टोंक की यह घटना एक चेतावनी है...
दरअसल टोंक के गांव डारड़ा हिंद की एक 13 वर्ष की मासूम बच्ची के पीछे समुदाय विशेष के पांच लड़के पड़े और उसे धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए धमकाया। बात नहीं मानने पर तेजाब फेंकने की धमकी अलग से दी गई है। लड़की को कई दिन से परेशान किया जा रहा था।
कोचिंग से निकलकर लड़की जाने लगी तो लड़के फिर उसके पीछे हो गए। लड़की उल्टे पांव कोचिंग की तरफ गई तो लड़के भी उसके पीछे चले गए। कोचिंग संचालक ने जब लड़कों का विरोध करना शुरू किया तो उसको भी पीटा और फिर तो जो भी सामने आया उसे पीटने लगे। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस भी आईऔर स्थानीय नेता भी आए। भरोसा दिला दिया गया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी लेकिन ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई क्या होती है?
क्या पुलिस उन लड़कों को पाबंद करके छोड़ देगी? क्या लड़की को सुरक्षा दे पाएगी? क्या अन्य लड़कियों को सुरक्षा दे पाएगी?
सवाल बहुत सारे हैं और इनके स्पष्ट जवाब मिलना मुश्किल है लेकिन हालत अत्यंत चिंताजनक हैं।
डारड़ा हिंद गांव टोंक जिला मुख्यालय का नजदीकी गांव है। एक संपन्न और समृद्ध गांव आपको देखना हो तो आप इस गांव को देख सकते हैं। यहां के लोग बेहद भले, शांतिप्रिय हैं और प्रगतिशील हैं। अधिकांश घर जाट समाज के लोगों के हैं। मुझे इस गांव में जाने का अवसर मिला है। बहुत स्नेह और सम्मान भी मिला है।जिला मुख्यालय के करीब होने के कारण गांव की बेटियां टोंक पढ़ने के लिए जाती हैं। इस मामले में पीड़ित लड़की को लड़कों ने बात नहीं मानने पर तेजाब से जलाने की धमकी भी दी है। आप सोचिए कि 13 साल की बच्ची ऐसी धमकी सुनने के बाद क्या घर से बाहर निकलने की हिम्मत करेगी? शायद नहीं।
इसलिए जरूरी है कि कार्रवाई इतनी कड़ी हो कि आरोपी इस लड़की या अन्य किसी भी लकड़ी की तरफ आंख उठा कर देखने से पहले 10 बार सोचें। आमजन में विश्वास पैदा करने के लिए कठोर कार्रवाई बेहद जरूरी है।
डारड़ा हिंद गांव सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में आता है। उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे इस मामले में सीधा दखल दें और यह सुनिश्चित करें कि ऐसी घटना फिर से होने की स्थिति नहीं बने।
@TonkPolice_@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@RajCMO@SachinPilot
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी विशेष शिक्षा के क्षेत्र मे पदो की संख्या शून्य देखने को। मिली है। पर जब विशेष शिक्षक स्कूल मे नही मिलेगा तो दिव्यांग बालक प्रवेश कैसे लेगा। आपसे निवेदन है। 1,000 तृतीय श्रेणी 800 द्वितीय श्रेणी और 500 व्याख्याता पद सृजित करे।
#भजनलाल_है_तो_भरोसा_है
विधायक अभिमन्यु पुनिया तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को राजस्थान विश्वविद्यालय के कैंपस से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना न केवल जयपुर पुलिस का दोगलापन है बल्कि यह राजस्थान विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर @jaipur_police का सीधा हमला है, मैं इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp त्वरित संज्ञान लेकर दोनों को तत्काल रिहा करवाएं |
@AbhimanyuP00NIA@NirmlChoudhary
दिन रात एक कर पढ़ने वाले इन लड़कों का क्या कसूर है @BhajanlalBjp
आपके एक फैसले से इनका भविष्य अंधकारमय हो गया...
नौकरी लगने का ख्वाब लगभग टूट गया है...😭
#महिला_आरक्षण_वापस_लो