राजस्थान प्रदेश के सौभाग्य और हम सभी के स्वाभिमान माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा का जन्मदिन शुभ और मंगलमय हो
बाबा गोवर्धन धारी की कृपा से आप चहुंमुखी विकास के साथ प्रदेश की जनता के लिए कार्य करते हुए अपने कार्यकाल को एतिहासिक बनाए @BhajanlalBjp@RajCMO
इस विकट मुसीबत के समय में ग्रामीण/ शहरवासियों के घर- घर जाकर दु:ख- दर्द में उनका सहभागीदार बनकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास कर रहा हूँ। 2/2
आज हिण्डौन में अतिवृष्टि के कारण जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर, जलमग्न इलाकों में हुई जनहानि और जनता के हुए भारी नुकसान की जानकारी प्राप्त कर प्रशासन से त्वरित राहत के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 1/2
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में #भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में CAA पर कानून लाने का वादा किया था, आज इसे लागू कर यह संकल्प पूरा किया जिससे पड़ोसी देशों से आने वाले हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन, ईसाई शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलना होगा आसान। 1/2
"मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम एवं जनसुनवाई कार्यक्रम”
#सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के खिरनी गाँव में जिले के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई कर विभिन्न प्रकरणों और समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण करवाया।
"मंत्री आपके द्वार एवं जनसुवाई कार्यक्रम"
#सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के मलारना-डूँगर में जिले के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई कर विभिन्न प्रकरणों और समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण करवाया।
आम जनता को प्रशासन सहज उपलब्ध होगा और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा।
"वीर बाल दिवस"
मातृभूमि की रक्षा हेतु गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने बाल्यावस्था में क्षत्रुओं से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर बलिदान की पराकाष्ठा स्थापित की।
अजर...अमर...अटल!
आदर्श,नीति और व्यवहार के शिखर पर रहते हुए वैश्विक पटल पर माँ भारती का मस्तक गर्व से ऊंचा करने वाले देश के पूर्व व अभूतपूर्व प्रधानमंत्री हम सब के पथ प्रदर्शक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
माँ भारती की निरंतर सेवा हेतु समर्पित उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनकी जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाते हुए हमारी डबल इंजन की सरकार वीर भूमि राजस्थान के जन-जन के उत्थान व कल्याण हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
मूल्यों, सिद्धांतों, कर्तव्यों और जनसेवा के प्रति उनकी निःस्वार्थ निष्ठा सदैव हमारा पथ प्रदर्श��त करती रहेगी।
#सवाईमाधोपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता जनार्दन एवं पूरी लगन व निष्ठापूर्वक भाजपा की विजय के लिए कार्यरत रहे कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन से राजस्थान में सु��ाज का कमल खिला है।
लोकतंत्र के महायज्ञ में आहूति प्रदान करने वाले होतृ-स्वरूपी मतदाताओं के प्रति कार्तज्ञ्य आवहित करता हूं। सैंकड़ों सालों की पराधीनता के बाद हमारे पूर्वजों के प्रयास से मिले लोकतंत्र की अभिवृद्धि में जिन्होंने योगदान दिया, वे सभी मतदाता मेरे प्रणम्य हैं।
सर्वेभ्यो धन्यवाद: 🙏
लालसोट में 7 साल की दलित बच्ची के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। मासूम को न्याय दिलाने के लिए मौके पर पहुंच गया हूं। अशोक गहलोत सरकार के नाकाराप�� से निरंकुश हुई पुलिस चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर भी ज्यादती करने से बाज नहीं आ रही।
#सवाईमाधोपुर में जन संपर्क के दौरान प्रसन्नता हुई, जब आनंदपुर गांव में एक व्यक्ति ने कहा कि मेरी बेटी रेणु गुर्जर की दुर्घटना में गई आंखों की रोशनी का बाबा ने इलाज कराया और आज मेरी बेटी देख सकती है। प्यारी बिटिया रेण�� की आंखों की रोशनी वापस आने से बड़ी कोई खुशी मेरे लिए नहीं है।