अगर तुझको जाना है तो जा,
क्योंकि कुछ रिश्ते निभाने के लिए नहीं,
सिर्फ़ जीने का अर्थ सिखाने के लिए आते हैं।
जा…
क्योंकि हर मोहब्बत को मुकम्मल होना ज़रूरी नहीं,
कुछ अधूरे किस्से ही तो हमें पूरा बनाते हैं।
तेरे जाने से मैं टूटा नहीं,
बस अब समझा हूँ
कि प्यार, पकड़ने की नहीं,
छोड़ देने की ताक़त का नाम है।
तेरी हँसी की गूंज अब भी कमरे में रहती है,
पर अब वो दर्द देती है,
जैसे कोई पुराना गीत,
जो अब अपनी धुन खो चुका हो।
जा…
मैं नहीं रोकूँगा,
क्योंकि रुकने वाले अगर सच में अपने हों,
तो उन्हें मनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
तेरे बाद जो बचा है,
वो मैं नहीं
वो एक ख़ालीपन है,
जो तेरे नाम से सांस ��ेता है।
कभी लौटना मत,
क्योंकि मैं अब वही नहीं रहा,
जो तुझे जाते वक्त रोया था
अब मैं वो हूँ,
जिसने जाना सीख लिया है।
अगर तुझको जाना है तो जा…
मैं अब रुकता नहीं,
बस यादों के कंधे पर सिर रखकर
थोड़ा-थोड़ा मरता हूँ,
और थोड़ा-थोड़ा ज़िंदा भी रहता हूँ। 💔
आज तुम्हारे लिए मैंने कोई व्रत तो नहीं रक्खा,पर मन में तुम्हारा नाम लेकर हर सांस गिनी है मैंने...तुम्हारे हर फेरे की तरह, हर धड़कन में तुम्हारा मंगल गूंजता है...ईश्वर से बस यही दुआ है
तुम्हारे माथे की बिंदी कभी फीकी न पड़े,
तुम्हारे मांग के सिंदूर में सदा मेरा नाम गूंजे..अगर पुनर्जन्म सच होता है,
तो मैं फिर वही साधारण मनुष्य बनूं,
जो हर जन्म तुम्हारी आरती की लौ में खुद को पाता ��ै।
तुम पूजा करो, मैं प्रार्थना
मंदिर वही रहेगा, बस जन्म बदल जाएंगे।
पर व्रत, विश्वास और यह प्रेम...
हमेशा तुम्हारे नाम से ही शुरू और खत्म होगा 💕