अपनी बात.
'अध्यात्म' की पहली सीढ़ी ही 'प्रश्न'.
प्रश्न का उत्तर 'अध्ययन'.
'अध्ययन' अर्थात ज्ञान-विज्ञान के सनातनी अथाह परम पवित्र ग्रंथों के साथ स्वयं का भी गहन पठन-पाठन, एक 'आत्म-अन्वेक्षण'
फिर धर्म की बात.
अध्यात्म और धर्म में अंतर.
'जिज्ञासा से अध्यात्म, #अध्यात्म से #धर्म'
यदि आप मध्य प्रदेश में हैं..या..दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से आए हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भोपाल में 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इंदौर और उज्जैन में स्वाइन फ्लू के कारण एक एक मरीज की मौत की सूचना है। राजधानी भोपाल में प्रतिदिन OPD का पंजीयन 10 हजार के पार हो गया हैं। इनमें 60% से अधिक मरीज सिर्फ सर्दी, खांसी, जुकाम के हैं। लेकिन सरकारी लापरवाही का आलम भी दिखाई दे रहा है। स्वाइन फ्लू संक्रमण की टेस्टिंग ही सरकारी अस्पतालो में ठप हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और बुखार, खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
#swineflu #swineflump #madhyapradesh #mpnews #bhopal #bhopalnews #indore #ujjain #healthnews #lalluramnews
@shikhil_beohar
महंगाई का महाझटका एमपी के यात्रियों को लगा हैं। मध्यप्रदेश में बस सफर 75% तक महंगा हो गया है। यदि आप बस यात्रा गई तो आज से जेब होगी ढीली होगी। मध्य प्रदेश के बस यात्रियों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। सरकार ने बस ओनर्स एसोसिएशन की मांग को मानते हुए यात्री बसों के किराए में 60 से 75 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के साथ हुई बैठक के बाद परिवहन विभाग ने इसका आधिकारिक राजपत्र जारी कर दिया है। जिससे नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब साधारण बसों का किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2 प्रति रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। भोपाल से इंदौर का साधारण बस किराया 250 रुपए से बढ़कर करीब 400 रुपए हो गया है। वहीं एसी बसों के लिए 600 रुपए और लग्जरी बसों के लिए यात्रियों को 800 रुपए तक चुकाने होंगे।
#MadhyaPradesh #BusFareHike #BusTravel #PublicTransport #Inflation
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने खंडवा की नई कृषि उपज मंडी में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर प्रदेश के अन्नदाताओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सशक्त किया।
@CMMadhyaPradesh
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर युवाओं (Gen Z) ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। युवाओं का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
#bhopal #madhyapradesh #neet #neetpaperleak #genz #studentprotest #dharmendrapradhan #education #lalluramnews
मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा को लेकर विवाद गरमा गया है। सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे नर्मदा पथगमन प्रोजेक्ट को पर्यावरणविदों ने नदी संरक्षण के विपरीत और बेहद घातक बताया है। सरकार नर्मदा परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग, घाट निर्माण और ठहराव व्यवस्था बनाने की तैयारी में है। लेकिन पर्यावरणविद राशिद नूर खान का आरोप है कि यह प्रोजेक्ट केंद्र के नियमों और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है। नर्मदा के दोनों किनारों पर 300 मीटर नो-कंस्ट्रक्शन जोन है, जिसे हाईकोर्ट ने भी प्रतिबंधित किया है। NGT ने फ्लडप्लेन को नो-डेवलपमेंट जोन घोषित किया है। राशिद ने कहा कि नर्मदा पहले ही सीवेज, औद्योगिक कचरे और अवैध रेत उत्खनन से जूझ रही है। पथगमन से पेड़ कटेंगे, आबादी बढ़ेगी और जैवविविधता को खतरा होगा। उन्होंने DPR सार्वजनिक कर जनता से दावे-आपत्ति मांगने और मामले को NGT ले जाने की बात कही। कुल 1312 किमी लंबी नर्मदा का 80% हिस्सा यानी 1077 किमी मध्यप्रदेश में है। 15 जिलों से बहने वाली इस नदी की परिक्रमा 2500 से 3650 किमी तक होती है।
#narmada #narmadapathgaman #madhyapradesh #narmadariver #environment #lalluramnews
राजधानी में हाल ही में बने नगर निगम के नए मुख्यालय की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई। 73 करोड रुपए की लागत से नए मुख्यालय अटल भवन का निर्माण किया गया.. बारिश के दौरान भवन में पानी प्रवेश कर गया, जिससे कार्यालय के भीतर जलभराव की स्थिति बन गई। इस घटना ने करोड़ों रुपये की लागत से बने नए भवन की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
जिस भवन को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के उद्देश्य से तैयार किया गया था, वह पहली ही बारिश की परीक्षा में खरा नहीं उतर सका। भवन के अंदर पानी भरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#bhopal #nagarnigam #rain #madhyapradesh
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। हैदराबाद कोर्ट के दस्तावेज आखिर भाजपा तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बयानों ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति की ओर इशारा किया है
#madhyapradesh #rajyasabhaelection #meenakshinatarajan #congress #bjp #mohanyadav #kailashvijayvargiya #hemantkhandelwal #digvijaysingh #politics #lalluramnews
@shikhil_beohar
राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास को आसाराम चौराहा से रत्नागिरि तिराहे तक 836.91 करोड़ रुपए से 10 लेन में बदल रहा है। यह 16 किलोमीटर लंबा है। इस प्रोजेक्ट में कुल 7871 पेड़ काटे जाने हैं। जो 40 से 80 साल तक के हैं। इस का विरोध भी शुरू हो गया है। लोगों को कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक के इस दौर में कई विकल्प मौजूद है फिर भी निर्माण एजेंसियां मनमानी कर रही है। पेड़ों को ट्रांसप्लांट भी किया जा सकता था, लेकिन यह भी नहीं किया जा रहा है। रोजाना सैकड़ो पेड़ों की कटाई जारी है। इसका विरोध भी शुरू हो गया है। वनस्पति विज्ञान के तथ्य बताते हैं कि 7000 पेड़ 1 साल में 700 तन शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं जो की 28000 स्वस्थ लोगों के लिए पर्याप्त होती है। लेकिन, अक्सर पेड़ कटाई के नाम पर धांधली करने वाली सरकारी निर्माण एजेंसी अत्याधुनिक तकनीक से पल्ला झाड़ मनमानी करती है। इसका एक और उदाहरण राजधानी भोपाल में दिखाई दे रहा है। बता दे कि बीते 15 सालों में भोपाल से 42% से ज्यादा हरियाली को विकास के नाम पर तय की गई शर्तों के उल्लंघन के साथ खत्म किया गया।
#bhopalnews #treecutting #saveenvironment #saveTrees #environment #greenbhopal #climatechange #hindinews #lalluramnews
@shikhil_beohar
मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा, पास पर प्रमोशन फेल पर बाहर, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की अब होगी “परफॉर्मेंस टेस्ट” 121 होगी चर्चा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कल से बीजेपी संगठन में मंत्रियों की दो दिवसीय क्लास शुरू करीब ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मंत्री पहली बार बीजेपी संगठन स्तर पर मंत्रियों की इस तरह होगी समीक्षा संघ, संगठन और सरकार के शीर्ष नेता लेंगे मंत्रियों की क्लास राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा, हर मंत्री को 15 मिनट का समय दिया गया मंत्रियों से योजनाओं, घोषणाओं और संगठनात्मक समन्वय पर होगी चर्चा दो दिन तक चलेगा मंत्रियों का मूल्यांकन सत्र....
#MadhyaPradesh #MohanYadav #MPCabinet #BJP #PerformanceReview #ShivPrakash #MPPolitics #CabinetExpansion #video
अक्सर हम कसरत करते हैं, लेकिन शायद ही ऐसा कोई होगा जो मस्तिष्क व्यापम की जानकारी हो। दरअसल, भोपाल स्थित शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ आयुष दुबे ने एक शोध में चौंकाने वाले तथ्यों को उजागर किया है। शोध में बताया गया है कि जितना जरूरी शारीरिक व्यायाम है, उतना ही जरूरी मानसिक व्यायाम भी हैं। यदि मस्तिष्क को तेज करने के साथ चुस्त-दुरुस्त रखना चाहते हैं तो नई-नई भाषाओं को सीखें। जितनी ज्यादा भाषाएं या बोली सीखी जाएंगी, दिमाग उतना ही तेज होगा। इन नई भाषाओं या बोलियों के दैनिक प्रयोग से भी दिमाग की धार कई सौ गुना तक बढ़ाई जा सकती है। इसे तंत्रिका तंत्र विज्ञान में न्यूरोप्लास्टिसिटी कहा जाता है।आप भी नई भाषाओं को सीख अपनाएं और दिमाग को तेज बनाए।
#BrainHealth #Neuroplasticity #MentalExercise #BrainPower #GMCBhopal #Neurology #HealthyMind #lalluramnews
भोपाल-इंदौर मेट्रो अब सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि सेलिब्रेशन का नया स्पॉट बनने जा रही है, जहां प्री-वेडिंग शूट, बर्थडे पार्टी जैसे इवेंट्स भी आयोजित किए जा सकेंगे, इसके लिए 5 से 7 हजार रुपये प्रति घंटा खर्च करना होगा और कम से कम 15 दिन पहले बुकिंग करानी होगी.
मेट्रो प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब, बीड़ी-सिगरेट और पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है, साथ ही एंट्री से पहले जांच भी अनिवार्य होगी, यात्रियों की कम संख्या के चलते अब मेट्रो ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ के जरिए आय बढ़ाने की तैयारी में है, जहां रोजाना करीब 8 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
👉 आप इस फैसले को कैसे देखते हैं? कमेंट करके जरूर बताएं।
#Bhopal #madhyapradesh #mpnews #Indore #CelebrationOnWheels #viralvideo #birthdaycelebration #hindinews #lalluramnews
मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक सुख-दुःख में पत्रकारों के साथ खड़ी है। हमने निर्णय लिया है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में इस वर्ष भी वही प्रीमियम लिया जाएगा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में लिया गया था। पिछले वर्ष से बढ़ी हुई प्रीमियम की शेष राशि सरकार द्वारा वहन की जायेगी।
News24, भोपाल के जनर्लिस्ट श्री शिखिल ब्यौहार को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं भोजेश्वर महादेव से आपके सफल, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह को शाम के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।
#manmohansingh #delhiaiims #aiims #breakingnews #latestnews #hindinews #lalluramnews
‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ दिखे राहुल गांधी, USA में एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए दोनों, फोटो वायरल होते ही भारत तक मचा बवाल!- Rahul Gandhi Seen with Mystery Girl
#rahulgandhi#USA#MysteryGirl@RahulGandhi
https://t.co/nLuEylvE0W