आगरा में अखिलेश यादव बोल रहे हैं, और आधे से अधिक पंडाल की कुर्सियाँ खाली पड़ी हैं...
यह वीडियो 2027 चुनाव के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण है... जनता को अखिलेश नहीं पसंद-
कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 में से एक भी सीट नहीं मिली; बैलेट पेपर पर हार को लेकर BJP-JDS का तंज
कर्नाटक विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य की चार सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की और जनता दल सेक्युलर (JDS) के खाते में एक सीट आई। खास बात यह है कि इन चुनावों में मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ था। नतीजों के बाद BJP और JDS ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
चुनाव परिणामों के मुताबिक, भाजपा ने उत्तर-पूर्व शिक्षक, दक्षिण-पूर्व स्नातक और पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। वहीं, जेडीएस के एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को हराया। रंगनाथ को 10,810 वोट मिले, जबकि पुट्टन्ना को 9,902 वोटों से संतोष करना पड़ा।
इन नतीजों को लेकर जेडीएस ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार गई। दरअसल, कांग्रेस देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाती रही है। ऐसे में कर्नाटक के इन चुनावों के नतीजों को लेकर विपक्षी दलों को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।
#Congress #Karnataka #KarnatakaMLCElection #CongressDefeat #BJP #JDS #ZeeNews