“कई बार आप जानते हैं किसने आपके साथ जुल्म किया है. आप ये भी जानते हैं कि आप चाहें तो उसे बर्बाद कर सकते हैं, पर समझदारी इसमें है कि आप कुछ न करें. वक्त ऐसे लोगों को अपने आप सज़ा देगा.”
श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को एक राजनीतिक संत कहूं, जिसे पद-प्रतिष्ठा का मोह छू तक न गया हो अथवा दृढ़ संकल्प के प्रतिमूर्ति मानूं, जो लक्ष्य का संधान होने तक अर्जुन की भांति एकनिष्ठ भाव के साथ प्रयत्नशील रहे और अंततः सफलता ने उनका वरण किया....
दिवंगत पुण्यात्मा को मेरी शब्दांजलि...
आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ. भाई बहन के पवित्र रिश्ते का ये त्योहार याद दिलाता है कि हमारी संस्कृति हमें बहनों की रक्षा के बंधन में बांधती है. आज देश की बेटियों को ये विश्वास दिलाने की ज़रूरत है कि उनके भाई उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं और हमेशा रहेंगे.
स्वाधीनता दिवस के पचहत्तरवें वार्षिकोत्सव पर समस्त भारतवासियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की स्वाधीनता अमर हो और हर भारतवासी का ईमान देश पर हो यही कामना है💐🙏