राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जनप्रिय नेता एवं सादगी की मिसाल जनाब बरकतुल्लाह ख़ाँ साहब की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।
राजस्थान के विकास और जनसेवा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी पुण्य स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।
गतदिवस रावत का गांव में श्री ख़ीमदान जी की माताजी के स्वर्गवास होने पर उनके निवास स्थान पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता जनाब अहमद पटेल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि।
सादगी, शालीनता और पार्टी के प्रति उनकी वफ़ादारी हमेशा याद रखी जाएगी।
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद एवं बायतु के पूर्व विधायक स्वर्गीय कर्नल सोनाराम चौधरी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बाड़मेर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान और युवा शक्ति के प्रति उनका विश्वास सदैव प्रेरणादायी रहेगा। 🙏
संविधान सद्भावना पदयात्रा का कल, 18 अगस्त 2026 को गागरिया में आगमन होगा। इस अवसर पर गागरिया में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
📅 दिनांक: 18 अगस्त 2026
⏰ समय: दोपहर 2:00 से 4:00 बजे के बीच
📍 स्थान: गागरिया
आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं साथियों से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जनसभा को सफल बनाएं।
#संविधान_सद्भावना_पदयात्रा | बिजराड़
आज बिजराड़ में संविधान सद्भावना पदयात्रा के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जनाब शाले मोहम्मद जी भी पदयात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर संविधान, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।