पिता अगर फूल होते, तो होते गेंदा।
गेंदा कभी गुलदस्ते में नहीं रखा जाता वह धागों में पिरोकर बाँध दिया जाता है किसी के गले में, किसी तस्वीर पर या किसी देहलीज़ के आर पार।
पिता भी बाँधे जाते हैं अपेक्षाओं में, ज़िम्मेदारियों में,
और बीतता है उनका जीवन देहलीज़ के आर पार।
होती है सजावट गुलाबों और गुलबहारों से. गेंदा बस 'काम आता है'। वो काम आता है एक समान उत्सव और शोक में।
मंदिर की सीढ़ियों पर माँ ने हमेशा गेंदा ही चढ़ाया ठीक नहीं लगा खूबसूरत गुलाबों को तोड़ना। गेंदा ही जा सकता था हमारी प्रार्थनाओं के लिए अपने पौधे से दूर। जैसे पिता हर आने वाले से पूछ लेते हैं चाय पानी शादियों और जनाज़ों में।
गेंदे नहीं माँगते बढ़ने को छाँव और प्रेम का स्पर्श वो बस बढ़ जाते हैं कर्तव्यनिष्ठ होकर कि कल को बाँधा होगा धागों में चढ़ना होगा मंदिरों में और बनना होगा काम आ जाने वाला, वह हार जो काम के बाद सहेजा नहीं जाता. जैसे पिता ।
गेंदे कभी सूरज से नहीं दिखते. पर सूरज जाते हैं धीरे धीरे, काम आते हुए, चुपचाप, जैसे पिता।
@xvi_harley Vilas transform - undervalued, capacity expansion, moving up in value chain, power sector story, transformer story .#vilastranscore#transfarmer
@sandipsabharwal#MakeInIndia must create real manufacturing, not just new labels. Importing finished or semi-finished goods, doing minimal assembly, and selling them as "Made in India" is cheating. Time for stricter audits and enforcement to ensure genuine value addition. @PMOIndia@PiyushGoyal
@yatinmota@sidfifa Mota bhai – if I had received this earlier, it would have been better to exit some stocks and enter later (or avoid them), and also take a few positions.