*पहले जब रामायण देखा था बहुत अच्छा लगता था*
*लेकिन उस समय बचपन था इतनी समझ नहीं थी*
*लेकिन अब जब दुबारा रामायण देख रहे है तो हर सीन पर दिल और आँख दोनों भर आते है*
*सबका अभिनय देखकर वाकई इससे अच्छी रामायण और उसके किरदार भारतीय सिनेमा मैं आज तक नहीं हुए..!!*
*जय जय सियाराम 🙏🚩*
ये वीडियो SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का बताया जा रहा है जिसमें मरीजों को भर्ती करने के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे पैसे मांगते हैं। उनसे कहा जाता है कि पहले पैसे दो, तभी ठीक से इलाज हो पाएगा।
VC- thehealth
@khurpenchh ऐसे लोग को लोग बाबा कैसे मान लेते हैं जनता लोगो को ऐसे लोग पर भरोसा भी कैसे कर लेते हैं ये लड़का ना उम्र में बड़ा ना कोई तपस्ता की ना कोई सिद्धि फिर लोग ऐसे के चक्कर में पड़ते क्यों हैं अंधभक्त नहीं तो और क्या बोलोगे इस तरह के लोग पर विश्वास मत करे पुलिस एक्शन ले अच्छे से
कोतरा रोड एक्सीडेंट के मिडिया कवरेज के दौरान मिडियाकर्मी ( कैमरामेन ) का थप्पड़ दिखाकर उत्साह वर्धन करते पुलिस जवान चूड़ा मणि गुप्ता। ये पहले भी अपने दुर्व्यवहार को लेकर खासे चर्चा में रह चुके हैं।
@CGPoliceDept@RaigarhPolice@RaigarhDist
क्या नाबालिग बिटिया को इंसाफ दिलाने की आवाज़ उठाना अब जुर्म बन चुका है?
'द भारत मित्र' के पत्रकार अभिषेक भारती ने एक नाबालिग बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए जी-जान लगा दी। आज उसी पत्रकार पर उल्टा FIR दर्ज कर दिया गया! अगर सच लिखने वाले पत्रकारों को ही मुकदमों में फंसाया जाएगा, तो कल आम आदमी के हक की लड़ाई कौन लड़ेगा?
अगर इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकारों को ही जेल भेजने की साजिश होगी, तो कल किसकी हिम्मत होगी सच बोलने की?
खैर प्रशासन को जरूरत है निष्पक्ष जांच करने की
#JusticeForAbhishekBharti #JournalismIsNotACrime
@HemantSorenJMM@yourBabulal@BJP4Jharkhand@pratulshahdeo@JmmJharkhand@JharkhandPolice@Pritambhatiya@TheBaratMitra
मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने जो प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं, उसके लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आपका यह अपनापन, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यही मुझे निरंतर आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आप सभी का आभार, खुश रहें और मुस्कुराते रहें।
@Shyamdhangar852@TarunaaSahu08@mithleshsahu9@HR_CG1@archana2098@KamleshKDiwan
दूध, दही, मिठाई, जूस और तेल–मसालों में मिलावट तो पुरानी बात हो गई...
अब तो जमाना उससे भी दो कदम आगे निकल चुका है! 😡
अब महंगी-महंगी, जिंदगी बचाने वाली दवाइयां 10 रुपये के घटिया पाउडर से तैयार करके 500 रुपये में बेचने का धंधा चल रहा है।
जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना...
उत्तर प्रदेश STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि चने की भूसी, हड्डियों के पाउडर समेत अन्य घटिया सामग्री मिलाकर दवाइयां तैयार की जा रही थीं और उनकी सप्लाई देश के कई राज्यों में की जा रही थी।
इस मामले में हसीन, वसीम और मुन्ना उर्फ मोनू नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।
यह कार्रवाई UP-STF की मेरठ यूनिट, उत्तर प्रदेश FSDA टीम और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से की।
जरा सोचिए...
जिस दवा को खरीदकर कोई व्यक्ति अपनी जान बचाने की उम्मीद करता है, उसी दवा के नाम पर उसे जहर जैसा नकली माल बेचा जा रहा है।
मुनाफे की भूख जब इंसानियत को निगल जाए, तो अपराध की कोई सीमा नहीं रह जाती!
दूध में मिलावट से लेकर जिंदगी बचाने वाली दवाइयों में मिलावट तक... आखिर यह समाज किस दिशा में जा रहा है?
ऐसे अपराधियों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो दूसरों के लिए भी सबक बने।
@palakmuchhal3 मध्य प्रदेश डिम्पल पांडेय पिता श्याम सुंदर पांडेय सिगरौली जिला डिम्पल पांडेय बहन की दोनों किडनी खराब हो गई है आए दिन तबियत खराब होते जा रही है हफ्ते में दो बार डायलेसिस होती है इनका किडनी ट्रांसप्लांट होनी है लेकिन घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है डॉ लोग 36 लाख खर्च बताया है
झारखंड में अनाथ हुए मासूम भाई-बहन, अब कौन बनेगा इनका सहारा?
गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत बिहारो-सलैयाटांड़ में हुए दर्दनाक हादसे ने एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। इस हादसे के बाद मासूम भाई-बहन के सिर से माता-पिता का साया उठ गया और उनका पूरा संसार बिखर गया।
जिन नन्हे बच्चों की उम्र अभी माता-पिता की गोद में खेलने, पढ़ने-लिखने और अपना बचपन जीने की थी, आज उन्हीं बच्चों के सामने जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जिन हाथों को माता-पिता का सहारा मिलना चाहिए था, आज वे हाथ मदद और सहारे की उम्मीद में हैं।
🙏 सरकार से विशेष आग्रह है कि इन बच्चों को:
तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
भोजन, कपड़े और रहने की उचित व्यवस्था की जाए।
उनकी पढ़ाई और शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।
सरकारी योजनाओं के तहत नियमित आर्थिक सहायता एवं संरक्षण दिया जाए।
इनके सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
इन मासूमों को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक मदद और संरक्षण की जरूरत है।
आज इन बच्चों को हमारी संवेदना से ज्यादा हमारे सहयोग की आवश्यकता है। इन्हें अकेला मत छोड़िए। इनका बचपन, इनकी शिक्षा और इनका भविष्य बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मामले की गंभीरता लें महोदय और जल्द से जल्द हर सम्भव सहायता करें 🙏
@HemantSorenJMM@deepakbiruajmm@IrfanAnsariMLA@GiridihDc@JharkhandCMO@JmmJharkhand@MithileshJMM
ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही रायगढ़ निवासी तीन वर्षीय काव्या पटेल की मदद के लिए मुख्यमंत्री @vishnudsai ने संवेदनशील पहल की है। उन्होंने @AIIMSRaipur के चिकित्सकों को बच्ची का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री @ShyamBihariBjp ने 18 नवंबर को एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। 15 नवंबर से एम्स में भर्ती काव्या की हालत गंभीर है। उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी देखभाल के लिए 24 घंटे पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी भी लगाई है। शासन-प्रशासन बच्ची के बेहतर उपचार के लिए लगातार समन्वय कर रहा है।