साथियो,
हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पे टीम शेरियत एक बहुत ही ख़ूबसूरत कार्यक्रम लेकर आ रही है। शायरों की दुनिया में जिसे नशिस्त कहा जाता है, कवियों के सुंदर लोक में इसी महफ़िल को गोष्ठी के नाम से प्रसिद्धि मिली।
जल्द ही हम इस कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। साथ बने रहिएग���
कुछ अश'आर :
दिल ही के वास्ते तो हैं ये ताम-झाम सब
हिज्रो-विसाल सब ये तेरे सु��ह-शाम सब
ऐ दिल तु इस बहार में तन्हा खड़ा है क्यों
आख़िर कहाँ गए वो तेरे हम-कलाम सब
फिर भी शराब-ख़ाने में पीता हूँ मैं शराब
जबकि निगाहे-यार में हैं इंतिज़ाम सब
- करन सहर
#karansahar #rekhta #shayari
ग़ैरों को मैं अक़्सर अपना लगता हूँ
अपनों को क्यों ग़ैरों जैसा लगता हूँ
बाद में जान��� सब को क्या हो जाता है
कुछ दिन तो मैं सबको अच्छा लगता हूँ
जब भी मुझसे कोई मिलने आता है
तब मैं ख़ुद को और अकेला लगता हूँ
- करन सहर
#Shayari #Urdupoetry #poetrylovers #rekhta #LiteraturePosts
नई ग़ज़ल
दुनिया के मसअले हैं अलग और मेरे अलग
दोनों के ���सलिए भी रहे रास्ते अलग
वो इक अलग मिज़ाज का महबूब है करन
होंगे तमाम सिलसिले और तजरबे अलग
- करन सहर
ग़ज़ल
हमीं बुझ गए लौ जलाते-जलाते
क��ाँ तक दिये को हवा से बचाते
हमें यार इतनी भी फ़ुर्सत कहाँ थी
कि दिन भर तेरे दर पे गाते-बजाते
सफ़र उस नई राह पर खुल चुका है
जहाँ से मुसाफ़िर नहीं लौट पाते
'सहर' ये मुसीबत तुम्हारे सबब है
न तुम बात करते, न वो मुस्कुराते
Karan Sahar
#shayari