मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूँ।
मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया,
झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।
मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था
वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे,
और उस जंगल जैसी छाया थे
जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को
धूप और अन्याय से बचाया।
मेरे बाबा की शुरुआत बहुत साधारण थी।
नेमरा गांव के उस छोटे से घर में जन्मे,
जहाँ गरीबी थी, भूख थी, पर हिम्मत थी।
बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया
जमींदारी के शोषण ने उन्हें एक ऐसी आग दी
जिसने उन्हें पूरी जिंदगी संघर्षशील बना दिया।
मैंने उन्हें देखा है
हल चलाते हुए,
लोगों के बीच बैठते हुए,
सिर्फ भाषण नहीं देते थे,
लोगों का दुःख जीते थे।
बचपन में जब मैं उनसे पूछता था:
“बाबा, आपको लोग दिशोम गुरु क्यों कहते हैं?”
तो वे मुस्कुराकर कहते:
“क्योंकि बेटा, मैंने सिर्फ उनका दुख समझा
और उनकी लड़ाई अपनी बना ली।”
वो उपाधि न किसी किताब में लिखी गई थी,
न संसद ने दी -
झारखंड की जनता के दिलों से निकली थी।
‘दिशोम’ मतलब समाज,
‘गुरु’ मतलब जो रास्ता दिखाए।
और सच कहूं तो
बाबा ने हमें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया,
हमें चलना सिखाया।
बचपन में मैंने उन्हें सिर्फ़ संघर्ष करते देखा, बड़े बड़ों से टक्कर लेते देखा
मैं डरता था
पर बाबा कभी नहीं डरे।
वे कहते थे:
“अगर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है,
तो मैं बार-बार दोषी बनूंगा।”
बाबा का संघर्ष कोई किताब नहीं समझा सकती।
वो उनके पसीने में, उनकी आवाज़ में,
और उनकी चप्पल से ढकी फटी एड़ी में था।
जब झारखंड राज्य बना,
तो उनका सपना साकार हुआ
पर उन्होंने कभी सत्ता को उपलब्धि नहीं माना।
उन्होंने कहा:
“ये राज्य मेरे लिए कुर्सी नहीं
यह मेरे लोगों की पहचान है।”
आज बाबा नहीं हैं,
पर उनकी आवाज़ मेरे भीतर गूंज रही है।
मैंने आपसे लड़ना सीखा बाबा,
झुकना नहीं।
मैंने आपसे झारखंड से प्रेम करना सीखा
बिना किसी स्वार्थ के।
अब आप हमारे बीच नहीं हो,
पर झारखंड की हर पगडंडी में आप हो।
हर मांदर की थाप में,
हर खेत की मिट्टी में,
हर गरीब की आंखों में आप झांकते हो।
आपने जो सपना देखा
अब वो मेरा वादा है।
मैं झारखंड को झुकने नहीं दूंगा,
आपके नाम को मिटने नहीं दूंगा।
आपका संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा।
बाबा, अब आप आराम कीजिए।
आपने अपना धर्म निभा दिया।
अब हमें चलना है
आपके नक्शे-कदम पर।
झारखंड आपका कर्ज़दार रहेगा।
मैं, आपका बेटा,
आपका वचन निभाऊंगा।
वीर शिबू जिंदाबाद - ज़िन्दाबाद, जिंदाबाद
दिशोम गुरु अमर रहें।
जय झारखंड, जय जय झारखंड।
दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। हम उनके प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
@prdjharkhand@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@mbhajantri
आज राज्य स्तरीय जन सेवक समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला . इस समागम के माध्यम से VLW ने कृषि के बजाय दूसरे विभाग में कार्य करने की पीड़ा शब्दों में बयां की. कृषि विभाग की योजनाओं के लिए काम करने की ललक देख कर अच्छा लगा. उम्मीद ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि जो जोश VLW का जन सेवक समागम में देखने को मिला , वो काम के माध्यम से धरातल पर भी जरूर देखने को मिलेगा.
माननीय मंत्री श्री @Badal_Patralekh जी।
आपके विभाग के जनसेवक साथी जो पिछले दो महीने से ज्यादा से हड़ताल में थे का कल शाम वार्ता के बाद लौटते हुए एक्सीडेंट हो गया है।
वर्तमान में rinchi trust hospital, Ranchi में एडमिट हैं। वित्तीय स्थिति ठीक नहीं कृपया
संज्ञान हो।
@dranuj_k
माननीय @HemantSorenJMM जी तथा माननीय कृषि मंत्री @Badal_Patralekh जी के निदेश पर विभाग ने किया सकारात्मक पहल।
@vlwjharkhand विभाग के सकारात्मक रुख को सहर्ष स्वीकार किया और 68वां दिन हड़ताल खत्म हुआ। @jharotef ने साबित कर दिखाया की विपदा में कर्मचारी परिवार एकजुट खड़ा हो सकता है।
@News18Jharkhand अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत को चरितार्थ करते @Badal_Patralekh जी को कौन समझाए कि जनसेवक कृषि विभाग के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं जो सीधे किसानों से जुड़े हैं।
मौसून की शुरुवात में जिन्हें क्षेत्र में होना चाहिए पिछले 66 दिनों से हड़ताल में हैं।
अब तो @HemantSorenJMM जी आपसे भी ...