Train No. 12641 में RailNeer की ₹14 वाली पानी की बोतल ₹20 में बेची जा रही थी। मैंने और मेरे दोस्त ने पहले ही ₹20-₹20 देकर पानी खरीदा था।
जब मैंने ₹20 में बेचने का विरोध किया, तो vendor भड़क गया और बाद में मुझसे ₹15 के खुले पैसे देने को कहने लगा। मैंने online लेने की बात भी कही, लेकिन उसने online payment लेने से साफ मना कर दिया।
इसके बाद vendor ने बहस करते हुए मेरे हाथ से पानी की बोतल जबरदस्ती छीन ली। मैंने कहा कि मुझे प्यास लगी है, पानी मत छीनो, फिर भी उसने रूखे तरीके से बदसलूकी की और आखिरकार पानी छीन लिया। विरोध करने के बाद उसने हमें पानी देना ही बंद कर दिया।
मजबूर होकर मुझे झाँसी रेलवे स्टेशन से पानी खरीदना पड़ा।
यह केवल Overcharging का मामला नहीं है, बल्कि यात्री के साथ बदसलूकी, जबरदस्ती और पानी छीनने का गंभीर मामला है। कृपया vendor की पहचान कर तत्काल जांच एवं कड़ी कार्रवाई करें।
Train No.: 12641
UTS No.: X88KEFC02E
@RailMinIndia@RailwaySeva@IRCTCofficial@rpfindia
उन्नाव-अचलगंज थाना कुर्मापुर गांव में नीतू के साथ अजय, जैकी, सुनीता व अंजली ने घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
@unnaopolice@Uppolice@dmunnao
इस बेरहम लाठीचार्ज और अपमानजनक गालियों ने देश के युवाओं को एक साफ़ संदेश दे दिया है कि अगर आप अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएँगे, तो सत्ता ऐसा सलूक करेगी। अगर आप उनके नफ़रती एजेंडे में मशगूल रहेंगे, तो फूल बरसाएगी। हक़ माँगेंगे तो लाठियाँ बरसाएगी।
अब फैसला देश के युवाओं के हाथ में है। क्या वे कुछ दिनों बाद इन ज़ुल्मों और अपमान को भुलाकर फिर अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लौट जाएँगे, या फिर इस आंदोलित आक्रोश को एक निर्णायक मोड़ मानकर शिक्षा और रोज़गार के अपने अधिकारों और भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देंगे?
यह तानाशाही नहीं तो क्या है? जब बाईक स्वामी अपने पेपर डिजी लॉकर पर दिखा रहा है फिर भी उसकी बाईक सीज कर रहे हैं?
वैसे जागरुक बनिए, वीडियो बनाइए हर कार्यवाही पर बिना हिचकिचाए क्योंकि 100-500 के लिए यह लोग आपके साथ बहुत बड़ा नुक्सान कर सकते हैं।
जनपद #Gonda सदर में दीनानाथ #गौतम की छोटी बहन सुधा गौतम की सुबह-सुबह रेप के बाद हत्या कि घटना बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है,l जांच कर कारवाई बेहद जरूरी l
@Uppolice@dgpup
बीजेपी उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के काफिले के कारण TET एग्जाम देने वाले छात्रों का पेपर छूट गया।
क्योंकि साहब का काफिला बड़े ही आराम से चल रहा था, इसी वजह से जाम बढ़ता गया और छात्र फंस गए।
जज होता मैं तो 20 साल की सजा सुना देता।
यूपी पुलिस से बर्खास्त हो चुके सुनील शुक्ला अब बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के साथ नज़र आ रहे हैं।
अब दोनों एक साथ मिलकर किसी नई पहल की चर्चा में है
यदि वे सार्वजनिक रूप से अपने उद्देश्य और योजनाओं की घोषणा करते हैं, तो उस पर व्यापक चर्चा हो सकती है।
आखिर यह गार्डेन है किस लिए? अगर यहां इंसान नहीं बैठ सकते हैं पानी की व्यवस्था नहीं हो सकती है दिल्ली जैसे राजधानी और इंडिया गेट जैसे इलाकों में जहां देश विदेश का पर्यटक आता है वहां यह व्यवस्था? आखिर कौन बोला कि गर्मी में पेड़ की छाव के नीचे बैठना मना है?
भाईयो, ये निरवासा टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड, मोती नगर वाली कंपनी पूरी की पूरी फ्रॉड है।
Ek व्यक्ति ने एक महीने से ज्यादा काम किया, सैलरी 13 हज़ार तय थी, लेकिन सिर्फ 3800 रुपये दिए । मैनेजर से बोला तो साफ मना कर दिया, बोला HR से बात करो।
पूरी धोखाधड़ी है। कोई भी इस कंपनी में जॉब मत करना।
#NirvasaFraud #FraudCompany
रिपोस्ट करते रहो 😡
नाम - अंकित सरोज
गांव- माधोपुर धारंग, थाना - देवगांव जनपद - @azamgarhpolice
महोदय @Uppolice
थाना देवगांव निवासी यह अंकित नामक युवक अपनी इंस्टा id से बाबा साहेब अंबेडकर जी पर बहुत ही घटिया/ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले हर शख्स को मजबूर किया जाएगा, उसे डराया जाएगा, उसे दबाया जाएगा,फिर बदनाम किया जाएगा,फिर मार दिया जाएगा,
लेकिन इस देश को दीमक की तरह खाने वाले अधिकारियों और नेताओं पर कोई कार्यवाही नहीं होगी
रेलवे मे @RPF_INDIA की सुरक्षा पूरी तरह फेल है।
दिल्ली-जबलपुर की यात्रा में 1st AC (H1) कोच में दो किन्नर बिना टिकट जबरन घुस आए। यात्रियों से पैसे मांगने लगे।
1st AC का टिकट लोग सिर्फ शांति और सुरक्षा के लिए लेते हैं, लेकिन रेलवे की लापरवाही से यह भी सुरक्षित नहीं रहा। अब रेलवे को सख्त एक्शन लेना चाहिए।