@officialepfo आपकी वेबसाइट पर ऑनलाइन क्लेम करने की कोशिश करने पर “Service Coming Soon” दिख रहा है। UMANG ऐप से भी क्लेम नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से सदस्य परेशान हैं—कृपया बताएं कि क्लेम आखिर कैसे किया जाए? तकनीकी समस्या को जल्द ठीक किया जाए। @mygovindia
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में शुरू होने वाला मिलेट्स प्रोसेसिंग सेंटर प्रदेश के 22 जनपदों के किसानों को उपज की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बेहतर विपणन की सुविधा प्रदान करेगा।
इस पहल से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और मोटे अनाज आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह केंद्र 'श्री अन्न' को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
“ALIMCO के कार्यक्रम में IAS मोनिका रानी का प्रेरणादायक संबोधन। उनके विचार समावेशी विकास, जनसेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देते हैं। पूरा वीडियो देखें और अपने विचार साझा करें।”
#alimco@ALIMCOHQ
अब स्वच्छता की ओर बढ़ेगा चौबेपुर। सभी लोग सहयोग करें। सुनिए क्या कह रहे - जिलाधिकारी कानपुर नगर, जितेंद्र प्रताप सिंह जी। उनके साथ हैं, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर, अभिनव जैन। #chaubepur#kanpur#dmkanpurnagar#cdokanpur
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाएं नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बड़े स्तर पर रोजगार सृजन का माध्यम भी बन रही हैं।
इसी सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक मिसाल कानपुर की प्रभनूर हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से मिले प्रोत्साहन, अपनी मेहनत और रचनात्मकता के बल पर ‘केक कला’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।
25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे और शिखर पर धर्मध्वजा फहराएंगे। मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे. 24 और 25 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद हैं.
घरों पे नाम थे, नामों के साथ ओहदे थे
बहुत तलाश किया, कोई आदमी न मिला
दिल्ली के पॉश इलाक़ों से गुजरते हुए बशीर बद्र का ये शेर कई बार जहन में आ जाता था। लेकिन उस समय मैं गलत साबित हुआ, जब 5 कृष्ण मेनन मार्ग में भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ से मिला।
...लेकिन कांग्रेस कवर करने वाली मौसमी के सवाल पर ही वो अपनी सेट लाइन दोहरा देंगे ये सभी को समझ से परे लग रहा है... हालांकि मौसमी ने कोई रियायत नहीं बरती. सही जवाब दिया.
@mausamii2u#rahulgandhi
मौसमी सिंह के सवाल पर राहुल गाँधी का जवाब चर्चा का विषय बना हुआ है. मुझे लगता है कि राहुल गाँधी हर बार की तरह ये सोचकर आये थे कि "BJP ki Line" वाला जवाब देकर प्रतिद्वंदी पार्टी की तरफ झुके पत्रकारों को दबाव में लेंगे या यूं कहें कि हंसी उड़ाएंगे.
मायावती की बसपा का सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा...प्रदेश वही, पार्टी वही, मायावती वही... उनके वोटर्स की उन्हें ढूंढती नज़र भी वही... फिर आखिर ऐसी कौन सी बात है जो उन्हें कमज़ोर बना रही है...मायावती ने हाथी को तो मैदान में उतारा, पर साथ में खुद चलती नहीं दिखीं...
#mayawati#Result2024
निश्चित तौर पर ज़ोरशोर से ये मांग थी कि देश को एक मज़बूत विपक्ष चाहिए. कोई माने या ना माने पर ग्राउंड पर सच्चाई यही थी.
नई सरकार से ज़्यादा जनता को अब विपक्ष से उम्मीदें हैं...
@RahulGandhi@kharge@yadavakhilesh@MamataOfficial