*पुलिस एक्शन अपडेट*
30.12.2025
कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी।
उद्देश्य अपराधियों को भेजना #जेल और पब्लिक प्लेस को रखना सुरक्षित जिससे कि लोग रहें बेख़ौफ़, जन-जीवन हो अपराध-मुक्त।
30 दिसम्बर को कुल 320 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें 21 जघन्य तथा 9 भगोड़े तथा 1 ईनामी (5000/- Rewarded) अपराधी शामिल।
गैंग्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 18 अपराधियों की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई।
आर्म्स एक्ट के 2 मुकदमें में 2 गिरफ्तार। उनसे 3 कट्टा/पिस्तौल बरामद।
NDPS act के तहत 14 अभियोग दर्ज, 21 गिरफ्तार, 3 kg 788 gm गांजा, 1 kg 175 gm चरस, 3,900 नशे की गोलियां तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद।
डायल 112 से प्राप्त 3682 इवेंट में से 3309 का निपटारा किया गया।
30 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई
सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10,770 चालान किए गए।
86 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई।
साइबर, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा पर 75 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 5,457 लोगों ने भाग लिया।
नाईट पेट्रोलिंग पर 5,327 जवान एवं अधिकारी, 1607 पेट्रोलिंग वाहन तथा 385 नाके लगाए गए।
#पुलिस ने 593 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता।
आप भी ऐसा ही करो।
साइबर क्राइम: 30.12.2025
राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 318 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 227 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई।
साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 42 लाख 52 हजार 316 रुपये (41.54%) की राशि होल्ड कर ली।
साइबर थानों द्वारा 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 1 हजार रुपये की रिकवरी की गई।
इसके अतिरिक्त, 11 लाख 82 हजार 176 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए।
साइबर टीम ने ठगों के 608 मोबाइल नंबर और 58 IMEI नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 97 लिंक/प्रोफाइल ब्लॉक (टेक-डाउन) किए गए।
अगला टारगेट: #HappyNewYear2026
*पुलिस एक्शन अपडेट*
29.12.2025
कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी।
उद्देश्य अपराधियों को भेजना जेल और पब्लिक प्लेस को रखना सुरक्षित जिससे कि लोग रहें बेख़ौफ़, जन-जीवन रहे अपराध-मुक्त।
29 दिसम्बर को कुल 282 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें 24 कुख्यात जघन्य अपराधी शामिल।
गैंग्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 लुक आउट सर्कुलर जारी, 9 अपराधियों की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई।
आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमें में 9 गिरफ्तार। उनसे 5 कट्टा/पिस्तौल तथा 6 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन बरामद।
NDPS act के तहत 12 मुकदमें दर्ज, 17 गिरफ्तार, 2 kg 920 gm गांजा, 35 kg 300 gm poppy husk तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद।
डायल 112 से प्राप्त 3705 इवेंट में से 3258 का निपटारा किया गया।
23 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई
सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 11,073 चालान किए गए।
70 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई।
साइबर, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा पर 84 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 9,117 लोगों ने भाग लिया।
नाईट पेट्रोलिंग पर 5,148 जवान एवं अधिकारी, 1575 पेट्रोलिंग वाहन तथा 379 नाके लगाए गए।
#पुलिस ने 550 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता।
आप भी ऐसा ही करो।
साइबर क्राइम: 29.12.2025
राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 173 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 81 लाख 7 हजार 751 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई।
साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 81 लाख 99 हजार 969 रुपये (101.1%) की राशि होल्ड कर ली।
ठग एक भी रुपया नहीं निकाल पाये।
साइबर थानों द्वारा 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 2 लाख 46 हजार 709 रुपये की रिकवरी की गई,।
87 लाख 66 हजार 129 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए।
इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 530 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 47 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए।
इसके अतिरिक्त, 9 साइबर अपराधियों की क्राइम लिंकेज रिपोर्ट संबंधित राज्यों को भेजी गई है, ताकि वहाँ की पुलिस इन मामलों में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सके।
अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
#PeaceNext24Hour
Sleeper cells, geopolitics and cross‑border crime
The Madhuban session also moved beyond conventional crime to a more layered reading of security threats. With Haryana sitting astride key economic corridors and contiguous to sensitive regions, the leadership underlined the need to identify and neutralise terrorist sleeper cells before they can be activated. Singh cautioned that local lumpen elements should not be allowed to build linkages with Pakistan‑origin criminal syndicates in planning sensational crimes that can have a psychological as well as economic impact.
Given shifting geopolitical equations in the neighbourhood, officers were also asked to maintain a careful watch on suspected illegal entrants, including Bangladeshi nationals, in accordance with law and due process. The emphasis, senior officials said, is on pattern recognition — tracking financing, communication channels and sudden changes in lifestyle or movement that may indicate deeper networks.
Viksit Bharat 2047 and Haryana’s USP
Throughout the discussion, Singh placed policing squarely inside the larger national vision of Viksit Bharat by 2047. He reminded officers that safety, predictability and a visible hegemony of law over criminals are central to Haryana’s pitch as a preferred capital and talent destination in India. “Haryana’s biggest strength is its hegemony of law over criminals; this is our USP as an investment and talent destination, and we will guard it vehemently,” he said, according to those present in the meeting.
That framing pushes district and station‑level policing beyond routine law and order into the realm of economic confidence and social stability. From the DGP’s perspective, investor sentiment, job creation and the state’s reputation as a modern hub all hinge on whether gangs, extortionists and organised crime outfits feel emboldened — or outnumbered and outthought.
Police station at the core
In the end, the Madhuban story circles back to the police station — the institution Singh calls “the first pillar of citizen security.” His exhortation to SHOs is to convert training into ground action: deepen local intelligence, keep a constant watch on repeat offenders, disrupt criminal preparation at every stage and ensure that citizens see the police as present, professional and predictable.
“From cyber fraud to narco networks and terror sleeper cells, we will combine sharp intelligence with strong law to stay three steps ahead of emerging crime,” Singh said, summing up the new posture.
Haryana Police has signalled an aggressive, prevention‑first turn in its crime strategy for 2026, putting violent offenders, drug networks, cyber fraud and emerging security threats under a sharper statewide lens.
Chairing a high‑level review at Haryana Police Academy, Madhuban, Director General of Police O P Singh asked his officers to ensure that “police, not criminals, dominate the last mile in Haryana.”
STF list and hotspot pressure
At the heart of the new blueprint is a decision to task the Special Task Force with maintaining a dynamic watchlist of 100 violent offenders, while every district prepares its own top‑20 list of the most dangerous elements. These will typically include accused and convicts in murder, extortion, contract killings and gang cases, who, in the DGP’s words, “should feel the law’s breath on their neck every single day.”
District police units have been told to back the lists with real measures: targeted surveillance, preventive legal action, financial scrutiny and regular physical verification to ensure these offenders neither regroup nor rearm. Parallelly, crime hotspots — from urban extortion zones and border‑district drug corridors to rural vice pockets — are to see sustained “domination” through visible patrols, night rounds and community‑led intelligence, rather than episodic drives
Drugs: from raids to convictions and de‑addiction
On narcotics, the meeting marked a clear shift from seizure‑centric policing to outcome‑driven investigations. Singh underlined that cases involving commercial quantity recovery would be the top priority, with teams judged not only by FIRs but by conviction rates and the extent to which drug proceeds are identified, frozen and confiscated.
The deliberations also hooked policing strategy to a key policy move: the transfer of de‑addiction responsibilities from the Social Justice Department to the Health Department. Senior officers described this as an opportunity to expand and upgrade the fragmented de‑addiction ecosystem, aligning tough enforcement on supply with credible treatment pathways for users, particularly young consumers trapped in repeat addiction. Districts have been nudged to work in closer tandem with health officials so that raids, arrests and awareness campaigns point citizens towards real services, not just slogans.
Cybercrime and the courtroom battle
If the STF watchlist will shape the boots‑on‑ground approach, the cyber front is where Haryana Police expects some of its hardest legal battles. Singh’s message to his officers was blunt: cyber offenders are often resourceful, technically skilled and backed by expensive defence lawyers, so the police response cannot be “thin, casual or paperwork‑driven.”
The roadmap puts fresh stress on strengthening cyber helplines, tightening the pipeline from complaint to FIR and charge sheet, and institutionalising close follow‑up of court proceedings in major cases. Officers have been told to harden their standard operating procedures for evidence preservation, chain of custody and digital forensics, and to treat prosecutors as core partners from the investigation stage itself, not as an afterthought.
सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हरियाणा की सबसे बड़ी ताक़त अपराधियों पर क़ानून का दबदबा (पुलिस हेगेमनी) है; यही हमारी इन्वेस्टमेंट और टैलेंट डेस्टिनेशन के रूप में यूएसपी है, और इसे हमें पूरे जोर से सुरक्षित रखना है।” उनका संदेश था कि निवेश, रोज़गार और विकास की विश्वासनीयता का सीधा संबंध इस बात से है कि क्या गिरोह, रंगदारी नेटवर्क और संगठित अपराधी खुद को ‘हावी’ महसूस करते हैं या ‘घिरा हुआ’।
थाने से शुरू होने वाली आख़िरी माइल की लड़ाई
आख़िर में कहानी फिर थाने पर आकर टिकती है, जिसे सिंह “नागरिक सुरक्षा का पहला स्तंभ” मानते हैं। उन्होंने ज़िला पुलिस नेतृत्व से कहा कि वास्तविक नेतृत्व वहीं मापा जाएगा, जहां थाना‑स्तर पर एसएचओ स्थानीय इंटेलिजेंस मजबूत करे, दोहराए जाने वाले अपराधियों पर नज़र रखे, अपराध की तैयारी के हर चरण को बाधित करे और जनता के बीच पुलिस की मौजूदगी को पेशेवर और भरोसेमंद रूप में स्थापित करे।
“साइबर फ्रॉड से लेकर नॉर्को नेटवर्क और टेरर स्लीपर सेल तक, हम तेज़ इंटेलिजेंस और मजबूत क़ानून का मेल करके उभरते अपराध से तीन कदम आगे रहेंगे,” सिंह ने बैठक के बाद कहा।
**अपराध-रोधी रणनीति 2026 **
हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2026 के लिए अपराध‑रोधी रणनीति को नया तेवर देते हुए हिंसक अपराधियों, ड्रग नेटवर्क, साइबर अपराध और उभरते सुरक्षा खतरों पर सख्त और प्री‑एम्पटिव (पूर्व‑नियोजित) फोकस का संकेत दिया है।
मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में डीजीपी ओ.पी. सिंह ने साफ कहा कि “हरियाणा की आखिरी गली तक दबदबा पुलिस का होना चाहिए, अपराधियों का नहीं।”
ख़ूंखार अपराधी और हॉटस्पॉट पर नकेल
रणनीति के केंद्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को 100 हिंसक अपराधियों की लाइव निगरानी की जिम्मेदारी देना शामिल है, जबकि हर जिले को अपने 20 सबसे खतरनाक अपराधियों की अलग सूची तैयार कर उन पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। इनमें हत्या, रंगदारी, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और संगठित गिरोहों से जुड़े आरोपी और सजायाफ्ता अपराधी शामिल रहेंगे, जिन पर लगातार निगरानी, कानूनी पाबंदियां और आर्थिक जांच के जरिए दबाव बनाए रखने की बात कही गई।
इसी के साथ, शहरी इलाकों में रंगदारी, सीमावर्ती जिलों में ड्रग सप्लाई रूट और ग्रामीण बेल्ट में जुआ‑शराब और बदमाश तत्वों वाले इलाकों को क्राइम हॉटस्पॉट मानकर वहां लगातार “डोमिनेशन” (दबदबा) वाली पुलिस मौजूदगी पर जोर दिया गया। डीजीपी ने साफ किया कि लक्ष्य सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध की तैयारी, संसाधन जुटाने और नेटवर्किंग को पहले ही चरण में तोड़ना है।
नशा: सिर्फ रेड नहीं, सज़ा और डि‑एडिक्शन भी
नशे के खिलाफ मोर्चे पर 2026 के लिए फोकस “कमर्शियल क्वांटिटी” वाले मामलों पर रहेगा, जहां सख्त जांच, मजबूत चार्जशीट और कोर्ट में सज़ा की दर बढ़ाने को प्राथमिकता दी जाएगी। ड्रग माफिया की अवैध कमाई की पहचान कर उसे कुर्क करने की कार्रवाई को अनिवार्य हथियार के रूप में देखा जा रहा है, ताकि नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।
बैठक में नशा‑मुक्ति व्यवस्था को सामाजिक न्याय विभाग से स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण के हालिया सरकारी फैसले को भी अहम अवसर के रूप में देखा गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने माना कि इससे डि‑एडिक्शन सेंटरों का विस्तार और अपग्रेडेशन तेज़ी से हो सकता है, बशर्ते पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के बीच करीबी समन्वय बने। जिलों से अपेक्षा की गई कि वे सिर्फ पकड़‑धकड़ और जागरूकता तक सीमित न रहकर युवाओं और दोहराए जाने वाले नशा‑उपयोगकर्ताओं को ठोस उपचार और पुनर्वास विकल्प तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
साइबर अपराध: हेल्पलाइन से लेकर कोर्टरूम तक
मधुबन बैठक ने साफ दिखा दिया कि साइबर फ्रंट पर लड़ाई सिर्फ टेक्निकल नहीं, कानूनी भी है। डीजीपी ओ.पी. सिंह ने माना कि साइबर अपराधी संसाधन‑सम्पन्न, तकनीकी रूप से दक्ष और कई बार महंगे वकीलों से लैस होते हैं, ऐसे में पुलिस की तैयारी सतही नहीं हो सकती।
रणनीति के तहत साइबर हेल्पलाइन और जिला‑स्तरीय रिस्पॉन्स सिस्टम को और मजबूत करने, शिकायत से एफआईआर, चार्जशीट और ट्रायल तक पूरी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया। डिजिटल सबूतों की कस्टडी, फॉरेंसिक प्रोटोकॉल और गवाह‑सुरक्षा जैसी बातों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को कड़ा बनाने और शुरू से ही अभियोजन पक्ष के साथ तालमेल पर बल दिया गया।
स्लीपर सेल, सीमापार नेटवर्क और बदला भू‑राजनीतिक माहौल
बैठक में पारंपरिक अपराध से आगे बढ़कर सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। हरियाणा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आतंकवादी स्लीपर सेल की पहचान और उन्हें सक्रिय होने से पहले ही नाकाम करने को प्रमुख प्राथमिकता बताया गया। सिंह ने अधिकारियों को आगाह किया कि स्थानीय शरारती तत्वों को पाकिस्तान‑मूल के अपराधियों या संगठित गिरोहों के साथ हाथ मिलाकर सनसनीखेज वारदातों की साजिश रचने का कोई अवसर न मिले।
बदले हुए भू‑राजनीतिक परिदृश्य के बीच संदिग्ध घुसपैठ और अवैध प्रवास पर भी सतर्क नज़र रखने की बात कही गई, जिसमें संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की गतिविधियों की वैधानिक निगरानी भी शामिल है। अधिकारियों को संकेत दिया गया कि यह निगरानी कानून, प्रक्रिया और मानवाधिकारों के दायरे में रहकर, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और जन‑सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर की जाए।
विकसित भारत 2047 और हरियाणा की ‘यूएसपी’
पूरी चर्चा के दौरान डीजीपी ने राज्य की सुरक्षा जरूरतों को केंद्र की “विकसित भारत 2047” दृष्टि से जोड़कर देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे खुद को सिर्फ क्राइम‑कंट्रोल एजेंसी नहीं, बल्कि हरियाणा के दीर्घकालिक आर्थिक‑सामाजिक विकास के सुरक्षा सहयोगी के रूप में देखें।
#WATCH | Karnal, Haryana: On the police performance, Haryana DGP OP Singh says, "In 2025, the Haryana Police faced many challenges. We successfully tackled them, and we have reflected on the lessons learned. We have brainstormed on how to make Haryana even safer in 2026 using those learnings and how to make things even more difficult for criminals... Things are going to get even tougher for criminals in Haryana. Several steps are being taken regarding crime... We will ensure that major drug suppliers are put behind bars... In the last two and a half months, we have sent thousands of criminals to jail..."
हरियाणा राज्य में 2024 की तुलना में 2025 में दर्ज कुल अपराधों में साफ गिरावट दर्ज की गई।
संगठित गिरोहों, साइबर अपराधियों और आदतन हिंसक अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज हुई।
2026 में तकनीक, फॉरेंसिक विज्ञान और न्याय की “आखिरी माइल” तक मजबूत पहुंच के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
अपराध के आंकड़े:
28 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, IPC/BNS और विशेष स्थानीय कानूनों के तहत दर्ज कुल संज्ञेय अपराध 2024 के 1,35,574 मामलों से घटकर 2025 में 1,27,850 रह गए। यानी करीब 5.7 प्रतिशत की कमी।
IPC/BNS के तहत अपराध भी करीब 3 प्रतिशत घटे हैं, जबकि विशेष और स्थानीय कानूनों के मामलों में 17 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।
हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध में गिरावट
हत्या के मामलों में भी कमी दर्ज हुई है। 2024 में जहां 958 हत्याएं हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 904 रह गई।
गंभीर चोट (ग्रेवियस हर्ट) के मामले भी करीब 9 प्रतिशत कम हुए। पुलिस की तेज कार्रवाई और लगातार गश्त के चलते राज्य में 100 से ज्यादा सुनियोजित हत्याओं को समय रहते नाकाम किया गया।
लूट, झपटमारी और सेंधमारी जैसे अपराधों में भी साफ गिरावट आई है। लूट के मामले करीब 24 प्रतिशत, झपटमारी 12 प्रतिशत और चोरी-सेंधमारी के मामले 13 प्रतिशत से ज्यादा घटे हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी सुधार देखने को मिला है। बलात्कार के मामले 1,373 से घटकर 1,025 रह गए, यानी 25 प्रतिशत से ज्यादा की कमी।
छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और दहेज हत्या के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अपहरण और SC/ST एक्ट के तहत अपराधों में भी कमी आई है।
गैंग और बदमाशों पर सख्त प्रहार
हरियाणा पुलिस ने नवंबर-दिसंबर में ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ और ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन’ के तहत 4,000 से ज्यादा आदतन और हिंसक अपराधियों को जेल भेजा। इससे संगठित अपराध और वसूली करने वाले गिरोहों की कमर टूटी है।
अक्टूबर से दिसंबर के बीच 100 से ज्यादा योजनाबद्ध हत्याओं और हमलों को पहले ही पकड़कर नाकाम किया गया।
अंतरराज्यीय और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। कई बड़े अपराधियों को विदेश से प्रत्यर्पित या डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जिससे बाहर से चल रहे अपराध नेटवर्क टूटे।
साइबर अपराध और फॉरेंसिक में मजबूती
साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस देश में अग्रणी बनी हुई है। साइबर थानों, बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया अपराध से निपटने वाली टीमों को मजबूत किया गया। 2025 में ऑनलाइन ठगी के मामलों में न सिर्फ पकड़ बढ़ी, बल्कि ठगी गई रकम की रिकवरी भी बेहतर हुई।
फॉरेंसिक विज्ञान में बड़े स्तर पर निवेश किया गया है। डीएनए, मोबाइल और साइबर फॉरेंसिक, बैलिस्टिक और नशे से जुड़े मामलों की जांच अब ज्यादा तेजी और सटीकता से हो रही है। इससे चार्जशीट मजबूत हुई हैं और सजा की दर भी बढ़ी है।
नए कानून और 2026 की तैयारी
भारतीय न्याय संहिता (BNS) समेत नए आपराधिक कानूनों को पूरे राज्य में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। पुलिसकर्मियों और अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर थानों में बिना किसी रुकावट के व्यवस्था बदली गई।
2026 में हरियाणा पुलिस CCTV, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्राइम मैपिंग और प्रेडिक्टिव पुलिसिंग पर ज्यादा जोर देगी। साइबर अपराध, डार्क वेब और क्रिप्टो से जुड़े मामलों के लिए विशेष इकाइयां बनाई जाएंगी। साथ ही पीड़ितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए पुलिस सेवाओं को और संवेदनशील बनाया जाएगा।
डेटा आधारित तैनाती, मजबूत कानूनी कार्रवाई और अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सहयोग के सहारे हरियाणा पुलिस 2026 में राज्य को और सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
#HaryanaPolice
#PeoplesPolice
*पुलिस एक्शन अपडेट*
28.12.2025
कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी।
उद्देश्य अपराधियों को भेजना #जेल और पब्लिक प्लेस को रखना सुरक्षित जिससे कि लोग रहें बेख़ौफ़, जन-जीवन हो अपराध-मुक्त।
28 दिसम्बर को कुल 263 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें 27 जघन्य तथा 8 भगोड़े अपराधी शामिल।
गैंग्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 7 अपराधियों की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई।
आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमें में 9 गिरफ्तार। उनसे 6 कट्टा/पिस्तौल तथा 8 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन बरामद।
NDPS act के तहत 12 अभियोग दर्ज, 16 गिरफ्तार, 2 kg 51 gm गांजा, 28 kg 454 gm poppy husk तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद।
डायल 112 से प्राप्त 3946 इवेंट में से 3504 का निपटारा किया गया।
29 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई
सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10,442 चालान किए गए।
85 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई।
साइबर, नशामुक तथा महिला सुरक्षा पर 65 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 2,556 लोगों ने भाग लिया।
नाईट पेट्रोलिंग पर 5,146 जवान एवं अधिकारी, 1581 पेट्रोलिंग वाहन तथा 371 नाके लगाए गए।
#पुलिस ने 677 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता।
आप भी ऐसा ही करो।
साइबर क्राइम: 28.12.2025
राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 251 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1 करोड़ 61 लाख 73 हजार 763 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई।
साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें से 64 लाख 14 हजार 205 रुपये (39.7%) ठगों तक पहुँचने से पहले ही होल्ड कर लिए।
साइबर थानों द्वारा 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
56 हजार 627 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए।
इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 315 मोबाइल नंबर और 57 IMEI नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 43 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए।
इसके अतिरिक्त, 7 साइबर अपराधियों की क्राइम लिंकेज रिपोर्ट संबंधित राज्यों को भेजी गई है, ताकि वहाँ की पुलिस इन गिरफ्तार अपराधियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर वहाँ दर्ज मामलों में भी इनपर कानूनी कार्रवाई करे।
अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
#PeaceNext24Hour
🔹 Haryana Police – A New Era of Smart Policing
• 👮♂️ डेटा, ड्रोन और डिजिटल टूल्स के साथ आधुनिक पुलिसिंग का नया अध्याय मजबूत हो रहा है।
• 🎓 पंचकूला में दीक्षांत परेड में 5,061 नए पुलिस कर्मियों को सेवा के लिए तैयार होते देखा — अनुशासन, समर्पण और सम्मान का शानदार प्रदर्शन।
• ⚖️ नए कानूनों के लागू होने के बाद यह पहली बैच है, जो नई ऊर्जा, आधुनिक स्किल्स और सेवा-सर्वोपरि की भावना से पूरी तरह सुसज्जित है।
• 🚔 यह युवा फोर्स प्रदेश को सुरक्षित, अपराधमुक्त और सुशासनयुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
• 🎥 पंचकूला में 5000 रिक्रूट #कांस्टेबल की पासिंग आउट परेड का भव्य और प्रेरणादायक दृश्य।
@AmitShah@NayabSainiBJP
#OPSingh #HaryanaPolice #TrainingToServe #Discipline #SmartPolicing #SayNoToDrugsYesToFitness
*पुलिस एक्शन अपडेट*
27.12.2025
कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी।
उद्देश्य अपराधियों को भेजना #जेल और पब्लिक प्लेस को रखना सुरक्षित जिससे कि लोग रहें बेख़ौफ़, जन-जीवन हो अपराध-मुक्त।
27 दिसम्बर को कुल 285 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें 37 जघन्य तथा 6 भगोड़े अपराधी शामिल।
गैंग्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 22 अपराधियों की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई।
आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमें में 11 गिरफ्तार। उनसे 6 कट्टा/पिस्तौल तथा 28 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन बरामद।
NDPS act के तहत 14 अभियोग दर्ज, 26 गिरफ्तार, 31 kg 164 gm गांजा, 13 Kg 805 gm डोडा पोस्त तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद।
डायल 112 से प्राप्त 3588 इवेंट में से 3130 का निपटारा किया गया।
13 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई
सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10,725 चालान किए गए।
102 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई।
साइबर, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा पर 89 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 5,485 लोगों ने भाग लिया।
नाईट पेट्रोलिंग पर 4740 जवान एवं अधिकारी, 1500 पेट्रोलिंग वाहन तथा 384 नाके लगाए गए।
#पुलिस ने 544 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता।
आप भी ऐसा ही करो।
साइबर क्राइम: 27.12.2025
राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 293 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1 करोड़ 38 लाख 19 हजार 130 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई।
साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें से 62 लाख 35 हजार 205 रुपये (45.1%) ठगों तक पहुँचने से पहले ही होल्ड कर लिए।
साइबर थानों द्वारा 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 1 लाख 19 हजार 500 रुपये की रिकवरी की गई।
77 लाख 62 हजार 500 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए।
इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 712 मोबाइल नंबर और 67 IMEI नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 32 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए।
इसके अतिरिक्त, 19 साइबर अपराधियों की क्राइम लिंकेज रिपोर्ट संबंधित राज्यों को भेजी गई है, ताकि वहाँ की पुलिस इन गिरफ्तार अपराधियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर वहाँ दर्ज मामलों में भी इनपर कानूनी कार्रवाई करे।
अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
#PeaceNext24Hour
*पुलिस एक्शन अपडेट*
26.12.2025
हिंसक अपराधी, ड्रग तस्करों की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी।
26 दिसम्बर को कुल 315 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें 18 जघन्य तथा 11 भगोड़े अपराधी शामिल।
गैंग के खिलाफ कार्यवाही करते हुए
5 की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ सांझा की गई।
आर्म्स एक्ट के 4 मुकदमें में 7 गिरफ्तार। उनसे 5 कट्टा/पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन बरामद।
NDPS act के तहत 10 अभियोग दर्ज, 17 गिरफ्तार, 28 kg 627 gm गांजा, 3 Kg 500 gm डोडा पोस्त तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद।
डायल 112 पर 3439 कॉल आई, इनमे से 3116 का निपटारा किया गया।
33 हुड़दंगियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई।
सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 11,701 लापरवाह वाहन चालक का चालान किया गया।
84 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई।
#साइबर, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा पर 93 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 6,698 लोगों ने भाग लिया।
नाईट पेट्रोलिंग पर 4955 जवान एवं अधिकारी तैनात रहे, 1562 पेट्रोलिंग वाहन तथा 377 नाके लगाए गए।
#पुलिस ने 565 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता।
आप भी ऐसा ही करो।
साइबर क्राइम: 26.12.2025
राज्य में साइबर क्राइम #हेल्पलाइन_1930 पर कुल 300 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1 करोड़ 8 लाख 18 हजार 782 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई।
साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें से 70 लाख 17 हजार 701 रुपये (64.9%) ठगों तक पहुँचने से पहले ही होल्ड कर लिए।
साइबर थानों द्वारा 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 1 लाख 1 हजार 56 रुपये की रिकवरी की गई।
60 लाख 43 हजार 472 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए।
इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 521 मोबाइल नंबर और 81 IMEI नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 102 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए।
अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
#PeaceNext24Hour
*पुलिस एक्शन अपडेट*
25.12.2025
कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी।
उद्देश्य अपराधियों को भेजना #जेल और पब्लिक प्लेस को रखना सुरक्षित जिससे कि लोग रहें बेख़ौफ़, जन-जीवन हो अपराध-मुक्त।
25 दिसम्बर को कुल 348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें 35 जघन्य तथा 7 भगोड़े अपराधी शामिल।
गैंग के खिलाफ कार्यवाही:
1 अवैध निर्माण पर बुलडोजर,
8 के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी,
2 की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ सांझा की गई।
आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमें में 8 गिरफ्तार। उनसे 8 कट्टा/पिस्तौल तथा 13 जिंदा कारतूस बरामद।
दर्जनों ड्रग तस्कर पकड़े गए। भारी मात्रा में ड्रग बरामद।
डायल 112 से प्राप्त 3435 इवेंट में से 3057 का निपटारा किया गया।
41 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई
सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 6,986 चालान किए गए।
88 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई।
साइबर, नशामुक तथा महिला सुरक्षा पर 81 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 3,686 लोगों ने भाग लिया।
नाईट पेट्रोलिंग पर 4908 जवान एवं अधिकारी, 1566 पेट्रोलिंग वाहन तथा 366 नाके लगाए गए।
#पुलिस ने 605 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता।
आप भी ऐसा ही करो।
साइबर क्राइम: 25.12.2025
राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 271 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1 करोड़ 66 हजार 139 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई।
साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें से 64 लाख 55 हजार 632 रुपये (64.1%) ठगों तक पहुँचने से पहले ही होल्ड कर लिए।
साइबर थानों द्वारा 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 19 हजार 500 रुपये की रिकवरी की गई।
30 लाख 78 हजार 257 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए।
इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 465 मोबाइल नंबर और 127 IMEI नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 114 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए।
अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
#PeaceNext24Hour