@bishnoikeshar25@DrKumarVishwas@RameshS82074862
जैसे हर दौड़ती श्वास को एक सफर चाहिए।
वैसे वक्त चिल्ला पड़ा, मुझे अब 'पर' चाहिए।।
हो या न हो पर दौर का बदलाव जारी है।
जनाब,
चुनाव पांच साल में आते हैं अब आपकी बारी है।।
#2022
पी के शर्मा "शोधार्थी"
आदरणीय जी
आपको बताना चाहूंगा कि अभी हाल में ही एक युवक सेंवथा गांव में डंफर से कुचल कर मृत्यु को प्राप्त हो गया है।
सभी मार्गवासी दमा या श्वसन रोग से जूझ रहे हैं।
कहीं आप संज्ञान तब न लें जब इसका कोई मुकम्मल उपाय प्रशासन न कर सके।
इस समस्या का कोई हल नहीं है, तिल्हापुर घाट के मार्ग पर चलना और मार्ग के आसपास रहना कठिन हो गया है। पर कोई आला अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
आखिरकार गड्डी पहुंचने का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है??
सब नष्ट-भ्रष्ट,
जनता त्रस्त।।
"सबकुछ बदल रहा है,
देखो कहीं चुनाव तो नहीं।
बन्द कर दो खिड़कियां दरवाजे,
ये मौसम भी अफवाह तो नहीं।
सब स्मार्ट-से लग रहे हैं,
नहीं पता अब कौन शहर और गांव है।
गर हर मौसम ऐसा ही होता,
तो फिर कौन जानता चुनाव है।।"
पी के शर्मा "शोधार्थी"
@DrKumarVishwas
@DrKumarVishwas@Hindi_Kavitaa@sahityaakademi
"कोई कहे या फ़िर न कहे महफ़िल में,
पर सच में हर चेहरा तो यहां रूआसा है।
खड़ा है लिये हाथ में पानी से भरा जग,
फिर भी होंठ सूखा है और वो प्यासा है।।"
पी के शर्मा "शोधार्थी"
@DrKumarVishwas
"अगर अखबार में सच्चाई होती,
तो सच कहूं परछाई से डर होता।
जब सम्पादक ही निकले सत्ताधारी,
तो लिफाफे में सच झूठ खबर में होगा।
फिर झूठ का काफिला बढ़ा रहा है,
हर सच को मुझे बस यही है बताना।
दाम लग रहा है महफ़िल का आज,
बचना कहीं तुम भी न बिक जाना।।"
पी के शर्मा शोधा०
@DrKumarVishwas
आत्मसंतुष्टि से श्रेष्ठ,
शांति का कोई उपाय नहीं है।
आत्मविश्वास से श्रेष्ठ,
सफलता का कोई युक्ति नहीं है।
बिना लड़े हार जाना,
से बढ़कर कोई हार नहीं है।
लड़कर जीत पाना,
से बढ़कर कोई सफलता नहीं है।
परिश्रम करने वाले पथिकों की हार नहीं होती है।।
पी के शर्मा "शोधार्थी"
@DrKumarVishwas
प्रत्येक कार्य ईमानदारी से
करने का आनन्द ही विलग है।
सिर उठाने सकने का साहस
मात्र ईमानदारी में ही संलग्न है।।
जैसे अति का फल अति है
वैसे ही,
जैसी नियत वैसी उन्नति है।
पी के शर्मा "शोधार्थी"
20/10/2021