परिसीमन बिल के कारणों में से एक प्रमुख कारण यह भी है कि राजनेताओं के परिवारों के ज्यादा से ज्यादा सदस्य लाभान्वित हो और पारिवारिक झगड़ा कम हो। सबकी राजनीतिक महत्वकांक्षायें की पूर्ति हो ।
राजनीति में सेवा और शुचिता के प्रतीक, प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को 100वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
।
सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
को�� आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है।
प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो।
जय जय सियाराम।
राजनाथ सिंह जब गृह मंत्री थे तब उनके समय भी रोहित बेमुला, JNU आंदोलन हुआ था��लेकिन उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी कराई थी,मामले को अच्छे से हैंडल किया था। लेकिन जानबूझकर पार्टी के अंदर से ही उनकी छवि केवल #निंदा करने वाले कि बनाई गई।
अबके गृह मंत्री तो परचम लहरा रहे है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने एक 9 पन्नों की चिट्ठी जारी कर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पर निर्माण कार्यों और फैसलों में मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंदिर निर्माण से जुड़े लगभग सभी अहम फैसले नृपेंद्र मिश्र द्वारा ही लिए गए और मंदिर निर्माण के लिए लार्सन एंड टुब्रो और नोएडा की ���र्म 'डिजाइन
एसोसिएट्स' का चयन नृपेंद्र मिश्र ने अपनी पसंद से किया था।
चंपत राय ने आरोप लगाया है कि नृपेंद्र मिश्र ने अपनी सहूलियत के लिए समिति में अपने करीबी लोगों को शामिल किया जिसमें से कुछ सदस्य पिछले 6 वर्षों में मुश्किल से एक या दो बार ही अयोध्या आए।
यह सामान्य नहीं है।चंपत राय की चिट्ठी बता रही है कि राम मंदिर के कर्ताधर्ताओं ने किस तरह राम मंदिर को अपनी निजी जागीर समझ लिया था,षडयंत्र रचे जा रहे थे,परिवारवाद फलफूल रहा था और भ्रष्टाचार चरम पर था।राम मंदिर में कई गिरोह थे,जिनके सरगना प्रभावशाली लोग थे।इन सरगनाओं ने प्रभु राम को बंधक बना लिया था।इन प्रभावशाली लोगों के सामने अयोध्या के राम असहाय थे।
नृपेंद्र मिश्र और चंपत राय के लिए अपना अहंकार राम मंदिर से बढ़कर था,धर्म से बढ़कर था।रावण में भी इतना अहंकार नहीं रहा होगा,जितना राम के इन फर्जी भक्तों में था।
राम नाम पर लूट थी,जिसके जितना ���स में था,उतना लूटा। राम के सच्चे भक्त अपने को लुटा महसूस कर रहे हैं।
राम मंदिर में वर्चस्व की लड़ाई में कोई नहीं जीता,बस राम के भक्त हारे हैं।नृपेंद्र मिश्र और चंपत राय की एक दूसरे पर तनी अदृश्य तलवारों से हिंदू समाज घायल होता रहा।मंदिर परिसर शर्मसार होता रहा।
राम मंदिर को कलंकित करने वाले राम मंदिर में बने हुए हैं।जलवा बरकरार है।रोज साजिशे रची जा रही है।अपनी अपनी गोटियाँ फिट की जा रही हैं।बलि के बकरे ढूँढे जा रहे हैं।शह और मात के सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
किसी की ताक़त नहीं कि ऐसे सरगनाओं को अयोध्या छोड़ने के लिए कह सके।भले राम अयोध्या से फिर वनवास पर चले जाए, लेकिन अयोध्या में इनका राज चलना चाहिए।
लंका को रावण से मुक्त कराने वाले प्रभु श्रीराम आज अपनी ही अयोध्या में रावण के बंधक है।राम मंदिर परिसर में अभी भी कई रावण विराजमान है।
आप एक बार सत्यवादी हरिश्चन्द्र की सत्यवादिता पर शक कर सकते हैं।
आप एक बार को पन्ना धाय की स्वामिभक्ति पर शक कर सकते हैं।
आप एक बार मेजर शैतान सिंह की देशभक्ति पर शक कर सकते हैं।
आप एक बार गोस्वामी तुलसीदास जी की रामभक्ति पर शक कर सकते हैं।
पर आप को आदरणीय चंपत राय बंसल की रामभक्ति, देशभक्ति, स्वामिभक्ति और सत्यवादिता पर शक करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
पूज्य आदरणीय प्रातः वंदनीय श्री चम्��त राय बंसल जी बेदाग हैं।
उनका चरित्र सफ़ेद आकाशीय बिजली से ज़्यादा सफेद और गर्मी की दोपहर के सूर्य से ज्यादा चमकदार है।
जब याहू चैट, यूट्यूब, ऑरकुट, फेसबुक, ट्विटर,इंस्टा, टिकटॉक वगैरह शुरू हुए तो किसी को यकीन नहीं रहा होगा कि एक दिन ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इतने बड़े हो जायेंगे कि बड़े बड़े देशों की सरकार इनसे पार नहीं पा पाएंगी।
पिछले पंद्रह सत्रह सालों से मैं भारत सरकार को भी इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आगे विवश देख रहा हूँ।
भारत के विरुद्ध हेट कैंपेन फैलाना, भ्रामक नकारात्मक सूचनाएं फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध ��ी भारत सरकार हैंडल बैन के अलावा कोई कार्यवाही नहीं कर पाती।
यहाँ किस हैंडल के पीछे कौन है,देशी या विदेशी, ये सरकारी एजेंसियों तक को तब तक क्लियर नहीं होता जब तक गहन जांच न करें।
किसी गलत खबर पर कोई सजा भी न होती।
मुझे एनडीटीवी का एक दिन का बैन याद है जिसे लगाने की हिम्मत भी मोदी सरकार न कर पाई थी।
2016 या 17 की बात है।
भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की पोस्ट्स को भी मेटा जैसी कम्पनियां डिली�� कर देतीं, जैसे उनकी बॉस हो और मेटा के अफसर बंद कमरे में मौखिक या लिखित माफी मांग के निकल लेते और लोग इसी में गदगद हो जाते।
नेपाल जैसे राष्ट्र में अमेरिकी सोशल मीडिया बैन करने पर दंगे भड़क उठे, सरकार बदल गई।
अब तो ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म खुले पैसे भी बांट रहे और पारदर्शिता तो भारत सरकार को हो पता होग�� इनके एल्गोरिदम की।
नरेंद्र मोदी जैसे पिछले 40 साल के सबसे शक्तिशाली भारतीय नेता को भी आधी रात इंस्टा पर आकर रील बनानी ही पड़ती कि जनाक्रोश न भड़का दें ये लोग
वास्तविकता ये है कि अब सोशल मीडिया कम्पनियां वो दर्जा पा चुकी हैं जो भारत की सार्वभौमिक सत्ता से ऊपर है।
और एक आम भारतीय नागरिक होने के नाते मुझे ये खराब लगता है।
बस इतना ही
While in Lucknow, it was a pleasure to meet the Hon’ble Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri @myogiadityanath ji. Had a very pleasant and warm conversation with him.
राजनीति में कहा जाता हैं कि अच्छा समय ज्यादा दिन नहीं टिकता और बुरा समय लंबे समय डेरा डालकर रहता हैं,यह तब होता है,जब नेता अच्छे समय में बुरे फैसले कर अपने लिए बुरे समय को आमंत्रित करता हैं।
किसी समझदार ने यह भी कहा है कि अच्छे समय का अहंकार बुरे समय को आमंत्रित करता हैं,इ��सलिए अच्छे समय में फैसले अहंकार से नहीं,आम सहमति से लेना चाहिए।
भाजपा बांकीपुर और दतिया में आम सहमति बनाने से चूक गई।बांकीपुर में केंद्रीय नेतृत्व को बिहार के स्थानीय नेताओं ने निपटाया और दतिया में केन्द्रीय नेतृत्व को स्थानीय नेता ने निपटा दिया।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा लगाने वाली और बूथ प्रभारी से बढ़कर पन्ना प्रभारी तक कदम बढ़ाने वाली बीजेपी के तमाम दिग्गज अपने ही बूथ पर बीजेपी को जीता नहीं सके।दतिया में नरोत्तम के बूथ पर बीजेपी हारी तो बांकीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बूथ पर भी हारी।सांसद रविशंकर प्रसाद के बूथ पर बीजेपी हारी,मंत्री रामकृपाल यादव के बूथ पर हारी।बांकीपुर में बूथ प्रभारी रहा बीजेपी प्रत्याशी अपने ही बूथ पर अपनी इज्जत गंवा बैठा।
संघ,संगठन और सरकार मिलकर भी अपने मतदाताओं को घर से निकाल नहीं सके।बांकीपुर में सिर्फ 34.30 फीसद मतदान हुआ।
जातिगत समीकर��,संघ,संगठन और डबल इंजन की सरकार को अकेले प्रशांत किशोर ने लपेटकर रख दिया। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक अकेले बांके बिहारी के सामने असहाय नजर आई।बांकीपुर के बांके बिहारी प्रशांत किशोर बन गए।
बांकीपुर और दतिया का घाव लंबे समय तक हरा रहने वाला हैं।एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का खेल शुरू होगा।सरकार संगठन पर ठीकरा फोड़ेगा।संगठन सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगा।संघ अपनी रिपार्ट में सरकार और संगठन दोनों को दोष देगा।छ���टे नेताओं के इस्तीफें होगे और बड़े नेता राहत पाएंगे।
समय सुधरने का हैं।सुधरेंगे तो बने रहेंगे,नहीं तो भविष्य में बांकीपुर और दतिया के परिणामों देखने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तैयार रहें।
जब सभी निर्णय दिल्ली से थोपे जाएँ, स्थानीय नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो, तो संगठन कमजोर होता है। जीत का श्रेय ऊपर और हार ���ा ठीकरा नीचे फोड़ने की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती।
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव के नतीजे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के लिए स्पष्ट संदेश है। सत्ता का अहंकार, कार्यकर्ताओं की अनदेखी, स्थानीय नेतृत्व की उपेक्षा और जनता की आवाज़ को नज़रअंदाज़ करने की राजनीति का जवाब, मतदाताओ ने लोकतांत्रिक तरीके से दिया है।
#datiya#bankipur
संसद में असंसदीय शब्द या अभद्र भाषा का ��्रयोग इसलिए हो रहा है, कि तथ्यों/विषयों पर बोलने के लिए पढ़ना पड़ेगा,अध्ययन करना पड़ेगा। पढ़ना कोई चाहता नही है।
सबसे आसान तरीका है अभ्रद,असंसदीय भाषा का प्रयोग करके न्यूज़ और सोशल मीडिया में वायरल हो जाना वही हो रहा है।