शिक्षकों के स्थानांतरण के विषय पर खुलकर सामने आए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR भाईसाहब।
प्रदेशाध्यक्ष जी ने द्वितीय श्रेणी से लेकर सभी संवर्गों के शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp महोदय का किया आभार वयक्त और तृतीय श्रेणी शिक्षकों (अध्यापकों) के भी स्थानांतरण कर राहत प्रदान करने का किया आग्रह।
@RajCMO@madandilawar@rajeduofficial
#अध्यापक_मांगे_स्थानांतरण
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को एक झटके में असुरक्षा और अनिश्चितता के संकट में धकेलना न्यायसंगत नहीं है।
उच्चतम न्यायालय के निर्णय से उत्पन्न परिस्थितियों के समाधान हेतु केंद्र सरकार तत्काल विधायी हस्तक्षेप करे। सेवारत शिक्षकों के अधिकारों और सेवा सुरक्षा की रक्षा के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राष्ट्रव्यापी आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन करेगा।
शिक्षक बचेंगे तो शिक्षा बचेगी।
@narendramodi@narendramodi_in@PMOIndia@dpradhanbjp@EduMinOfIndia@TOIIndiaNews@IndianExpress
#TeacherSecurity #TETRelief #SaveServingTeachers
राणा पुंजा ने भी तीन कमान धारी भीलों को साथ लेकर महाराणा प्रताप को वचन दिया कि वह भी मेवाड़ की रक्षा के लिए उनके साथ है। राणा पूजा के नेतृत्व में हल्दीघाटी युद्ध के दौरान छापामार युद्ध नीति से मुगल सेना को परास्त किया। #HaldighatiVijay450
शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशील नेतृत्व एवं सकारात्मक संवाद का सुखद परिणाम।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी के साथ हुई सार्थक वार्ता एवं बनी सहमति के अनुरूप वर्ष 2026-27 के शिविरा पंचांग में संशोधन आदेश हुआ जारी।
✅ ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़ाकर 43 दिन।
✅ संस्था प्रधान द्वारा अधिकृत अवकाश 1 दिन से बढ़ाकर पुन: किया गया 2 दिन।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा,) शिक्षकों के हितों की रक्षा, संवाद आधारित समाधान और सकारात्मक सहयोग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
शिक्षक हित,संगठन शक्ति, सकारात्मक संवाद।
@madandilawar@rajeduofficial@ABRSM14121993
#ABRSM
#शिक्षकहित #RajasthanTeachers #शिविरापंचांग
#मदनदिलावर
#TeacherWelfare #RajasthanEducation
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) द्वारा शिक्षकों के हितों को लेकर चलाए जा रहे प्रान्तव्यापी आंदोलन को मिली बड़ी सफलता ।
#शिक्षा_मंत्री_से_वार्ता
प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा के नेतृत्व में शिष्टमंडल एवं शिक्षा मंत्री के मध्य छात्र एवं शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक वार्ता हुई।
सार्थक चर्चा के उपरांत संगठन ने अपने आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने की घोषणा की।
#शिक्षा_मंत्री_से_वार्ता
तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों के स्थानांतरण (तबादलों) के विषय पर शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध करने का दिया आश्वासन।
#शिक्षा_मंत्री_से_वार्ता
*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विद्यालय शिक्षा रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के साथ सफल वार्ता अब 29 जून से शुरू होंगे विद्यालय, प्रधानाचार्य अधिकृत 2 अवकाश होंगे यथावत आंदोलन स्थगित जय संगठन*
#बड़ी_खबर
*शिक्षक हितों की अनवरत अनदेखी : शिक्षक आक्रोश होगा अब मुखर*
शिक्षा के मंदिरों में ज्ञान का दीप जलाने वाले शिक्षक आज स्वयं उपेक्षा, विसंगतियों और प्रशासनिक उदासीनता के अंधकार में खड़े हैं।
👉राजस्थान सेवा नियमों की अनदेखी कर शिक्षकों के अवकाश में कटौती,
👉तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्षों से पीड़ा का पर्याय बनना,
👉तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले इनके लिए दूर की कोड़ी बनना,
👉संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण में अनिश्चितता
👉पदोन्नत कार्मिकों की अव्यवस्थित काउंसलिंग, नियमों की निरंतर अनदेखी, रिक्त पदों को उचित रूप से नहीं खोलना,
👉BCI कैडर सुधार,
👉गैर शैक्षणिक कार्य,
👉असंख्य ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स
और बच्चों को पढ़ाने के अलावा सारे काम शिक्षकों से करवाने जैसे अनगिनत मुद्दों ने शिक्षक समाज को गहरे आक्रोश से भर दिया है।
इन्हीं ज्वलंत समस्याओं को लेकर
✊ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
आज दोपहर करेगा प्रेस वार्ता।
📍 समय: आज दोपहर 12 बजे ।
📍स्थान : पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षक हितों की लगातार हो रही अनदेखी से क्षुब्ध महासंघ आज सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन की घोषणा भी कर सकता है।
यह केवल शिक्षकों की व्यथा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का प्रश्न है।
जब गुरु ही पीड़ित होगा, तो पीढ़ियों का निर्माण कैसे होगा?
🖋️*“शिक्षक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, क्योंकि वही राष्ट्र के भविष्य की आवाज का निर्माणकर्ता है।”*
राष्ट्र रक्षा, जनकल्याण और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महाराणा प्रताप के परम सहयोगी दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर शत-शत् नमन।
शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों की वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर (@rajeduofficial) का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।
यह निर्णय न केवल कार्मिकों के मनोबल को सुदृढ़ करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
@Bhajanlalofc@RajCMO@Directoratebkn
#शिक्षा
#Rajasthan
#DPC
शिविरा पंचांग में ग्रीष्मावकाश यथावत रखने, स्टाफिंग पैटर्न, वेतन विसंगति, पदोन्नति और स्थानांतरण के लिए शैक्षिक महासंघ ने की मुलाकात।
*शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), स्कूल शिक्षा से वार्ता*
#ABRSM RAJASTHAN
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला राजसमंद द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर के उपलक्ष में कार्यक्रम जैसे रक्तदान कार्यक्रम ,संगोष्ठी का आयोजन, एवं मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। नाथद्वारा एवं खमनोर खंड द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।