादी क्षेत्र से दूर किए जाने और हाइवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर अहम सुझाव दिए हैं। सरकार को माननीय कोर्ट के आदेश और सुझाव की सख़्ती से पालना सुनिश्चित करनी चाहिए।
आज सामोद में सर्वोदय नेतृत्व संगम शिविर में सम्मिलित हुआ एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया।
AICC प्रशिक्षण प्रमुख @SachinAhimsa जी की अगुवाई में हो रहे शिविर में नेतृत्व क्षमता, समाज उत्थान एवं विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष @TikaRamJullyINC जी एवं चौमूं विधायक @drshikhameel जी साथ रहे।
दिसंबर 2021 में कृषि कानूनों को रद्द करते समय केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादा किया था, उसके मुताबिक न तो एमएसपी की कानूनी गारंटी पूरी हुई, न आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की गारंटी पूरी हुई और न ही लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ित किसानों को न्याय मिला। किसानों की 12 मांगों में से एक भी पूरा न करना भाजपा का किसानों के प्रति घोर अन्याय और सीधा हमला है।
क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आज संसद में आवाज उठाकर सरकार से किसानों के मुद्दों का समाधान करने का आग्रह किया।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका योगदान भारतीय राजनीति, शिक्षा, और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
उनके दृष्टिकोण और विचारों ने आधुनिक भारत की नींव रखी और बच्चों के प्रति उनकी विशेष स्नेहभावना ने बालकों के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का काम किया।
इस अवसर पर मनाएं जाने वाले बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं रामगढ़ की देवतुल्य जनता से अपील करना चाहता हूं कि आने वाली 13 नवंबर को उपचुनाव में आर्यन जुबेर को अधिकाधिक मतदान कर दिवगंत जुबेर जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें ।🙏
✨ आइये साथ मिलकर कांग्रेस को जिताएं!