MARKET UPDATE 🚨
शेयर बाजार में राहत बस इतनी आई है कि बेहोश को होश भर आया है।
तेजी आई है मगर विदेशी निवेशक लापता हैं, जेफरीज ने जानकारी दी है कि दुनिया के बड़े निवेशक भारत में पैसा नहीं लगाना चाहते हैं।
भारत अभी भी कमजोर रायशुमारी में शामिल है। लंबे समय में बड़े मुनाफे की विदेशी निवेशकों को भारतीय शेयर बाजार से उम्मीद नहीं है।
अभी AI का गीत पूरी दुनिया में गाया जा रहा है, भारत अभी अपने पुराने इकतारे को बजा रहा है, जिस पर किसी के पैर नहीं थिरकते हैं।
#StockMarket #IndianEconomy
हाल~ए~राज्यसभा : दुनियां का 8वां अजूबा बनी झारखंड भाजपा, रेडिशन ब्लू में विधायकों को रखने पर घिरी पार्टी, क्या सता रहा है हॉर्स ट्रेडिंग का डर!@BJP4Jharkhand
इंडियन एक्सप्रेस ने राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद को विफल बनाने की ज़िम्मेदारी ले ली है. राज कमाल झा के रिपोर्टर्स को सभी ऐसे छात्र मिल रहे हैं जो कार्यक्रम में नहीं जाना चाहते 😊
(रामनाथ गोयनका जनसंघ से लोकसभा सांसद थे)
https://t.co/f68RMiojE9
विदेश मंत्री इशाक डार का कहना है कि पाकिस्तान 30 ईरानी नागरिकों को घर वापस लाने में मदद करेगा, जिसमें समुद्र में बचाए गए आठ मछुआरे और हाल ही में “US अधिकारियों द्वारा रोके गए” जहाज़ के 22 क्रू मेंबर शामिल हैं।
डार के मुताबिक, आठ मछुआरों को ब्रिटिश जहाज़ MMA वैलर ने बचाया था, जब उनकी नाव फंसी हुई थी, जबकि 22 क्रू मेंबर लेनोर/डेविना जहाज़ पर थे।
उन्होंने कहा कि उन सभी के “आने वाले दिनों में” कराची के रास्ते ईरान लौटने की उम्मीद है।
डार ने कहा, “पाकिस्तान मानवीय सहयोग और अपने ईरानी भाइयों को हर मुमकिन मदद देने के लिए कमिटेड है।”
Source : AJ
98,000 टन तेल वाले एक रशियन शैडो फ्लीट जहाज़ के कैप्टन को, जिसे चैनल में ब्रिटिश सैनिकों ने रोका था, कोर्ट में पेश होने के बाद हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर पाबंदियों को तोड़ने का आरोप है।
38 साल के अजय पंत पर जून 2026 में रूस से किसी तीसरे देश को जहाज़ से सीधे या इनडायरेक्ट तरीके से प्रतिबंधित तेल या तेल प्रोडक्ट सप्लाई करने या डिलीवर करने का आरोप है, जो रशिया (पाबंदियां) (EU एग्ज़िट) रेगुलेशन 2019 के रेगुलेशन 46Z9B का उल्लंघन है।
Source : The Guardian
महाराष्ट्र की सियासी थ्रिलर मूवी भी खत्म होने वाली है, शिवसेना UBT कमोबेश टूट चुकी है, पार्टी के 9 में से 6 सांसद एक अलग गुट बनाने और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की कगार पर हैं।
मुंबई दक्षिण लोकसभा से शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद गणपत सावंत को सुनिए,,
“किसी सांसद का मतलब पार्टी नहीं है या किसी विधायक का मतलब पार्टी नहीं है। सांसद और विधायक के बावजूद पार्टी कैडर से बनती है”
@AGSawant@ShivSenaUBT_
E20 इथेनोल पेट्रोल लोग अब इससे परेशान होकर गडकरी को कोस रहे हैं।
टू-व्हीलर वाहनों में भयंकर आतंक मचा हुआ है, माइलेज भी कम हो गया है। लोग इसे देखने में गन्ने के जूस जैसा बता रहे हैं।
मैकेनिकों की मौज आ गई है; सेंसर खराब हो रहे हैं और फ्यूल लाइन ठप हो जा रही है।
गडकरी के इस आशीर्वाद को लोग अब श्राप बताकर श्रद्धांजलि देना चाह रहे हैं।
बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ेगी। सरकार ने एक तीर से तीन शिकार कर लिए हैं।
सस्ते इथेनोल का फायदा सिर्फ सरकार को होगा; वाहन जल्दी खराब होंगे, तो नए ज्यादा बिकेंगे।
स्पेयर पार्ट वाले और मैकेनिक सरकार से खुश रहेंगे। जनता को निचोड़ो और परेशान रखो... बेचारी न सवाल पूछेगी, न कराह पाएगी।
#E20 #EthanolFuel #Petrol
ये जो सांसदों का "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" चल रहा है, पार्टियों और नेताओं को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। 150 करोड़ लोगों का देश है। जनता इसकी मालिक है। जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की न्यूनतम शर्त है। लेकिन यहां जनादेश की बेहद अश्लील खरीद-बिक्री चल रही है।
कहीं ऐसा न हो कि एक दिन जनता खुद ही हिसाब करना शुरू कर दे! अति नहीं करनी चाहिए, वरना कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाता है।
बड़ी ख़बर 🔥
राम मंदिर में लूट के तार इतने ऊपर तक जुड़े हैं, दबाव पड़ते ही अपने बयान से पलट गए विनय कटियार।
कल तक चंपत राय को डाकू बता रहे थे, आज देवता बताने लगे हैं। अब ठीकरा छुटभैये कलाकारों पर डालकर मुकर गए हैं।
अब चंपत राय से मुलाकात करके बताएंगे चोरी किसने की। इतनी बड़ी घटना बिना चंपत राय के संभव कैसे हो सकती है, इस सवाल पर मुकर गए।
राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी में आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोग लिप्त हैं, अब एक-दूसरे को बचाने का दबाव पड़ने लगा है।
#RamMandir #Ayodhya #Corruption #RSS #BJP
तृणमूल से हुई सांसदों की बग़ावत की असली खिलाड़ी सयोनी घोष हैं। काकोली घोष सिर्फ एक उम्रदराज चेहरा हैं।
छोटी सी बिल्ली एक झटके में शेरनी का पंजा मार गई। बड़ी चतुराई से अपने लोहे के हाथ को अपने मखमली दस्तानों में रखे रहीं।
सयोनी ने सिर्फ़ तृणमूल को ही नहीं, बीजेपी को भी सकते में डाल रखा है। बीजेपी के साथ किसी भी मीटिंग में कभी भी 17 से ज्यादा सांसद नहीं पहुंचे।
6 बार के सांसद सुदीप बन्द्योपाध्याय, जो तृणमूल के सबसे वरिष्ठ सांसद हैं, उन्हें सबसे बाद में सयोनी ही तोड़कर लाईं।
बीजेपी में शामिल होने के बजाय अलग पार्टी बनाना भी सयोनी घोष की बुद्धि की उपज है।
एक झटके में ममता के गीत गाने वाली सयोनी ने अपनी धुन बजा दी है।
#SayoniGhosh #TMC #WestBengalPolitics
TMC के बाद UBT में टूट?
TMC के 20 सांसदों को शामिल करने के बाद अब अगला निशाना शिवसेना UBT हो सकता है. UBT के पास 9 सांसद हैं, इनमें से 6 सांसदों के टूटने की खबर आ रही है.ये सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय कर सकते हैं.
NDA जिस तेज़ी से अपना आँकड़ा बढ़ाने में लगा है उससे लगता है कि महिला आरक्षण 2029 में लागू करने के लिए परिसीमन कानून जल्द संसद में लाया जा सकता है. अप्रैल में सरकार को इस कानून पर हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि दो तिहाई बहुमत नहीं था. संविधान संशोधन के लिए 362 सांसदों की ज़रूरत है.
TMC में टूट से NDA 313 तक पहुंच गया है. UBT में टूट आँकड़े को 320 तक पहुँचा सकती है. DMK के 22 सांसदों ने INDIA गठबंधन से नाता तोड़ लिया है और सरकार के साथ आ सकते है. अगले महीने मॉनसून सत्र में काफ़ी हलचल रहेगी.
बीजेपी जो चाहेगी वो करेगी, HC मोदी जी का जन्मदिन मना रहे: @Aloksharmaaicc
◆ देखिए राष्ट्र की बात, मानक गुप्ता के साथ
◆ पूरा शो: https://t.co/dstCHal8Yp
#RKB | #RashtraKiBaat | @manakgupta
साधारण कपड़े पहने, नंगे पैर दीवार पर बैठा एक व्यक्ति 3 रुपये का बोलपेन हाथ में लिए कागज के टुकड़े पर कुछ लिखता है।
यह व्यक्ति हैं
डॉक्टर शंकर गौडा
गोल्ड मेडलिस्ट एमबीबीएस,
कर्नाटक के मंडुआ से,*म और
कोलकाता मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमडी।
उनका अपना क्लीनिक नहीं है।
एक केबिन बनाने में लाखों रुपए लगते हैं। कहां से लाएंगे इतना पैसा ..??
वह शहर से दूर दो कमरों के मकान में रहता है। मरीज इलाज के लिए इतनी दूर कैसे आ सकते हैं, इसलिए वह रोजाना साइकिल से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के बाहर बैठकर सैकड़ों गरीब मरीजों की जांच करते हैं. उनका अच्छी तरह से निदान करता है और सस्ती, जेनेरिक दवाएं लिखता है।
क्या आपको पता है कि वह कितना चार्ज करता है?
इसमें केवल 5 रुपये लगते हैं। जी हां, सिर्फ 5 रु. गोल्डमेडलिस्ट एमडी डिग्री वाले डॉक्टर गरीब मरीजों से सिर्फ 5 रुपए चार्ज करते हैं।
आज की दुनिया में जहां डॉक्टर सचमुच गरीब, आम लोगों को लूट रहे हैं।
किन्तु डॉ. शंकर गौडार बहुतों के लिए एक ईश्वरीय पुरुष है।
ऐसे समाजसेवी मनुष्य को वंदन प्रणाम🙏🏻
#Iran पर #Trump ने मारी पूरी पलटी. बोले: “ईरान की मौजूदा लीडरशिप बहुत समझदार है. उनके साथ काम करके अच्छा लगा, वो मज़बूत और होशियार लोग हैं. वो कट्टरपंथी नहीं हैं. वो अपने देश की मदद करना चाहते हैं.”
इससे सबसे ज्यादा हैरान-परेशान है, Trump का #MAGA base. Trump-समर्थक #LauraLoomer कहती हैं: 'ये ईरानी नेता अयातुल्ला के वफादार हैं और 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे लगाते हैं. राष्ट्रपति को गलत और pro-Islamic खुफिया जानकारी कौन दे रहा है? ईरान ने अभी-अभी @IvankaTrump की हत्या की साजिश रची. ये कट्टरपंथी हरकत नहीं तो और क्या है?'
ध्यान रहे ये वही Laura Loomer हैं जो भारत के बारे में बकवास करती रहती हैं. इसी साल मार्च में भारत आईं तो इनके खिलाफ काफी हल्ला हुआ था. घनघोर ट्रम्प-समर्थक हैं पर भारत की कटु-आलोचक ये आ कैसे गईं, इस पर भी बहुत चर्चा चली.