जब जेब खाली हो तो त्यौहार कितना फीका और नीरस होता है इस पीड़ा को मैं भोगा हूँ।
रेलमंत्री रहते हुए मैंने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रेलवे में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को पहली बार दशहरा, ईद, होली, दीपावली, छठ इत्यादि प्रमुख त्योहारों पर 70 दिन का बोनस दिया। हमने साफ साफ यह कहा कि "कमाओ, जनता की सेवा करो, रेलवे को फायदा पहुंचाओ। कमाई हम तुमलोगों में ही बांटेंगे"
आज बहुत पीड़ा होती है जब देखता हूं कि सत्ता पर काबिज पूंजीवादी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बस अपनी कमाई का साधन और अपने निजी प्रचार प्रसार का जरिया समझ लिया है। इन भाजपाई लोगों ने सरकारी कर्मचारियों का पेंशन छीन लिया। बोनस तो दूर की बात है, समय पर वेतन भी नहीं मिलता। ऊपर से छाती पर लात धर, आए दिन नया टैक्स और कमरतोड़ महंगाई।
सरकार का काम सिर्फ जनता का खून चूसकर टैक्स वसूलना और गरीबों के मुँह से निवाला छीनकर धन्नासेठों का करोड़ों अरबों का कर्ज माफ करना नहीं होता है। एक सरकारी कर्मचारी जो अपनी जान झोंककर अपनी क्षमता अनुसार देश की सेवा में अपना योगदान देता है, कमाकर सरकार की तिजोरी भरता है, उसकी आर्थिक सहायता हर सरकार का कर्तव्य है, दायित्व है।
विजयदशमी और दशहरा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम महंगाई रूपी रावण का भी संहार करें। जनता के जेब की लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए।
#LaluYadav #RJD #railway #india #Bihar
वे कहते हैं—अब कहाँ है जातिवाद?
मैं कहता हूँ—आप इसके शिकार नहीं होते, इसलिए आपको दिखता नहीं।
जो जाहिल जातिवादी होते हैं, उनका जातिवाद नंगा होता है—वह गाली देता है, मारता है, खुलेआम अपमान करता है। मगर जो महीन, पढ़ा-लिखा, चालाक जातिवादी होता है—उसका जातिवाद आपको दिखेगा नहीं। वह मुस्कुराता है, आपसे छूआछूत नहीं करता, साथ उठता बैठता है, नियमों की भाषा बोलता है, मेरिट का प्रवचन देता है।
आज के द्रोणाचारी एकलव्यों का अंगूठा नहीं काटते—
वे वाइवा में नंबर काटते हैं,
फाइलों में NFS लिख देते हैं,
और कहते हैं—आप पर्याप्त नहीं थे।
जातिवाद अब तलवार से नहीं,
सिलेबस से, इंटरव्यू पैनल से,
और “निष्पक्ष प्रक्रिया” के नाम पर मारा जाता है।
पिछले दिनों #UGCRegulations के मुद्दे पर जेएनयू में मैंने यही बात कही।
एक छोटी-सी क्लिप लोगों को पसंद आई—और अब वह वायरल है।
आप भी देखिएगा।
और सिर्फ देखिएगा नहीं—सोचिएगा कि
जातिवाद खत्म नहीं हुआ है,
वह बस और ज्यादा सभ्य,
और ज्यादा खतरनाक हो गया है।
"हम पर भरोसा जताने के लिए लालूजी का धन्यवाद!"
भाजपा की विभाजनकारी और देश विरोधी राजनीति से आदरणीय @laluprasadrjd जी ने बार बार देशवासियों को चेताया था लेकिन सत्तालोभ में अपने आप को सेक्युलर बताने वाली पार्टियाँ जाकर भाजपा की गोद में बैठ गईं!
लेकिन राजद ना भाजपा के सामने कभी झुकेगी, ना भाजपा की एजेंसियों से कभी डरेगी और ना ही कभी बीजेपी के साथ समझौता करेगी!
@yadavtejashwi
#RJD #TejashwiYadav
रील मंत्री जी,
12 हजार स्पेशल ट्रेन धरती के किस कोने में चलवा रहे हैं? जनता परेशान है और आप अपनी दुनिया में मस्त.
पता था कि दिवाली और छठ में लोग घर जाएंगे, इसके बाद भी व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
अब जनता समस्या बता रही है तो आप FIR करने की धमकी दे रहे हैं.
शर्म आनी चाहिए.
मैं इस दीपावली प्रण लेता हूँ कि हर बिहारी के साथ मिलकर 𝟐𝟎 बरसों के अंधकार, बेरोजगारी, गरीबी, पिछड़ेपन, पलायन, घूसखोरी और अफसरशाही के अंधकार को मिटाने के लिए एक दीप जलाऊँगा, दीप मतलब
𝐃 - 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭 यानि विकास
𝐄 - 𝐄𝐪𝐮𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲 यानि बराबरी
𝐄 - 𝐄𝐦𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐦𝐞𝐧𝐭 यानि सशक्तिकरण
𝐏 - 𝐏𝐫𝐨𝐬𝐩𝐞𝐫𝐢𝐭𝐲 यानि समृद्धि
और 𝟐𝟎 वर्षों से ग़रीबी से लड़ रहे बिहारवासियों को उनका हक दिलवाऊँगा।
मैं बिहार की जनता को बस इतना कहना चाहता हूँ कि आइए बस एक बार हम सब मिलकर अपने घर के साथ साथ सम्पूर्ण बिहार को रोशन करते हैं। बिहार के लिए ये आपका तेजस्वी “दीया और बाती” बनकर दिन रात जलने को तैयार है।
मेरा बस एक सपना है कि आपको अच्छी शिक्षा और चिकित्सा मिले। मेरी माताएं-बहनें खुश और सुखी रहे।
जैसे पूरे धरती को एक अकेला सूरज जगमग रोशन कर देता है
उसी प्रकार हमारा बिहार प्रगति, तरक्की और विकास का ऐसा महासूरज बने जिससे पूरा देश रोशन हो।
𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐚𝐰𝐚𝐥𝐢! जय हिंद, जय बिहार!
#Diwali #TejashwiYadav #Bihar #RJD
देश के सबसे लोकप्रिय युवा नेता श्री तेजस्वी यादव जी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से नामांकन के लिए हाजीपुर पहुंच रहे है। रास्ते में उमड़े अप्रत्याशित जनसैलाब ने बिहार में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है। बिहार में बदलाव का नारा आसमान में गूंज रहा है।
#TejashwiYadav#RJD#Raghopur
नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने कहा:“राघोपुर की जनता मालिक है, एक बार फिर मुझे यहां से जिताएगी। मेरा एक ही संकल्प है-बिहार से बेरोजगारी को जड़ से मिटाना। जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं है, RJD की सरकार बनने पर उस घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दूंगा।”
#TejashwiYadav#RJD#Raghopur #BiharElections2025
तेजस्वी यादव के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि बिहार बदलाव चाहता है। दलित, पिछड़ा, आदिवासी, युवा, गरीब, किसान और मज़दूर - अपना हक़ और अधिकार चाहते हैं। भाजपा की साज़िश बिहार में हारेगी, महागठबंधन के साथ बिहार की जनता उसे हराएगी। यह उसका प्रतीकात्मक आग़ाज़ है।
@yadavtejashwi
प्रिय बिहारवासियों,
आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। रास्ते भर और नामांकन के दौरान आप सभी लोगों के प्यार, दुलार और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। ये नामांकन ऐतिहासिक है। राघोपुर और बिहार इस नामांकन के साथ विकास का एक नया अध्याय लिख चुका हैं। ये नामांकन खाली तेजस्वी का नहीं पूरे बिहार में बदलाव के लिए नामांकन है।
ये नामांकन है:-
हर परिवार में सरकारी नौकरी के लिए
बेरोजगारी खत्म करने के लिए
हर घर शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए
महंगाई घटाने और पाँच सौ रुपये में सिलेंडर के लिए
सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए
बिहार में उद्योग-धंधे लगाने के लिए
बिहार की हर महिला का 2500 रुपये महीना पाने के लिए
बिहार के हर घर का दो सौ यूनिट फ्री बिजली के लिए
अच्छे स्मार्ट स्कूलों में बिहार के बच्चों का नामांकन
अच्छे अस्पताल में हर मरीज का नामांकन
MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना में नामांकन
बिहार की हर बेटी का BETI योजना में नामांकन
बिहार में अपराध से मुक्ति, अन्याय से मुक्ति का नामांकन
बिहार में प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश बढ़ाने के लिए
तेजस्वी यादव के साथ-साथ आज बिहार के हर इंसान ने सीएम बनने के लिए नामांकन किया है, CM ऑफ़ बिहार यानी Change Maker of Bihar
अब बिहार को आगे ले जाने का सपना सच होने की दहलीज़ पर है, नामांकन हो चुका है बिहार की जनता बदलाव की मुहर 14 नवंबर को लगाने जा रही है। आज बिहार का हर वर्ग कह रहा है बिहार में नवक्रांति होने जा रही है।
मैं तेजस्वी यादव बिहार के जन-जन से ये अपील करता हूँ कि अपने बेटे, अपने भाई, अपने दोस्त तेजस्वी का हौसला ऐसे ही बढ़ाते रहें। कांटो और पथरीली राहों पर चलते हुए तरक़्क़ी के रास्ते बनाते रहे, एक महीना भी शेष नहीं रहा, मेरा वादा है आप सभी से आपके एक-एक पसीने की बूँद का मान रखूँगा। 20 बरसों से जो पीड़ा, दुख, अन्याय, अवरोध, असहायपन, असुविधा, अराजकता, तानाशाही आप झेलते आ रहे हैं वो सब शपथ ग्रहण के हस्ताक्षर के साथ ही समाप्त होगा।
परिवर्तन की गूँज है भारी
हक लेने आ रहें हैं बिहारी
जय हिन्द, जय बिहार, जय बिहारी!
जब सत्ता के संरक्षण में बैठे एनडीए नेताओं पर सौ-सौ करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे, तब न कोई जांच हुई, न कोई नोटिस जारी हुआ, न ही कोई कार्रवाई की गई। लेकिन विपक्ष के नेताओं को डराने, झुकाने और जेल में डालने की पूरी तैयारी है।
अब साफ़ नज़र आ रहा है कि बिहार में भाजपा साम, दाम, दंड, भेद - सब कुछ अपना रही है। लेकिन इस बार बिहार की जनता सजग है; इस बार जनता इन्हें मात देगी।
पत्रकार : चाचा किसकी सरकार बना रहे हो...?
चाचा : NDA कि,
पत्रकार : क्यों...?
चाचा : बहुत काम किया है,
⚡एक बच्चा आया और क्या बोला सुनिए…🤣
वीडियो रुकना नहीं चाहिए, RT ठोको 🔥
https://t.co/WyEd94NPUQ
रविशंकर प्रसाद द्वारा लालू जी के लिए "चारा खाना और अलकतरा पीना" जैसी शब्दावली का इस्तेमाल निहायत ही जातिवादी टिप्पणी है।
रविशंकर जी खुद बताना भूल गए कि वो क्या खाते है!
जुबान गंदी करोगे तो मिनट नहीं लगाऊंगी जगह दिखाने में, बाकी बिहारी अस्मिता का बदला चुनाव में 14 करोड़ बिहारी लेंगे।
आदरणीय @laluprasadrjd जी कभी भाजपाइयों के सामने नहीं झुके, तो उनके सुपुत्र, युवाओं की जान, बिहार की सेवा में सदैव तत्परता से समर्पित रहने वाले युवा आदर्श जनसेवक @yadavtejashwi जी कैसे झुक जाएंगे??
यह लड़ाई जारी रहेगी!!
#तेजस्वी_सरकार#RJD
जब तक दंगाई एवं संविधान विरोधी बीजेपी सत्ता में है और मेरी उम्र है बीजेपी से लड़ते रहेंगे। तूफ़ानों से लड़ने में मज़ा ही कुछ और है। हमने संघर्ष पथ चुना है। संघर्ष पथ पर चलते-चलते अच्छे मुसाफ़िर बन निश्चित ही मंजिल प्राप्त करेंगे।
एक महीना पहले बिहार आकर गृहमंत्री अमित शाह जी हमें धमकी दे रहे थे कि हमको चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम बिहारी है बिहारी, बाहरी से नहीं डरते।
जय बिहार, जय बिहारी!