जहां कोई अपना दिख जाता है, काफिला वहीं रुक जाता है।
आज अपनी हिसार यात्रा के दौरान भैणी महाराजपुर गांव में बस स्टैंड पर रुककर उपस्थित अपने परिवारजनों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। साथ ही, इस अवसर पर सभी को होली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
आज चरखी दादरी विधायक @sunilsangwanckd जी के पूज्य पिताश्री तथा हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता स्व. चौधरी सतपाल सांगवान जी की शोकसभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके निधन से प्रदेश एक अनुभवी नेता एवं कुशल प्रशासक की सेवाओं से वंचित हो गया है। वे निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उनका जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
आज न्यायमूर्ति श्री जसगुरप्रीत सिंह पुरी जी की सुपुत्री रवनूर कौर के शुभ विवाह के अवसर पर सम्मिलित होकर बेटी को सुखद, मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
जसगुरप्रीत जी एवं समस्त परिवार को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।
आज संत कबीर कुटीर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल जी एवं भारतीय पैरा तीरंदाज श्री हरविंदर सिंह जी का स्वागत किया तथा पद्मश्री पुरस्कारों के लिए चयन होने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
झज्जर के गांव खेड़का गुज्जर में जन्मे डॉ संतराम देशवाल जी ने लोक सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए 'हरियाणवी लोक साहित्य' और 'हिंदी साहित्य' में एक महत्वपूर्ण स्थान अर्जित किया है।
कैथल जिले के गांव अजीत नगर (कसौर) में जन्मे तीरंदाज श्री हरविंदर सिंह जी ने 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों में पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
हमें हरियाणा में जन्मी इन विभूतियों पर गर्व है। आप दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में देश-प्रदेश, कला एवं खेल जगत की सेवा करते रहें एवं हर हरियाणवी का मस्तक सदैव ऊंचा करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।
@ArcherHarvinder
कुरुक्षेत्र के लोकप्रिय सांसद देश के मशहूर उद्योगपति श्री @MPNaveenJindal जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो और मां भारती की सेवा में इसी गति से लगे रहे ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।
पानीपत के मेरे परिवारजनों,
आपका एक वोट आपके शहर के विकास को 3 गुना रफ्तार देगा और "विकसित हरियाणा-विकसित पानीपत" की मजबूत नींव रखेगा। आपका एक वोट पानीपत में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगा।
इसलिए आप लोकतंत्र के इस पावन पर्व का उत्साह के साथ हिस्सा बनें। आप पोलिंग बूथ पर जाकर वोट करें और दूसरों से भी करवाएं। मुझे विश्वास है कि पानीपत के मेरे परिवारजन सबसे ज्यादा वोट डालकर पोलिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
#TripleEngineSarkar