आप सभी साथी सीतापुर रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा का हिस्सा बनें।
📍 स्थान – सीतापुर रामलीला मैदान
🗓️ दिनांक – 7 सितंबर
⏰ समय – सुबह 10 बजे
आइए, लोकतंत्र बचाने की इस ऐतिहासिक यात्रा में हम सब अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज करें।
शरद बंसल
प्रदेश चेयरमैन
विद्वता, सादगी, कर्मठता के प्रतीक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न #प्रणब_मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।🌺🙏
#PranabMukherjee
आरएसएस की कथनी और करनी का अंतर सामने आ चुका है!
विदेश में बड़े-बड़े बयान देने से सच्चाई नहीं बदलती। जब तक आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता ज़मीन पर नफ़रत फैलाना बंद नहीं करते, तब तक इन बयानों का कोई मतलब नहीं।
'मुंह में राम, बगल में छुरी' की राजनीति अब देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रही है।
देश में 20 करोड़ मुस्लिम आबादी इस देश की मिट्टी और स्वाधीनता संग्राम का हिस्सा रही है। नफ़रत की राजनीति बंद होनी चाहिए!
- प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग, AICC श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी
माताओं-बहनों के अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं अटूट आस्था का प्रतीक, माँ गौरी की उपासना के पर्व #कजरी_तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🌺
माँ गौरी जी की कृपा से सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य सदैव बना रहे व परिवार में प्रेम और खुशहाली का वास हो।🙏
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का दर्द आखिर कब सुनेगी भाजपा सरकार?
चार साल पहले चयनसूची जारी होने के बावजूद हजारों अभ्यर्थी आज भी नियुक्ति के इंतजार में सड़कों पर हैं। आज शनिवार को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर “योगी बाबा न्याय करो, बेरोजगारों को नौकरी दो” के नारे लगाने पड़े—लेकिन सरकार ने संवाद के बजाय पुलिस हिरासत का रास्ता चुना।
नौकरी मांगना अपराध नहीं है। युवाओं के हाथ में डिग्री है, चयन की उम्मीद है, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें रोजगार के बजाय धरना, प्रदर्शन और हिरासत मिल रही है।
योगी सरकार जवाब दे—आखिर 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय और नियुक्ति के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
बेरोजगारों की आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे, सरकार को जवाब देना ही होगा।
एक दलित व्यक्ति जितना सफल होता है, उस पर उतनी ही ताकत के साथ आक्रमण होता है। ये हर रोज करोड़ों लोगों के साथ होता है।
⦿ हमारे राजस्थान कांग्रेस के CLP टीकाराम जूली जी मंदिर जाते हैं, BJP के नेता शुद्धिकरण करते हैं
⦿ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी हल्द्वानी के रामलीला मैदान भाषण देने जाते हैं, वहां शुद्धिकरण होता है
⦿ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी मंदिर जाते हैं, तो वहां भी शुद्धिकरण होता है
ये BJP-RSS के लोग करते हैं और हिंदुस्तान के संविधान के अनुसार ये अपराध है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली
देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है।
उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत के संविधान के अनुसार दंडनीय अपराध है।
इस बात को 20 दिन हो गए - मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई FIR दर्ज नहीं हुई।
नरेंद्र मोदी जी, देश के हर दलित व्यक्ति को आपकी यह दलित विरोधी विचारधारा साफ़ दिखाई दे रही है।
अब गेंद BJP के पाले में है - जल्द से जल्द SC-ST क़ानून के तहत FIR दर्ज हो, कार्रवाई हो और न्याय हो - वरना कांग्रेस पार्टी न्याय हासिल करना अच्छे से जानती है।
👉 छुआछूत एक अपराध है।
👉 उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण करना 'छुआछूत' है।
👉 हम न्याय की मांग करते हैं। राज्य और केंद्र सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खड़गे जी को न्याय मिले।
: नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली
बदायूं की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। पुलिस कस्टडी में राजेश की मौत ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह पहली घटना नहीं है, उत्तर प्रदेश में ऐसी अनेकों घटनाएं देखने को मिली हैं जहाँ लॉकअप के अंदर ले जाकर बुरी तरह पीटा जाता है और मौत हो जाती है। क्या उत्तर प्रदेश में कानून का शासन है या नहीं?
विशेष रूप से दलित समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच किसी सिटिंग जज से कराई जाए, दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए।
प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग, AICC श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी
ये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का मुद्दा नहीं है, बल्कि ये हिंदुस्तान के हर दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है।
अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम, बिना झिझक के ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो सोचिए... स्कूल में बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा?
ये हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है।
हमारी लड़ाई BJP-RSS की विचारधारा के खिलाफ है, जो भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली
नवाचार, उद्यमिता और भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लघु उद्यमियों एवं श्रमशील उद्यमी साथियों को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!🌺🙏
#NationalSmallIndustriesDay
शुद्धिकरण SC/ST act के तहत अपराध है, लेकिन 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हमारी मांग है- जिन लोगों ने उत्तराखंड में शुद्धिकरण किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो।
नरेंद्र मोदी कहते हैं- वो हर जाति के हैं लेकिन उत्तराखंड में BJP का चीफ कह रहा है कि शुद्धिकरण ठीक हुआ।
हम चाहते हैं-
प्रधानमंत्री मोदी आदेश दें कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट में कार्रवाई की जाए।
आज लड़ाई संविधान और BJP-RSS की विचारधारा के बीच है और शुद्धिकरण की घटना इनकी मानसिकता को दिखाती है।
BJP-RSS के लोग नहीं चाहते कि देश के दलित प्रगति करें, सफल हों और सम्मान के साथ जिएं। यानी, इनकी कथनी-करनी में फर्क साफ है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली
रक्षाबंधन के पावनतम अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी ने लखनऊ स्थित 'पाल मर्सी होम' पहुंचकर मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं अनाथ बच्चों के बीच समय बिताया।
हृदय को छू लेने वाले इस भावुक वातावरण में प्रदेश अध्यक्ष जी ने इन मासूम बच्चों से रक्षासूत्र बंधवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें हर परिस्थिति में पूर्ण संबल, सुरक्षा और अपार स्नेह देने का वचन दिया। यह पहल यह संदेश देती है कि त्यौहारों की वास्तविक सार्थकता समाज के वंचित, असहाय और ज़रूरतमंद वर्ग के चेहरों पर सच्ची मुस्कान लाने में ही निहित है।
इस गरिमामय आयोजन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनामिका यादव (@AnamikaYadavINC) जी, विचार विभाग के उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र यादव जी सहित पार्टी के तमाम सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार जन-सेवा, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समरसता के अपने नैतिक संकल्प के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
खोखले दावे, झूठा प्रचार... रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला सिर्फ धोखा!
योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर 'फ्री बस यात्रा' का ढिंढोरा पीटने और विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है।
हाल यह है कि:
-न बसें मिल रही हैं, न बस अड्डे पर बसें रुक रही हैं!
-बहनें घंटों से धूप-गर्मी में लाइनों में खड़ी हैं, लेकिन बसें नदारद हैं!
फ्री बस की घोषणा करके क्या सिर्फ जनता की आँखों में धूल झोंकना ही इस सरकार का काम रह गया है? विज्ञापनों में करोड़ों लुटाने के बजाय अगर उन पैसों से सच में बसें चलाई जातीं, तो आज बहनों को इस तरह परेशान न होना पड़ता।
सिर्फ कागजी और चुनावी वादे, बाकी जनता पिस रही है!
शौर्य, पराक्रम और शक्ति के प्रतीक, कृषि संस्कृति के संरक्षक, श्रम एवं सामर्थ्य के प्रतीक व भगवान श्रीकृष्ण जी के ज्येष्ठ भ्राता हलधर भगवान श्री बलराम जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🌺🙏
#BalramJayanti
बड़े-बड़े विज्ञापनों में 'नारी सम्मान', राजकीय मेडिकल कॉलेज में शौचालय के नाम पर अपमान!
राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई की यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के उन बड़े-बड़े दावों की पोल खोलने के लिए काफी है, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को लेकर ढिंढोरा पीटते नहीं थकती!
अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर जहाँ इलाज और राहत की उम्मीद लेकर बेटियां और माताएं पहुंचती हैं, वहाँ बुनियादी सुविधाओं के नाम पर केवल बदहाली और उपेक्षा का साम्राज्य है। क्या महिलाओं के लिए एक साफ, सुरक्षित और सुलभ शौचालय उपलब्ध कराना कोई बहुत बड़ी विलासिता है या यह हर नागरिक का मौलिक अधिकार है?
"आधी आबादी" के सशक्तिकरण और सम्मान के झूठे विज्ञापनों पर करोड़ों पानी की तरह बहाने वाली यह सरकार क्या यह जवाब देगी कि जिला अस्पताल या राजकीय मेडिकल कॉलेज जैसी जगहों पर महिलाओं की गरिमा के साथ यह खिलवाड़ कब तक जारी रहेगा? जनता सब देख रही है और इस प्रशासनिक व राजनीतिक असंवेदनशीलता का हिसाब आने वाले वक्त में पूरी ताकत से लिया जाएगा!
आप सभी को देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!🌺🌺
देववाणी संस्कृत के अध्ययन, अध्यापन और दैनिक जीवन में प्रयोग को प्रोत्साहित करते हुए ‘संस्कृतं सर्वत्र’ के भाव को साकार करें।🙏🙏