मुझे लगता है स्कूल मर्ज होने से सबसे बुरा असर लड़कियों की शिक्षा पर पड़ेगा
क्योकि पास स्कूल होने पर भी गरीब घर के अभिभावक बच्चियों को भेजने से पहले 10 बार सोचते हैं
स्कूल दूर होने पर उनका एक ही जवाब होगा
"रहने दो"
#𝐉𝐮𝐬𝐭𝐢𝐜𝐞𝐅𝐨𝐫𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥𝐬𝐂𝐡𝐢𝐥𝐝𝐫𝐞𝐧
आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेई जी एवं आदरणीय पूर्व राष्ट्रपति स्व श्री ए पी जे अब्दुल कलाम जी जो स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान करते हुए। यह एक दौर था जिसके बाद हम शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर तक सके।
#Justiceforschoolschildren
यूपी सरकार सरकारी स्कूलों के बंद करने के फ़ैसले वापस ले
#JusticeForSchoolsChildren
स्कूल बंद करना नौनिहालों को मौलिक अधिकार वंचित करके पशुवत् करने जैसा घोर घृणित निर्णय है
#Justiceforschoolschildren
सरकार 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद करके ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है ।साथ ही 149 तक की छात्र संख्या वाले प्राथमिक एवं 99 तक की संख्या वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद समाप्त कर रही है अर्थात् अब स्कूल बिना हेड मास्टर के चलाने की योजना है,जिससे शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर ही समाप्त हो गए हैं ।स्कूल बंद होने से हजारों रसोइयों की सेवा समाप्त होगी साथ ही भविष्य में शिक्षक बनने की उम्मीद लगाये बैठे DelEd/बीटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं हो पायेगी ।
प्रत्येक तिमाही पर रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह पर गर्व करने वाली सरकार को इस प्रकार का निर्दयी /कठोर निर्णय वापिस लेना चाहिए ।
हमारी माँग है कि कोई भी विद्यालय बंद न किया जाये ।यदि सरकार वास्तव में शिक्षा का हित चाहती है तो प्रत्येक कक्षा पर एक सहायक अध्यापक एवं प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाये ।
सरकार के इस निर्णय से प्रभावित सभी साथियों से अनुरोध है कि 8 जुलाई को संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रस्तावित धरने में उपस्थित होकर अपनी मांगों का समर्थन करें ।
ये जितने सरकारी विद्यालय मर्ज करने के नाम पे बंद हो रहे इनमे पढ़ने वाले बच्चों में लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है। कहाँ जाएंगी ये लड़कियां पढ़ने??#Justiceforschoolschildren
एक स्कूल का निर्माण
सैकड़ो जेलों को बंद करने के बराबर होता हैं...
एक स्कूल का बंद होना हजारों अपराधी बनाने के
बराबर हो सकता है !
#JusticeForSchoolsChildren