सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
बिहार सरकार,
पटना।
विषय: बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की पाँच सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान हेतु निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम सभी बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मी (विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक) कई दिनों से अपनी पाँच प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांगें न्यायोचित हैं तथा विभागीय स्तर पर पूर्व में हुई बैठकों में भी इन पर सहमति बनी है, किन्तु आज तक उस पर आदेश निर्गत नहीं किया गया है।
हमारी पाँच प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
1. विशे�� सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा को नियमित किया जाए तथा सेवा अवधि 60 वर्ष तक सुनिश्चित की जाए।
2. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक को नियुक्ति विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के आधार पर क्रमशः सहायक अभियंता (AE Civil), कनीय अभियंता (JE Civil) एवं उच्चवर्गीय लिपिक (UDC) पद के समतुल्य मान्यता दिया जाए ताकि उक्त पदों के नियमित नियुक्ति में ��्रतिवर्ष कार्य अनुभव हेतु 5 अंक की अधिमानता मिल सके ।
3. विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE) एवं उच्चवर्गीय लिपिक के पदों के समतुल्य मानते हुए उसी वरीयता के अनुसार वेतनमान का भुगतान किया जाए।
4. दिनांक 07.06.2022 एवं 21.01.2023 को निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, बिहार, पटना तथा संघ ���े प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता-सह-बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनके आलोक में आदेश अविलंब निर्गत किया जाए।
5. सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को ESIC कार्ड उपलब्ध कराया जाए एवं EPFO में सरकार द्वारा अंशदान (कॉन्ट्रिब्यूशन) सुनिश्चित किया जाए।
मान्यवर,
हमारी ये पाँचों मांगें वर्षों से लंबित हैं।
दुर्भाग्यवश, अब तक विभाग के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा हमारी बातों पर गंभीरता से विचार न��ीं की गई है। यहाँ तक कि हमारे धरना एवं मांगों की सूचना भी आपकी माननीय उपस्थिति तक नहीं पहु��चाई गई है।
हम सभी को पूरा विश्वास है कि यदि हमारी पीड़ा और मांगें सीधे आपकी माननीय संज्ञान में लाई जाएंगी तो निश्चित ही हमें न्याय मिलेगा तथा हमारे हक की बहाली होगी।
अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि—
हमारी पाँच सूत्रीय मांगों पर अविलंब विचार कर उचित निर्णय लिया जाए ताकि हम सबकी अपेक्षाओं के अनुरूप न्याय हो सके और हम पुनः सामान्य रूप से कार्य कर सकें।
आपकी न्यायप्रियता एवं संवेदनशील नेतृत��व पर हमें पूरा भरोसा है।
निवेदक
समस्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी,बिहार
@NitishKumar @samrat4bjp @VijayKrSinhaBih @sanjay_saraogi @SanjayJhaBihar @VijayKChy @jitanrmanjhi @iChiragPaswan @IPRDBihar @ZeeBiharNews @News18Bihar @aajtak @ANI @BiharTakChannel @Live_Cities @Jduonline @BJP4Bihar @VijayKChy
@CMBiharNK
@officecmbihar
@sanjayjaiswalMP
@gopaljeebjp
@NitinNabin
@Sham4Samastipur
@AshokChoudhaary
@bihar__students
#LrcPermanent
बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मी को माननीय मुख्यमंत्री जी स्थाई कर दीजिए ❤️🙏
संविदा पर काम करने वाले अमीन, कानूनगो, ASO, लिपिक व अभियंता ही बिहार की जमीनी हकीकत को दर्ज कर ��हे हैं।
हमारे भविष्य को भी स्थायित्व दीजिए।
सरकार से न्याय की उम्मीद है।
#LrcPermanent
@DDNewsHindi @NitishKumar