ॐ नमो भवाय शर्वाय रुद्राय वरदाय च।
पशूनां पतये नित्यमुग्राय च कपर्दिने॥
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय जगन्नाथ!
समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह पवित्र रथयात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाती है।
महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करता हूँ।
सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय जगन्नाथ।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin के जम्मू आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सत पाल शर्मा, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
एक ने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया, दूसरे उसी एकता और सुरक्षा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं ।
राष्ट्रहित सर्वोपरि - यही दोनों युगपुरुषों की पहचान 🇮🇳
@AmitShah@BJP4India
It was wonderful being among the people of Surat yesterday. From this vibrant city, we collectively reiterated our commitment to making India strong and self-reliant.
महान वीरांगना पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई जी ने पूरे भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों में मंदिर, घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए और सदा न्याय करने का प्रयत्न करती रहीं. उनका जीवन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के लिए समर्पित रहा.
जयंती पर शत् शत् नमन 🙏 💐
राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना जीवन मातृभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर सादर नमन।
#VeerSavarkar
सौम्य एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर, श्री अयोध्या धाम में प्रतिष्ठित श्री शंभू महादेव मंदिर के शिखर पर आज भव्य पावन सनातनी धर्म ध्वजारोहण हेतु आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय जी व अन्य सम्मानित पदाधिकारियों तथा पूज्य साधु-संतों एवं धर्माचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रभु श्री राम के विराट त्रिकालदर्शी स्वरूप के अनुरूप भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण और मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में आज भगवा ध्वज का आरोहण पूर्ण भव्यता और दिव्यता के साथ हुआ है।
सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई।