इंदौर का एमवाय अस्पताल, जहाँ हाल ही में चूहों के काटने से मासूम नवजातों की मौत हुई थी,
उसी अस्पताल में 3 लाख मासिक वेतन लेने वाले सीनियर डॉक्टर निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी जगह ड्यूटी जूनियर डॉक्टरों से करायी जा रही है।
जब ड्यूटी ऑवर्स में डॉक्टर ही मौजूद नहीं हैं, तो मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
स��नियर डॉक्टर अपना काम जूनियर डॉक्टरों पर छोड़कर निजी अस्पतालों में मरीज देख रहे हैं। नियम के अनुसार सरकारी डॉक्टर का निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करना गैरकानूनी है, फिर भी इस तरह की लापरवाही खुलेआम हो रही है। आखिर इन डॉक्टरों को किसका संरक्षण प्राप्त है?
तत्काल इन सभी डॉक्टरों की जांच की जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि एमवाय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ सुधर सकें और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
.
.
.
@DrMohanYadav51 @INCIndia @INCMP @rshuklabjp @IndoreCollector
भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े दावे करते हुए TSM मशीन और ऑनलाइन नक्शे लागू किए, लेकिन सच्चाई यह है कि—
- किसानों की मेड़ें पड़ोसियों के खेतों में चली गईं
- किसानों की जमीन का रकबा घटा दिया गया
- एक ही खसरे को कई टुकड़ों में बाँट दिया गया
- गाँव की जमीनें दूसरी तहसील में दर्ज हो गईं।
आज हालात इतने बिगड़े हैं कि सवा दो लाख से ज्यादा प्रकरण राजस्व न्यायालयों में अटके हैं। किसान खेत नहीं संभाल पा रहा, गाँव-गाँव में झगड़ों की नौबत आ रही है।
सरकार कहती है डिजिटल इंडिया, लेकिन असल में यह डिजिटल गलती किसानों की जिंदगी तबाह कर रही है।
भाजपा बताए, यह डिजिटल ��ुविधा है या किसानों को जमीनों से बेदखल करने की नई साजिश?
.
.
.
@ChouhanShivraj @DrMohanYadav51 @INCIndia @INCMP
प्रदेश में व्या��म घोटाला पार्ट-2 जारी है!
- उम्मीदवारों की जगह नकली सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे। जांच में फोटो, सिग्नेचर, हैंडराइटिंग और फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे, फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए 7411 पदों की भर्ती में खुला खेल जारी है।
- यह भर्ती घोटाला व्यापम पार्ट 2 है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।
- सरकार इस ��र्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम कर रही है।
📍विधानसभा, भोपाल
दिवस-8
.
.
.
@DrMohanYadav51 @INCIndia @INCMP
रीवा के सरकारी अस्पताल में महिला के साथ गैंगरेप — लेकिन पुलिस का रवैया शर्मनाक है।पीड़िता साफ़-साफ़ कह रही है – "मेरा गैंगरेप हुआ है"।
लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं। FIR में सिर्फ 'छेड़छाड़' लिखकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
ये सिर्फ एक घटना नहीं है, ये हमारे प्रद���श की न्याय व्यवस्था, पुलिस तंत्र और महिला सुरक्षा की सच्चाई को उजागर करती है।
जहाँ पीड़िता की आवाज दबा दी जाती है, और आरोपी खुले घूमते हैं।
मैंने पहले ही कहा था — जब भी कोई बहन पीड़ित होती है, भाजपा सरकार उसके साथ नहीं, बल्कि आरोपियों के साथ खड़ी नजर आती है।
.
@RewaCollector @SP_Rewa
जननायक @RahulGandhi जी का 3 जून 2025 को भोपाल आगमन मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। इस दिन से शुरू हो रहा ‘संगठन सृजन अभियान’ न केवल कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के उत्साह, विश्वास और भागीदारी को भी नई दिशा देगा।
📅3 जून 2025 📍 भोपाल
मध्यप्रदेश इतना असुरक्षित हो गया कि यहाँ रिटायर्ड DGP भी नहीं हैं सुरक्षित !!!
#भोपाल में पूर्व #DGP एचएम जोशी का उनके ही केयर टेकर ने गला दबाने की कोशिश की और उन्हें लूटना चाहा!
संयोग से उनके घर पर खाना बनाने वाली आई, तो केयर टेकर ने डरकर उन्हें छोड़ दिया!
ऐसे में एक बड़ी घटना होने से बच गई, पर ये सवाल खड़ा हो गया कि आपराधिक तत्वों में पुलिस का डर क्यों खत्म हो गया!
#MP में बढ़ते अपराधों का सबसे बड़ा कारण यही है कि पुलिस को लेकर जो सुरक्षा की भावना लोगों में थी, वो खत्म हो गई!
जब प्रदेश में वयोवृद्ध रिटायर्ड DGP पर हमला करके लूटने की हिम्मत की जाती है, तो आम आदमियों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा!
प्रशासन में इस बात का डर होना चाहिए कि मुख्यमंत्री जी स्वयं प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं।
.
@bhopalcomm@MPPoliceDeptt
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीज इलाज के इंतजार में दम तोड़ रहे हैं।
इ�� लापरवाही से एक सीनियर फोटो जर्नलिस्ट रविंदर सिंह समय पर बाइपास सर्जरी न मिल पाने के कारण चल बसे।
वजह? आयुष्मान योजना में इंप्लांट शामिल नहीं, हेल्थ कॉर्पोरेशन के रेट लिस्ट में जरूरी उपकरणों का नाम नहीं, और कंपनियां 60% पेमेंट पर सप्लाई नहीं करतीं।
इस प्रमुख अस्पताल में सुविधाओं का अभाव दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
BJP सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल चुकी है। क्या यही है 'सबका साथ, सबका विकास'?
.
@CollectorBhopal @CMMadhyaPradesh @rshuklabjp
#जनता_पूछेग��� #journalists #bhopal #madhyapradesh #BjpFails
बहाना गर्मी का, @BJP4MP लापरवाही सरकार की!!!
भोपाल कि अरवलिया गौशाला में कई गायों की मौत ने प्रदेश की गौशालाओं की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। रिकॉर्ड में 600 गायें दर्ज हैं, लेकिन हकीकत में मात्र 300 ही मौजूद हैं! तेज़ धूप और 41°C तापमान में बिना छांव, बिना चारे, खुले आसमान के नीचे तड़पती गायें—क्या यही है आपकी गौरक्षा?
जो सरकार खुद को "गौरक्षक" कहती है, वो आज गायों की मौत पर चुप क्यों है?
क्या यही है सरकार की 'गौसेवा' की असली तस्वीर?
आख़िर कब तक ‘गौमाता’ सरकार की उपेक्षा की बलि चढ़ती रहेगी?
.
@CollectorBhopal@CMMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश धार जिले की सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
.
@PratapGrewal2
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रेरणादायक महिला शक्ति की प्रतीक कस्तूरबा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान, त्याग और सेवा हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
.
#kasturbagandhi
देवास में भारी जल संकट, निराकरण का कोई इंतजाम नहीं !!!
#Dewas में गर्मियों का मौसम आते ही जलसंकट गहराने लगता है, यही स्थिति इस बार भी है।
नगर की ज्यादातर कॉलोनियों में नियमित जल आपूर्ति ठप है और वैकल्पिक टैंकर सेवा भी बदहाल है। लोग इससे परेशान है।
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हैं। क्योंकि, पानी की कमी का सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है।
सबसे खराब हालात #वार्ड_9 के बताए जा रहे हैं।
शिकायतों के बावजूद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन समाधान नहीं कर पा रहा।
प्रदेश सरकार के पास भी इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं है। लग रहा है, जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।
#Congress ने #देवास_नगर_निगम को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाध���न नहीं हुआ, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा!
क्या देवास प्रशासन और नगर निगम जल समस्या के हल के लिए किसी आंदोलन का इंतजार कर रहा है?
.
@CollectorDewas @CMMadhyaPradesh @minmpwrd @tulsi_silawat
स्किल डेवलपमेंट में प्रदेश के छात्रों के साथ हो रहा मजाक!
सरकार बताए की स्किल डेवलपमेंट के ट्रेनिंग के बाद कितने छात्रों को रोजगार प्रदान किए गए? युवाओं को सरकार ने ट्रेनिंग तो दे दी मगर आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर कोटि-कोटि वंदन।
अहिंसा, सत्य और त्याग का उनका संदेश हमें प्रेम, करुणा और नैतिकता का मार्ग दिखाता है।
.
#mahaveerjyanti#Jainism#Jain
कहां चली गई 56 इंच की छाती?
अमेरिका का राष्ट्रपति टैरिफ थोपता है, मोदी जी चूं तक नहीं करते।
आर्थिक तूफान आने वाला है, करोड़ों लोगों को नुक़सान होगा – वे छुप कर बैठे हैं।
बांग्लादे��� का प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ उल्टा बोलता है, उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता।
जब इंदिरा गांधी जी से पूछा गया था - Do you lean left or right?
तब उन्होंने कहा था, ��मैं न दाएं झुकती हूं, न बाएं – मैं हिंदुस्तान की प्रधानमंत्री हूं, सीधे खड़ी रहती हूं।”
लेकिन आज के प्रधानमंत्री सीधे मत्था टेक देते हैं।
मंडला जिले की बेटी शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हृदय से बधाई! आज आपके परिवार सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए बेहद गौरव का दिन है।
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए आपको अग्रिम शुभकामनाएं।
#India#IndianCricketTeam
.
@BCCIWomen@BCCI