ये सच है कि कश्मीर में तनाव है। पर ये भी सच है कि तनाव कम करने की कोशिश जारी है। जो ये कह रहे हैं कि कश्मीर को समझाना नामुमकिन है वो ये समझ लें कि 370 हटाना भी नामुमकिन ही था। अब तो हो चुका। स्वीकार करें। और अमन बहाली में सहयोग करें।
जिनको एक हफ़्ते बिना सिगनल के कष्ट है, उनमें से कितनों को तब भी तकलीफ़ होती है जब सियाचिन और सुदूर क्षेत्रों में सैनिक महीनों बिना फ़ोन और संपर्क के रहते हैं? परिवार सिर्फ़ पत्थर फेंकने वालों के नहीं, बचाने वालों के भी हैं। हौसला रखिए। सिगनल भी आएगा। और शांति भी।